जयपुर. सचिन पायलट का जन्मदिन राजस्थान की सियासत में शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया। इस दौरान पायलट समर्थक विधायकों ने मुखर होकर पायलट को सीएम बनाने की मांग कर डाली। सचिन पायलट समर्थक विधायकों ने मुखर होकर पायलट को जल्द सीएम बनाने की मांग की।
पहले ही जहां पायलट समर्थक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी और इंद्राज गुर्जर पायलट को सीएम बनाने की मांग लगातार उठाते रहे हैं वहीं सचिन पायलट के जन्मदिन से पहले हुए समारोह में शामिल होने के बाद इन दोनों विधायकों ने एक बार फिर पायलट को सीएम बनाने की खुलकर पैरवी की। उन्होंने पायलट को अब तक पद नहीं दिए जाने पर सवाल उठाते हुए सब्र का बांध टूटने तक की बात कही।
जयपुर के चाकसू से कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने तो राज्य सरकार के इशारे पर जयपुर शहर से सचिन पायलट के पोस्टर और होर्डिंग हटवाने का आरोप लगाया। उन्होंने साफ कहा यह सरकार ह...
“रोगों की निगरानी, रोगों की रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एनसीडीसी की क्षेत्रीय शाखाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। ये शाखाएं अविलंब निगरानी, त्वरित पहचान और रोगों पर नजर रखने और इस प्रकार आरंभिक हस्तक्षेपों को समर्थ बनाते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को प्रोत्साहन देंगी।” ये विचार केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 6 राज्यों- (आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश) में एनसीडीसी की शाखाओं की आभासी रूप से आधारशिला रखते हुए प्रकट किए।
डॉ. मांडविया ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार देशभर में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। दृष्टिकोण “टोकन” स...
कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और मनोनीत प्राधिकरण ने झारखंड के 20 गैर-परिचालित कैप्टिव व वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय व पीसीसीएफ, झारखंड के अधिकारियों के साथ झारखंड के निदेशक (खान व भूविज्ञान) और परियोजनाओं के प्रस्तावक उपस्थित थे।
कोयला मंत्रालय ने झारखंड के गैर-परिचालित कोयला ब्लॉकों की समग्र स्थिति में सुधार और राज्य खनन व वन विभाग की ओर से प्रदान की गई सहायता की सराहना की। यह पाया गया कि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान लगभग 3 से 4 कोयला ब्लॉकों के लिए खनन की अनुमति मिल जाएगी और चार कोयला ब्लॉकों से कोयले का उत्पादन शुरू किया जाएगा। 2022-23 में झारखंड के कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों से लगभग 37.3 मिलियन टन कोयले के उत्पादन की संभावना है। इससे पहले 2021-22 में यह आंकड़ा 17.72 मिलियन टन था। इस तरह 2021-22 की त...
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज से ‘75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो’ के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित करनी शुरू कर दी हैं। यह खंड या सेगमेंट गोवा में आयोजित होने वाले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में एक वार्षिक प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य फिल्म निर्माण के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी युवा रचनात्मक प्रतिभाओं की पहचान करना, उन्हें प्रोत्साहित करना और आगे बढ़ाने में मदद करना है। यह पहल अपने दूसरे वर्ष में प्रवेश कर गई है, जिसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के एक हिस्से के रूप में भारत की आजादी के 75वें वर्ष को निर्दिष्ट करने के लिए वर्ष 2021 में लॉन्च किया गया था। जितने फिल्म निर्माताओं की पहचान की जा रही है, वह भारत की आजादी के कुल वर्षों का प्रतीक है। यह परिकल्पना की गई है कि आने वाले वर्षों में इस अनूठे प्रयास की भावना को अक्षुण्ण रखने ...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों के साथ बातचीत की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया। उन्होंने शिक्षकों को यह भी याद दिलाया कि भारत की वर्तमान राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाना अधिक महत्वपूर्ण है, जो एक शिक्षक भी हैं और ओडिशा के दूर-दराज के इलाकों में पढ़ाती रही हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, "आज जब देश आजादी के अमृतकाल के अपने विराट सपनों को साकार करने में जुट चुका है, तब शिक्षा के क्षेत्र में सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रयास हम सभी को प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर मैं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सभी शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।” प्रधानमंत्री ने शिक्षकों के ज्ञान और समर्पण के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि उनकी सबसे बड़ी गुणवत्ता एक सकार...
नई दिल्ली। महंगाई के खिलाफ रामलीला मैदान में कांग्रेस का हल्ला बोल कार्यक्रम हुआ, इसमें भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे। कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ ‘मंहगाई पर हल्ला बोल’ रैली आयोजित की।
इस रैली में महंगाई, बेरोजगारी और वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि पर भी सरकार को घेरा गया। 7 सितंबर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने जा रही है। इस रैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत दूसरे कई नेताओं ने संबोधित किया. रैली में देश के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस की इस रैली को देखते हुए रामलीला मैदान के आसपास सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए थे। अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती भी की गई थी।...
पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है।रोमांचक मैच में आखिरी ओवर में यह नतीजा आया। पाकिस्तान ने सुपर-चार के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने विराट कोहली के शानदार 60 रनों की बदौलत सात विकेट पर 181 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तानी टीम ने आखिरी ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया.
गौर करने वाली बात यह है कि 182 रनों के टारगेट को पाकिस्तान ने एक बॉल बाकी रहते हासिल कर लिया. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए. वहीं नवाज ने ताबड़तोंड़ 44 रनों का योगादान दिया. भारत के लिए विराट कोहली ने 44 बॉल पर 60 रनों की शानदार पारी खेली. भारतीय पारी की शुरुआत भी काफी शानदार रही और उसने शुरुआती 5 ओवर में ही 54 रन बना दिए....
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति ने धर्मगुरुओं और मीडिया से लोगों की शंकाओं को दूर करने और अहम महत्व के इस मुद्दे पर जागरूकता पैदा करके अंगदान के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।
दधीचि देहदान समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अंग दान के लिए राष्ट्रीय अभियान के शुभारंभ के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने अंग दान को एक संवेदनशील मुद्दा बताया और अंग दान के लिए एक सहायता प्रणाली बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस संबंध में सही परितंत्र के निर्माण के प्रयास के लिए दधीच देह दान समिति की सराहना करते हुए उन्होने इच्छा जताई कि इन प्रयासों को परिवार के स्तर तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहाए ष्इस मिशन में मीडिया और सोशल मीडिया की अहम भूमिका है। हर मीडियाकर्मी को इस सार्थक संदेश को फैलाने में अपना योगदान देना चाहिए।
धनखड़ ने आज महर्षि दधीचि जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं देते ...
मुंबई। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मुंबई से सटे पालघर में कासा के पास मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर यह खतरनाक हादसा हुआ। इस एक्सीडेंट में मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया थाए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मिस्त्री की मर्सिडीज कार रोड डिवाइडर से टकरा गई थी जिसमें कुल चार लोग सवार थे। बता दें कि इसी साल 28 जून को साइरस के पिता और बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री (93) का निधन हुआ था।
साइरस और उनके पिता के निधन के बाद उनके परिवार में पर दुख का पहाड़ टूटा है। दिसंबर 2012 को रतन टाटा ने टाटा सन्स के चेयरमैन पद से रिटायरमेंट लिया था तब सायरस मिस्त्री को टाटा सन्स का चेयरमैन बनाया गया।
मिस्त्री टाटा सन्स के सबसे युवा चेयरमैन थे। मिस्त्री परिवार की टाटा सन्स में 18.4 की हिस्सेदारी है। ...
वायु सेना विशेष बल गरुड़ कमांडो के प्रशिक्षण के सफल समापन के अवसर पर 03 सितंबर 2022 को गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केन्द्र एयर फोर्स स्टेशन चांदीनगर में मरून बेरेट औपचारिक परेड का आयोजन किया गया। एयर वाइस मार्शल राकेश सिन्हा एवीएसएम सहायक प्रमुख एयर स्टाफ ऑपरेशंस ;अफेन्सिवद्धए वायु सेना मुख्यालय इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे, उन्होंने परेड की समीक्षा की। गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केन्द्र के कमांडेंट विंग कमांडर त्रिलोक शर्मा ने मुख्य अतिथि की अगुवानी की।
मुख्य अतिथि ने गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केन्द्र से सफलतापूर्वक पास होने वाले गरुड़ कमांडो को बधाई दी। युवा कमांडो को संबोधित करते हुए उन्होंने बदलते हुए सुरक्षा परिदृश्य के साथ तालमेल रखने के लिए विशेष बलों के कौशल के प्रशिक्षण और सम्मान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सफल गरुड़ प्रशिक्षुओं को मरून बेरेटए गरुड़ प्रवीणता बै...