नई दिल्ली. रूस और यूक्रेन युद्ध पर दुनिया की नजरें भारत पर हैं लेकिन भारत का रूख कई देश समझ नहीं पा रहे. ऐसे में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा है कि वो चाहता है कि यूक्रेन संकट पर भारत साफ साफ अपना रूख साफ करे.
फ्रांस चाहता है कि भारत इस मसले पर अपना रुख बिना लाग-लपेट के सबके सामने रखे.
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र में मतदान से भारत परहेज करता रहा है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फ्रांस यूक्रेन में रूसी हमले के बाद उत्पन्न मानवीय संकट को लेकर चर्चा के लिए एक प्रस्ताव लेकर आया. इसी बीच फ्रांस के राजदूत ने भारत को लेकर ये बयान दिया है. फ्रांसीसी राजदूत ने कहा कि फ्रांस स्वायत्तता पर भारत के फोकस को समझता है और उसका सम्मान करता है. लेकिन यूक्रेन की कार्रवाई बेवजह की आक्रामकता थी और फ्रांस को उम्मीद है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अगली बैठकों में भारत और अधिक मजबूती से अपनी बात रखेगा.
उन्होंने कहा कि भारत यूएनएससी में एक शक्तिशाली आवाज है इसलिए ये अत्यंत महत्वपूर्ण है कि आने वाली बैठकों में उसका वोट उसके शब्दों से मेल खाता हो. उधर दुनिया के कई और देश जो कि यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं वो भी चाहते हैं कि भारत जैसा शक्तिशाली देश और रूस का मित्र भारत इस वक्त अहम भूमिका निभा सकता है इसलिए वह अपना रूख साफ करे.