विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाली 31 विभूतियां ‘‘राजस्थान गौरव’’ सम्मान से अलंकृत


जयपुर। ‘‘संस्कृति युवा संस्था’’ की ओर से एक भव्य समारोह में प्रदेश की 31 प्रतिष्ठित प्रतिभाओं को ‘‘राजस्थान गौरव‘‘ के अलंकरण से विभूषित किया गया। 
इस अवसर पर महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह, आईपीएस प्रसन्न कुमार खमेसरा, आईएएस वैभव गालरिया, एडवोकेट आर.एन. माथुर, महिला पायलट गरिमा गणेशिया, जयपुर जिला कलक्टर राजन विशाल, सहायक अभियंता रश्मी गोदारा, पूर्व कुलपति प्रोफेसर ए.के. गहलोत, महिमा ग्रुप के चेयरमैन धीरेन्द्र मदान, गोल्ड लीफ डिजायनर शहजाद अफजल खान, जिला कलेक्टर जोधपुर हिमांशु गुप्ता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विपिन कटारा, केयर्न ग्रुप के चेयरमैन अयोध्या प्रसाद गौड़, मूर्तिकार ज्योति गौतम, एक्सपोर्टर तिलक पालावत, न्यूरो फिजिशियन डाॅ. रविन्द्र सिंह, एडवोकेट सारांश सैनी, डिजायर वेडिंग अर्पित खंडेलवाल, मिस इंडिया मिताली कौर, डॉग लवर वीरेन शर्मा, चिकित्सक डाॅ. संदीप जैन, टीवी 18 से हितेन्द्र शर्मा, जी न्यूज से अंकित तिवाड़ी, दैनिक भास्कर से सौरभ भटट, राजस्थान पत्रिका से विजय शर्मा, कला समीक्षक एवं लेखक डाॅ. राजेश कुमार व्यास, सालासर गौशाला के प्रबंधक रविशंकर पुजारी, जिला उपभोक्ता न्यायालय सीकर के चेयरमैन आर.के. पारीक, जयपुर महानगर-8 के एसीएमएम अमित कुमार शर्मा, यूनाइटेड नेशन द्वारा सम्मानित फौजी अजय सिंह कसाना, वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट अवध बिहारी कौशिक को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया एवं मंगलाचरण महंत प्रद्युमन मुनि जी ने किया। संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, संस्था के उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, चित्रा गोयल, सुनील जैन, गोविदं पारीक ने अतिथियों का स्वागत किया। अन्त में उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।