नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 8 वर्षों के दौरान देश के शासन में किए गए विभिन्न पहलों और सुधारों के बारे में अपनी वेबसाइट (narendramodi.in) और माईगॉव से लेख और ट्वीट थ्रेड साझा किए हैं। ये लेख और ट्वीट थ्रेड आत्मनिर्भर भारत के विभिन्न आयामों, शासन का लोक-केंद्रित और मानवीय दृष्टिकोण, रक्षा क्षेत्र के सुधार और गरीब-समर्थक शासन को बढ़ावा देने के प्रयासों से संबंधित हैं।
ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा कि “130 करोड़ भारतीयों ने फैसला किया है कि वे भारत को आत्मानिर्भर बनाएंगे। आत्मनिर्भरता पर हमारा जोर, वैश्विक समृद्धि में योगदान करने की दृष्टि से प्रेरित है। #8YearsOfSushasan”
“हमारी सरकार एक ऐसी सरकार है, जो प्रत्येक भारतीय का ध्यान रखती है और उसके लिए चिंतित रहती है। हम लोक-केंद्रित और मानवीय दृष्टिकोण से प्रेरित हैं। #8YearsOfSushas...
कानपुर। CAA-NRC विरोध प्रदर्शनों को लेकर चर्चा में आया हयात जफर अब कानपुर हिंसा मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कानपुर हिंसा का मुख्य आरोपी है। हयात जफर हाशमी पर हिंसा फैलाने और लोगों को भड़काने का आरोप है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और किसके इशारे पर यह हिंसा फैलाई गई इसकी जांच की जा रही है।
इससे पहले उसका नाम CAA-NRC के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन में भी सामने आया था. मौलाना मुहम्मद जौहर अली फैन्स एसोसिएशन का संचालक हयात जफर हाशमी का नाम कानपुर में हुए दंगे में पहले भी आया था. CAA-NRC के विरोध में हुए प्रदर्शन में भी हयात जफर हाशमी की भूमिका जांच के दायरे में थी। इस मामले में कानपुर के कर्नलगंज थाने में हयात जफर हाशमी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। तब भी जफर हाशमी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को विरोध करने के लिए इकट्ठा होने के लिए उकसाया था। सोशल मीडिया लाइव से लेकर धरने प्र...
जयपुर. राजस्थान में राज्यसभा चुनावों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों के अलावा कुछ निर्दलीय विधायक अपने बयानों के जरिए सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। हालांकि इस नाराजगी का यह मतलब कतई नहीं निकाला जाना चाहिए कि वो राज्यसभा में कांग्रेस का साथ नहीं देंगे, लेकिन फिलहाल इन नेताओं ने अपने बयानों से ऐसा ही माहौल बना दिया है। पर किसी भी कांग्रेस समर्थित विधायक ने अभी तक यह साफ नहीं कहा है कि वो राज्यसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ वोट देंगे।
अब नाराज विधायक अपने अपने हिसाब से रणनीति बनाने में जुटे हैं। सरकार पर इस गोल्डन चांस के जरिए अपनी मांगे मनवाने का रणनीतिक दबाव बना रहे हैं। जिस पर सरकार के मजबूत नेताओं की एक टीम तुरंत एक्शन लेकर विधायकों को संतुष्ट करने का हर संभव प्रयास कर रही है। सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ...
जयपुर। राजस्थान एसीबी ने डीजी भगवान लाल सोनी के नेतृत्व में प्रदेश के इतिहास का अब तक का सबसे बेहतर काम किया है। इसमें कोई दो राय नहीं कि राजस्थान के इतिहास में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है भगवान लाल सोनी के नेतृत्व में की गई। यही कारण है कि आए दिन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लिया जा रहा है। मई, 2022 माह की बात करें तो इस महीने में भी राजस्थान एसीबी ने कई महत्वपूर्ण और बड़े ट्रेप किए। मई में 57 प्रकरण पीसीएक्ट के तहत पंजीबद्ध किये गये हैं। इस वर्ष के अब तक 5 माह में कुल 213 प्रकरण दर्ज किये गये हैं जो अब तक का इस अवधि का सर्वाधिक है।
2022 में दर्ज 213 प्रकरणों में 203 ट्रेप के, 8 आय से अधिक सम्पत्ति के तथा 2 पद के दुरूपयोग के प्रकरण शामिल हैं। वर्ष 2021 में इसी अवधि में 154 ट्रेप के, 4 आय से अधिक सम्पत्ति के व 7 पद के दुरूपयोग के कुल 165 प्रकरण हुए ...
बाड़मेर. राजस्थान एसीबी टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान एसीबी डीजी भगवान लाल सोनी के निर्देशन में बाड़मेर ACB ने कार्रवाई करते हुए 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए डाकघर सुपरिटेंडेंट (post office superintendent) को रंग हाथों गिरफ्तार किया है।
बड़ी बात यह है कि सुपरिटेंडेंट ने खुद के ही मातहत कर्मचारी का एरियर भुगतान करने की एवज में ऑफिस में यह रिश्वत ली।
एसीबी डीजी भगवान लाल सोनी ने बताया कि 17 मई को रेवतसिंह MTS (मल्टी टास्किंग स्टाफ) ने एसीबी को शिकायत की थी एरियर स्वीकृत करने के लिए डाकघर सुपरिटेंडेंट 9 हजार रुपए की डिमांड कर रहा है। एसीबी टीम ने उसी दिन सत्यापन करवाया गया। परिवादी ने 7 हजार रुपए देने की बात कही इस पर सुपरिटेंडेंट ने भी हां भर दी। परिवादी ने रुपए तनख्वाह आने पर देने को कहा था। एसीबी टीम ने शुक्रवार शाम को रंग रुपए लेकर परिवादी...
जयपुर। 'सबको पता है कि बसपा विधायकों ने कांग्रेस में विलय कराकर सरकार को बचाया। लेकिन इसके बावजूद जो सरकार को दगा देकर भागे थे उन्हें तो सम्मान मिल गया लेकिन बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों को वो सम्मान नहीं मिला। जो कमिटमेंट किया गया था वो नहीं निभाया गया। न जाने गहलोत साहब की क्या मजबूरी है।' यह पीड़ा है बसपा के 6 विधायकों का कांग्रेस में विलय कराने वाले राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मंत्री और विधायक राजेंद्र गुढ़ा की।
राज्यसभा चुनाव मतदान से ठीक पहले राजेंद्र गुढ़ा की यह पीड़ा सरकार की चिंता बढ़ाए हुए हैं, वहीं भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा की राजेंद्र गुढ़ा के इस बयान के बाद में उम्मीदें बढ़ गई हैं। बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों ने राज्यसभा चुनावों से पूर्व अपनी पीड़ा पत्रकारों के सामने जाहिर की।
दो दिनों से सरिस्का और आसपास के इलाकों में घूम रहे बसपा...
जयपुर। कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों पर हो रहे हमलों के विरोध में जन समस्या निवारण मंच ने जयपुर में जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और आतंकवादियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
जन समस्या निवारण मंच के संरक्षक सूरज सोनी ने कहा कि 1990 के बाद पहली बार एक बार फिर कश्मीर घाटी से हिंदू और खासकर कश्मीरी पंडित सामूहिक पलायन को मजबूर हैं। आतंकवादी टारगेट किलिंग के जरिए बेगुनाहों को निशाना बना रहे हैं। आतंकवाद फैला रहे हैं और जनता में भय पैदा कर रहे हैं।
सूरज सोनी ने इस मामले में जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की। घाटी में रह रहे हिंदुओं को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने की भी मांग की। बता दें कि कश्मीर में लगातार टारगेट किलिंग (Kashmiri Pandit Target Killing) की घटनाओं के बीच लो...
पंजाब।'हमने मोहाली में हुए विक्की मिद्दूखेड़ा भाई के मर्डर का बदला लिया है. सिद्धू मूसेवाला की हत्या कोई पब्लिसिटी स्टंट या फिरौती के मकसद नहीं की गई है. हमारा मकसद सिर्फ बदला लेना था. यह बात जग जाहिर है कि सिद्धू मूसेवाला ने ही हमारे भाई विक्की मिद्दूखेड़ा की हत्या करवाई थी. उस मामले में जो भी शूटर पकड़े गए थे उन्होंने कबूला था कि इसने ही (सिद्धू मूसेवाला ने ही) उन्हें रहने के लिए जगह दी थी. दिल्ली पुलिस ने भी मीडिया के सामने उसका नाम रखा था. फिर भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, हमने इन्तजार भी किया कि पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई करे, लेकिन जब कुछ नहीं हुआ तो फिर हमने उसको मारा.'
यह दावा एक शख्स ने किया है जो खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा सचिन विश्नोई बता रहा है। सचिन ने दावा किया है कि मूसेवाला की हत्या सिर्फ उनके साथियों की हत्या के बदले में की गई थी। इसका मकसद...
कश्मीर में लगातार टारगेट किलिंग (Kashmiri Pandit Target Killing) की घटनाओं के बीच लोग खौफजदा हैं। घटनाओं से वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा को बड़ा खतरा नजर आ रहा है। सरकार और सुरक्षा बल इन घटनाओं को रोकने में नाकाम नजर आ रहे हैं। इस बीच एक बार फिर से टारगेट किलिंग का शिकार बन रहे हिंदुओं ने सामूहिक पलायन का फैसला किया है। इनमें बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित भी शामिल हैं।
बता दें कि गुरुवार को आतंकियों ने एक हिंदू बैंक मैनेजर को गोलियों से भून दिया। गुरुवार को बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों ने आपात बैठक बुलाई थी और इसमें घाटी से जिन-जिन इलाकों में कश्मीरी पंडित प्रदर्शन कर रहे थे, उसे तत्काल बंद करने का फैसला किया गया।
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग में हनुमानगढ़ निवासी बैंक मैनेजर की आतंकवादियों ने की हत्या
बैठक में कहा गया कि अब कश्मीर ...
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कोरोना संक्रमित हो गईं हैं, उनका कोरोना टेस्ट हुआ था जो पॉजिटिव आया है. इसके साथ ही सोनिया के साथ बैठक में शामिल हुए अन्य नेता भी संक्रमित हो सकते हैं।
कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पिछले एक सप्ताह में बहुत सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलीं जिनमें से कई साथी कोविड पॉजिटिव पाए गए. कल शाम से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को थोड़ा बुखार और कोविड के लक्षण दिखे थे. आज टेस्ट कराने पर वो कोविड पॉजिटिव पाई गईं।
बता दें कि सोनिया एक दिन पहले दिल्ली में पार्टी की ओर से आयोजित आजादी गौरव यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुई थीं। कोरोना से संक्रमित होने के बाद अब अगले हफ्ते बुधवार को अखबार नेशनल हेराल्ड से जुड़े धनशोधन के एक मा...