व्लादिमीर पुतिन आक्रामक, उन्हें और उनके देश को इसकी गंभीर कीमत चुकानी होगी: जो बाइडेन


वॉशिंगटन। रूस और यूक्रेन का युद्ध दुनिया मे चिंता के हालात पैदा कर रहा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आक्रामक रुख अपनाते हुए शुक्रवार को चेतावनी दी कि अगर रूस यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो रूस को "गंभीर कीमत" चुकानी पड़ेगी। जो बाइडेन ने कहा कि, व्लादिमीर पुतिन आक्रामक हैं जिसकी उन्हें और उनके देश को इसकी कीमत चुकानी होगी। जो बाइडेन ने घोषणा की है कि अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ समन्वय में रूस के "मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा" को रद्द करने जा रहा है। नाटो के हर एक इंच क्षेत्र को पूरी ताकत से बचाने के लिए हम तैयार हैं। हम रूस और यूक्रेन के खिलाफ युद्ध नहीं लड़ेंगे। पर नाटो और रूस के बीच सीधा टकराव तीसरे विश्व युद्ध को ट्रिगर करेगा, जिसे रोकने के लिए हमें प्रयास करना चाहिए। बाइडेन ने घोषणा की कि यूक्रेन के खिलाफ पुतिन का युद्ध पहले ही विफल हो चुका है। उधर भारत में बाइडेन के इस बयान के मायने निकाले जा रहे हैं और भविष्य की रणनीतियों पर काम किया जा रहा है। इस युद्ध में भारत पर पड़ने वाले असर पर लगातार विशेष नजर रखी जा रही है।