UPSC Topper 2021 Shurti Sharma: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा 2021 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम में टॉप-3 में लड़कियां ही शामिल हैं। पहला स्थान - श्रुति शर्मा, दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल, तीसरा स्थान- गामिनी सिंगला, चौथा स्थान - ऐश्वर्य वर्मा ने प्राप्त किया है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
टॉपर श्रुति शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली हैं. उन्होंने दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी की है. वह इतिहास की छात्रा हैं. श्रुति शर्मा पिछले दो साल से जामिया मिलिया इस्लामिया में आवासीय कोचिंग एकेडमी (RCA) से कोचिंग ले रहीं थी.
यह रहे टॉप 10
1.श्रुति शर्मा
2.अंकिता अग्रवाल
3.गामिनी सिंगला
4.ऐश्वर्या वर्मा
5.उत्कर्ष द्विवेदी
6.यक्ष चौधरी
7.सम्यक एस जैनी
8.इशिता राठी
9.प्रीतम कुमार
10.हरकीरत सिंह रंधावा
