जोधपुर। राजस्थान में केंद्रीय बूथ अध्यक्ष महासंकल्प सम्मलेन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि गहलोत साहब मैं आपके वादे याद कराने आया हूं। शाह ने कहा 2018 में राहुल बाबा के साथ आपने जो फर्जी के वादे किए थे। उन वादों के पांच वर्ष होने वाले हैं। भाजपा उन वादों का हिसाब मांगने आई है। आपने अभी तक वो वादे पूरे नहीं किए हैं। अरे गहलोत जी, 10 दिन में किसानों का ऋण माफ करने का क्या हुआ? 3500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का क्या हुआ? 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का क्या हुआ?
उधर राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने भी शाह के बयानों पर पलटवार किया है। सीएम गहलोत ने कहा कि यह बेहद आश्चर्य की बात है कि आज जोधपुर में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जो बयान दिए हैं वो तथ्यात्मक रूप से ...
उदयपुरवाटी। राजस्थान सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बेटे के बर्थ-डे पर युवतियों का अश्लील डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस डांस की तस्वीरें आने के बाद मंत्री को ट्रोल किया जा रहा है। देर रात देशी विदेशी बालाएं भी ठुमके लगाते नजर आ रही हैं।
माहौल ऐसा था कि भीड़ भी जब तक डांस चला चिपक कर अपनी जगह पर जमी रही। खास बात ये है कि इस दौरान मंत्री गुढ़ा लगातार मंच पर मौजूद रहे और समर्थकों की व्यवस्थाएं बनाने में लगे रहे। झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में लिबट्री फार्म हाउस का यह 9 सितंबर का मामला है। जिसके वीडियो और तस्वीरें अब सामने आई हैं।
बता दें कि 9 सितंबर को मंत्री गुढ़ा के बेटे शिवम का बर्थ-डे था। बर्थ-डे पर बड़ा भोज भी आयोजित किया गया था। भोजन के बाद रात को 8 बजे अश्लील डांस शुरू हुआ। कार्यक्रम में अलग अलग डांसर्स बुलाई गईं। इनमें वि...
करौली। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा ने आरोप लगाया है कि केला देवी ट्रस्ट लूट और कमाई का जरिया बन गया है अब जल्द इस मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वार्ता करके ट्रस्ट का अधिग्रहण करवाएंगे और उसमें प्रशासक नियुक्त करने के प्रयास किए जाएंगे।
पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने कैलादेवी ट्रस्ट के साथ मदन मोहन मंदिर जी ट्रस्ट पर भी निशाना साधा।
करणपुर में ग्रामीणों की कैलादेवी करणपुर सड़क निर्माण की मांग पर मंत्री ने कहा कि कैलादेवी मंदिर प्रबंधक सड़क का उद्घाटन कर वाहवाही लूट रही है। जबकि उनका उद्घाटन से कोई सरोकार नहीं है।
मंत्री ने आरोप लगाया कि कैलादेवी ट्रस्ट लूट और कमाई का जरिया बना हुआ है। ट्रस्ट के माध्यम से कोई विकास कार्य नहीं किए जाते, ना ही कैलादेवी आने वाले श्रद्धालुओं को कोई सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। निशुल्क धर्मशाला में भी ...
नई दिल्ली। गुजरात के लोथल में ऐतिहासिक सिंधु घाटी सभ्यता क्षेत्र में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर एनएमएचसी का निर्माण कर रहा है। यह भारत में अपनी तरह का पहला परिसर है जिसमें भारत की समृद्ध और विविध समुद्री विरासत का प्रदर्शन किया जाएगा। एनएमएचसी परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रखी गई थी और मास्टर प्लान के लिए सहमति मार्च 2019 में दी गई थी। इस परियोजना को विभिन्न चरणों में पूरा करने की योजना है।
चरण 1A में भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल द्वारा उपयोग की जाने वाली 5 दीर्घाओं और एक नौसेना दीर्घा सहित संग्रहालय भवन का एक परिसर और 35 एकड़ भूमि का विकास शामिल है। इस चरण को 774.23 करोड़ रुपये की लागत से ईपीसी मोड में विकसित किया जा रहा है।
चरण 1B में बकाया दीर्घाओं सहित शेष संग्रहालय का निर्माण कार्य शामिल हैं और इसमें लाइ...
जयपुर। प्रशासन शहरों के संग अभियान में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों की अब खैर नहीं होगी। यदि किसी भी जनप्रतिनिधि ने उनकी शिकायत की तो अब सरकार ऐसे कार्मिकों को बर्खास्त कर सकती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐसे ही कुछ संकेत दिए हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी प्रशासन शहरों के संग अभियान में पट्टे देने में आनाकानी करता है। पार्षद मेयर सहित दूसरे जनप्रतिनिधि अधिकारियों की सूची तैयार करके हमें भिजवाए। हम ऐसे अधिकारियों के खिलाफ बर्खास्त करने की भी कार्रवाई करें। सरकार ने लोगों को किसी भी तरह से के मकानों का पट्टा मिल सके। इसके लिए हमने हर तरह से संशोधन कर दिया है। शुक्रवार को सीएम गहलोत ने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे नरेगा अभियान की तर्ज पर राजस्थान में शहरों में भी अभियान की शुरूआ की। सीएम गहलोत ने सबसे पहले महिलाओं को जॉब कार्ड बांटे गए। इंदिरा गांधी शहरी र...
जयपुर। राजस्थान पुलिस के अजब काम की गजब कहानी सामने आई है। जहां पुलिस खुद ही किसी बड़े शातिर अपराधी से कम नजर नहीं आती है।
मामला डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ थाने में जब्त अवैध शराब को तस्करों को बेचने से जुड़ा है। जहां राज्य सरकार ने एएसपी, थानाधिकारी और मालखाना इंचार्ज हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है।
आरोप है कि इन्होंने 2012 से 2020 के बीच पकड़ी गई 9 हजार कार्टन से अधिक अवैध शराब को नष्ट करना बताया था। जबकि यह शराब गुजरात पुलिस की स्टेट मॉनिटरिंग सेल ने तस्करों से महिसागर जिले के कोटम्बा थाना क्षेत्र में पकड़ी थी।
मामले में संयुक्त शासन सचिव गृह विभाग ने शुक्रवार शाम को एएसपी अनिल मीणा को निलंबित कर दिया है। एएसपी अनिल मीणा शराब निस्तारण कमेटी में थे और उनकी देखरेख में ही 9 हजार से ज्यादा शराब की पेटियों का निस्तारण बता दिया था। निलंबन के दौरान जयपुर...
नई दिल्ली। भारत जोडो यात्रा के तहत लगातार राहुल गांधी लगातार दौरा कर रहे हैं लेकिन शुक्रवार को राहुल गांधी की तामिलनाडु में यह यात्रा किसी और ही कारण से चर्चा में आ गई। यहां उनके कार्यक्रम से ज्यादा उनकी टी-शर्ट के चर्चे जोरों पर रहे।
दरअसल जिस बरबेरी कंपनी की सफेद रंग की टीशर्ट गांधी ने कार्यक्रम के दौरान पहन रखी थी भाजपा ने दावा किया कि वो टी शर्ट 41 हजार रूपए की थी। भाजपा ने राहुल गांधी की इस टी शर्ट में फोटो ट्वीट करके लिखा कि 'भारत देखो' 41 हजार की टी-शर्ट।
इतना ही नहीं भाजपा ने अपने ट्वीट में कंपनी की ऑनलाइन सेल का प्राइस टैग भी दिखाया।
उधर जब इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों से चलने लगी तो भाजपा के ट्वीट को लेकर जवाब देने में कांग्रेस भी कहां पीछे रहने वाली थी। बीजेपी के ट्वीट के जवाब में कांग्रेस ने लिखा कि 'अरे... घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा ...
जयपुर। राजस्थान की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि आगामी 7 और 8 अक्टूबर को होने वाले इंवेस्ट राजस्थान समिट में अब तक 11 लाख करोड़ रुपए के एमओयू और एलओआई साइन किए जा चुके हैं। यह समिट प्रदेश के औद्योगिक विकास व रोजगार सृजन में ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करेगा। रावत शुक्रवार को उद्योग भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ समिट की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर रही थीं।
इस अवसर पर भारतीय उद्योग परिसंघ ;सीआईआईद्ध के अधिकारियों की तरफ से समिट में होने वाली सभी तैयारियों को सिलसिलेवार पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए दर्शाया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती वीनू गुप्ता ने कहा कि अन्य विभागों के समन्वय से समिट से जुड़ी तैयारियां संपादित की जा रही हैं। कमिटेड एंड डिलीवर्ड की सोच के साथ प्रारंभ होने वाला यह समिट राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। सीआईआई के प्रेजेंटेशन में समिट में आने वाले अ...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्चुअल रूप में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान लांच किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को उच्च प्राथमिकता देना तथा इस अभियान को जन.आंदोलन बनाना सभी नागरिकों का कर्तव्य है, क्योंकि टीबी हमारे देश में अन्य सभी संक्रामक बीमारियों से सबसे अधिक मृत्यु का कारण है। उन्होंने कहा कि भारत की आबादी विश्व की आबादी से 20 प्रतिशत से थोड़ा कम है लेकिन विश्व के कुल टीबी मरीजों का 25 प्रतिशत से अधिक है। यह चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि टीबी रोग से ग्रसित अधिकतर लोग समाज के गरीब वर्ग के हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि न्यू इंडिया की सोच और कार्य पद्धति भारत को विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाना है। कोविड.19 महामारी से निपटने में भारत ने विश्व के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत किया है। विश्वास के साथ आगे बढ़ने की न्यू इंडिया की नीति टीबी उ...
जयपुर. राजस्थान एसीबी ने जयपुर ग्रेटर नगर निगम में रिश्वतखोरी के मामले में स्पैरो कम्पनी के दो सर्वेयर को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर द्वारा कार्यवाही करते हुये सर्वेयर, स्पैरो सॉफ्टटेक प्रा.लि. महेश कुमार शर्मा एवं रोहिताश मीणा को गिरफ्तार किया गया।
दोनों हाल में जयपुर ग्रेटर नगर निगम में तैनात हैं और 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते पकड़े गए। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके वाणिज्यिक मकान को आवासीय मकान के रूप में दिखाकर नगरीय विकास कर को कम करने तथा परेशान नहीं करने की एवज में महेश कुमार शर्मा एवं रोहिताश मीणा सर्वेयर, स्पैरो सॉफ्टटेक प्रा.लि. हाल नगर निगम ग्रेटर जयपुर द्वारा 40 हजार रूपये रिश्वत र...