राजस्थान के पंचायती राज विभाग में कनिष्ठ सहायक के 4 हजार पदों पर होगी भर्तियां, बड़ी संख्या में होंगे प्रमोशन भी


जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंचायती राज विभाग के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने फाइल को मंजूरी देते हुए, प्रमोशन के साथ 4 हजार एलडीसी पदों को जोडने का विभाग को तोहफा दिया है। जिसमे मंत्रालयिक कर्मचारियों के 2268 उच्च पदों पर प्रमोशन होगा।

राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने बताया कि इनमें 33 संस्थापन,66 प्रशासनिक,451 अति.प्रशासनिक अधिकारी, 843 सहा.प्रशासनिक,1426 वरि.सहायक प्रशासनिक पद पर प्रमोशन होंगे। वहीं 12911 कनिष्ठ सहायक में से 4 हजार पदों पर भर्तियां होंगी। आपको पता दे कि पहले वरिष्ठ सहायक और सहा.प्रशासनिक के पद ही थे। लेकिन अब सरकार ने विभाग में नए पद सृजित किए तोहफा दिया है। मंत्री रमेश मीणा का कहना है कि इन प्रमोशन और भर्तियों के बाद में विभाग के काम को और गति मिलेगी।

इसके साथ ही परियोजनाओं और योजनाओं को समयबद्ध तरीके से अमलीजामा पहनाने में विभाग सक्षम होगा। इसके अलावा बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा जो कि कई परिवारों के लिए रोजी-रोटी का एक बड़ा जरिया भी बनेगा।