कोलकाता। दुखद खबर है कि मशहूर गायक केके का निधन हो गया है। सिंगर ने 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वो कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट में थे, और इसके ठीक बाद हार्ट अटैक आने से उनका निधन हुआ है.
कॉन्सर्ट के बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी और वे गिर गए. उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 53 साल की उम्र में केके दुनिया को अलविदा कह चले गए. प्रथम दृष्टया उनकी मौत का कारण हार्टअटैक माना जा रहा है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. बताया जा रहा है कि केके दो दिन के कॉन्सर्ट के लिए कोलकाता आए हुए थे. उनका सोमवार को भी एक कॉन्सर्ट हुआ था. विवेकानंद कॉलेज में उन्होंने वो प्रोग्राम किया था. लेकिन दूसरे दिन कॉन्सर्ट के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते वे सभी को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए.