India

एलन मस्क ने एक बार फिर 44 अरब डॉलर की ट्विटर डील को रद्द करने की चेतावनी दी

Twitter Deal: एलन मस्क ने एक बार फिर से ट्विटर के प्रशासन की नींद उड़ा दी है। टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क ने एकबार फिर से 44 अरब डॉलर की ट्विटर डील को रद्द करने की चेतावनी दी है। मस्क ने ट्विटर इंक को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोशल मीडिया नेटवर्क स्पैम और नकली खातों पर डेटा प्रदान करने में विफल रहती है, तो वह ट्विटर इंक का अधिग्रहण करने के लिए अपने 44 बिलियन डॉलर के सौदे से पीछे हट सकते हैं। बता दें कि एलन मस्क और ट्विटर में चल रहे विवाद पर भारत की भी पैनी नजर है क्योंकि भारत के अंदर बड़ी संख्या में ट्विटर के यूज़र्स हैं। जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई बड़े बिजनेसमैन शामिल हैं। टेस्ला और स्पेस एक्स जैसी दिग्गज कंपनियों के सीईओ एलन मस्क के वकीलों ने सोमवार को ट्विटर के नाम लिखी एक चिट्ठी में डील रद्द करने की चेतावनी दी है. यह चिट्ठी सिक्योरिटीज़ एंड ...

राज्यसभा चुनावों में विधायकों की खरीद फरोख्त का मामला, राजस्थान ACB DG ने ली बैठक, पूरी टीम को किया अलर्ट

जयपुर। राज्यसभा चुनावों में राजस्थान सरकार के मंत्री और सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका के मद्देनजर एसीबी में शिकायत की गई थी। इसके बाद राजस्थान एसीबी के डीजी बीएल सोनी ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें हर मोर्चे पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। बता दें कि विधानसभा के सरकारी मुख्य सचेतक डॅा. महेश जोशी ने राज्यसभा चुनाव-2022 के मध्यनजर भ्रष्ट आचरण की रोकथाम के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में दिनांक 05 जून 2022 को परिवाद पेश किया था। इस परिवाद को दर्ज कर जांच के लिए महानिदेशक भगवान लाल सोनी द्वारा पुलिस अधीक्षक-प्रथम, ACB, जयपुर योगेश दाधीच को सुपुर्द किया गया है। और खुद DG भगवान लाल सोनी भी लगतार इस पर नजर बनाए हुए हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, मुख्यालय पर सोमवार को महानिदेशक भगवान लाल सोनी की अध्यक्षता ...

ट्रैक्टर चालक की बेटी ईतू खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सबसे कम उम्र की कबड्डी खिलाड़ी बनीं

कहते हैं हौसले बुलंद हों तो कुछ भी असंभव नहीं। झारखंड की ईतू मंडल ने शनिवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहला गेम खेलने से पूर्व ही रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर लिया। मात्र 13 साल की उम्र में युवा खेलों के इस संस्करण में कबड्डी खिलाड़ियों का सामना करने वाली ईतू सबसे कम उम्र की कबड्डी प्रतियोगी है। एक ट्रैक्टर चालक की बेटी ईतू मंडल को सिर्फ आठ साल की आयु में ही कबड्डी से गहरा लगाव हो गया था। अपने आस-पास की सभी ताकतवर महिलाओं से प्रभावित होकर वह अंडर -18 युवा टीम का हिस्सा बनने के लिए तेजी से आगे बढ़ी है। मेरे माता-पिता मेरे लिए चिंतित थे, लेकिन मैं कभी डरी नहीं। ईतू ने महाराष्ट्र के खिलाफ अपनी टीम के पहले मैच के तुरंत बाद यह बात कही। हालांकि ईतू मंडल का 'रिकॉर्ड' ज्यादा दिन नहीं टिक सकता है। उससे पांच साल छोटी उसकी बहन को भी कबड्डी का खेल पसंद है और वह पहले से ही एक अच...

रक्षा खरीद परिषद ने 'आत्मनिर्भर भारत' को बढ़ावा देने के लिए 76,390 करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी दी

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के आह्वान के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने 06 जून, 2022 को एक बैठक में 76,390 करोड़ रुपये की राशि सशस्त्र बलों के लिए पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों में प्रयोजन की स्वीकृति (एओएन) को मंजूर किया। इन्हें 'खरीदें (भारतीय)', 'खरीदें और बनाएं (भारतीय)' और 'खरीदें (भारतीय-आईडीडीएम)' श्रेणियों के अंतर्गत स्वीकार किया गया है। इससे भारतीय रक्षा उद्योग को पर्याप्त बढ़ावा मिलेगा और विदेशी खर्च में मुख्य रूप से कमी आएगी। रक्षा खरीद परिषद ने स्वदेशी डिजाइन और विकास पर जोर देने के साथ ही घरेलू स्रोतों के माध्यम से भारतीय सेना के लिए रफ टेरेन फोर्क लिफ्ट ट्रक (आरटीएफएलटी), ब्रिज लेइंग टैंक (बीएलटी), व्हीलड आर्मर्ड फाइटिंग व्हीकल्स (डब्ल्यूएच एएफवी) के अतिरिक्त एंटी-टैं...

कांग्रेस के बाद आज से BJP विधायकों की बाड़ेबंदी, 5 स्टार रिसोर्ट किया बुक

जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा के रण में रोचक हुए मुकाबले में कांग्रेस के बाद अब राजस्थान के बीजेपी ने भी अपने विधायकों के बाड़ेबंदी का फैसला किया है। सोमवार शाम से बाड़ेबंदी शुरू हो जाएगी। राज्यसभा चुनाव से पहले सोमवार दोपहर प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में विधायकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें शामिल होने वाले विधायकों को राज्यसभा चुनाव की वोटिंग तक जयपुर के जामडोली स्थित फाइव स्टार रिसोर्ट में बंद रखा जाएगा। जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल होगी। प्रदेश बीजेपी के विधायक सोमवार सुबह तक जयपुर पहुंच जाएंगे। जिन्हें शाम से ही राज्यसभा चुनाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सभी विधायक जयपुर में ही कैंप करेंगे। इस कैंप में बीजेपी के साथ RLP और निर्दलीय विधायक भी शामिल हो सकते हैं। BJP का मा...

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद BJP ने अपने प्रवक्ता नूपुर शर्मा और दिल्ली मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल को बाहर का रास्ता दिखाया

नई दिल्ली। एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने का मामला गरमा गया है। पैगंबर मोहम्मद पर एक टीवी डिबेट के दौरान विवादित बयान देने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ पार्टी ने जांच के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल पर भी सख्त एक्शन लिया गया है। पार्टी ने उन्हें बीजेपी से निकाल दिया है। नवीन कुमार जिंदल पर इस मसले को लेकर कुछ विवादित ट्वीट करने के आरोप हैं। ऐसे में अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने लेटर जारी करते हुए बताया कि नवीन कुमार जिंदल ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सद्भावना भड़काने वाले विचार प्रकट किए हैं। यह भारतीय जनता पार्टी के मूल विचार के विरोध में हैं। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक प्रेस...

तय समय से 5 महीने पहले भारत ने 10 फीसदी इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल किया

नई दिल्ली। भारत सरकार देश की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने, ईंधन पर आयात निर्भरता को कम करने, विदेशी मुद्रा बचाने, पर्यावरण संबंधी मुद्दों से निपटने, और घरेलू कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) कार्यक्रम को बढ़ावा दे रही है। वर्ष 2018 में सरकार द्वारा अधिसूचित 'जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति' में वर्ष 2030 तक पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण के एक सांकेतिक लक्ष्य की परिकल्पना की गई थी। हालांकि, उत्साहजनक प्रदर्शन को देखते हुए, 2014 से सरकार के किए गए विभिन्न उपायों के कारण, पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य 2030 से पहले 2025-26 तक ही प्राप्त कर लेने का रखा गया था। जून, 2021 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने "भारत में इथेनॉल मिश्रण 2020-25" नाम से एक रोडमैप भी जारी किया था जिसमें 20% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए एक ...

यमुनोत्री जा रही बस खाई में गिरी, 25 यात्रियों की मौत

यमुना घाटी में यात्रियों की बस खाई में गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग घायल हैं जिनका इलाज जारी है। यह बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, जिसकी सूचना पर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सूचना मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ के जवानों को राहत वचाब कार्य पर लगाया गया है। एसपी अर्पण यधुवंशी ने बताया कि डामटा से तकरीबन 2 किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ। बस में सवार यात्री जिला पन्ना मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। करीब 30 लोग बस में सवार बताए जा रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस हादसे पर दुख जताया है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया। मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु लगातार हादसे पर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं। सभी यात्री मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं। सभी यात्री यमुनोत्री से दर्शन करके लौट रहे थे। ...

राज्यसभा चुनावों के रण में अब राजस्थान ACB की एंट्री, सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ने विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका को लेकर लिखित में दी शिकायत

जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव में एंटी करप्शन ब्यूरो की एंट्री हो चुकी है। राजस्थान सरकार लगातार चुनाव के दौरान विधायकों के खरीद-फरोख्त की आशंका जता रही है।और इसको लेकर कई तरह की अफवाहों का बाजार भी गर्म है। इस बीच राजस्थान सरकार किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। राजस्थान कांग्रेस चाहती है कि उसकी तीनों उम्मीदवार राज्यसभा सांसद चुने जाएं। सरकारी मुख्य सचेतक और जलदाय मंत्री डॉ.महेश जोशी ने राज्यसभा के चुनाव में निर्दलीय विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका को लेकर रविवार को लिखित में एसीबी मुख्यालय में पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। डॉ.महेश जोशी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका प्रकट करते हुए लिखित में एसीबी में शिकायत दर्ज कराई है कि जब राज्यसभा के उम्मीदवार निर्दलीय हैं इसके बावजूद भी उन...

देशभर में बिजली संकट के बीच CM गहलोत का बयान- राजस्थान में जून व जुलाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध

जयपुर। देश में भले ही बिजली संकट हो और कई राज्यों में बड़े स्तर पर बिजली कटौती की जा रही हो। बावजूद इसके राजस्थान सरकार आगामी 2 माह में भी भीषण गर्मी के बावजूद बेहतर बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है। मुख्यमंत्री गहलोत के आवास पर ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए CM ने कहा कि राज्य में भीषण गर्मी के कारण बढ़ी बिजली की खपत के बावजूद विद्युत आपूर्ति सामान्य रही है। अब प्रदेश में जून व जुलाई हेतु मांग के अनुरूप आपूर्ति के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध है। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लगभग 1.25 करोड़ किसानों एवं घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में 1044 करोड़ का अनुदान देकर राहत दी गई है, जिससे लगभग 43 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य हो गए हैं। गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार की सक्रियता एवं बेहतर प्रबन्धन से राज्य में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई है। किसानों को आर्थिक र...