जयपुर। सनातन संस्कृति के प्रवर्तक प्रखर राष्ट्रवादी धर्म गुरु सद्गुरुदेव आचार्य स्वामी श्रीधर्मेन्द्र जी महाराज का निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले 30 दिनों से गम्भीर अस्वस्थ थे और SMS हॉस्पिटल के ICU में एडमिट थे। वेंटिलेटर में गहन चिकित्सा इकाई में विशेष देखरेख में इलाज जारी था। उनके निधन पर पूरे देश से और विदेशों से भी शोक संदेश का दौर चल पड़ा है।
बता दें कि आचार्य धर्मेन्द्र विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल में शामिल रहे। आचार्य महाराज का पूरा जीवन हिंदी, हिंदुत्व और हिन्दुस्थान के उत्कर्ष के लिए समर्पित है। उन्होंने अपने पिता महात्मा रामचन्द्र वीर महाराज के समान उन्होंने भी अपना सम्पूर्ण जीवन भारतमाता और उसकी संतानों की सेवा में, अनशनों, सत्याग्रहों, जेल यात्राओं, आंदोलनों एवं प्रवासों में संघर्षरत रहकर समर्पित किया। जीवन परिचय आठ वर्ष की आयु से आज...
जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को 8 रूपए थाली वाला खाना खाया। बिना संकोच के सीएम का गरीबों के बीच इस तरह से खाना खाना राजस्थान में चर्चा का विषय बना। इतना ही नहीं गहलोत ने इंदिरा रसोई में भोजन करने आए लोगों को भोजन भी परोसा। गहलोत ने इसके जरिए एक संदेश भी दिया कि कोई आदमी छोटा-बड़ा नहीं होता। गहलोत की इस सादगी के चर्चे भी जोधपुर में रहे। मौका था मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा रविवार को जोधपुर में 512 नई इंदिरा रसोईयों का शुभारंभ कार्यक्रम का। प्रदेश की 512 नई इन्दिरा रसोइयों के उद्घाटन के बाद यहां सीएम गहलोत खाना खाने पहुंचे थे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, विधायक सूर्यकांता व्यास, संयम लोढ़ा, कृष्णा पूनिया, मेयर कुंती देवड़ा भी मौजूद रहे।
अब राजस्थान में इन्दिरा रसोइयों की संख्या 870 हो जाएगी जिनमें 8 रुपये में शुद्...
झुंझुनूं। राजस्थान के पिलानी में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की मूर्ति तोड़ने का मामला सामने आया है। जिसके बाद स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। काजड़ा गांव के पार्क में यह मूर्ति लगी हुई थी जो कि झुंझुनूं के पिलानी थाना इलाके में आता है।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह पार्क में आए लोगों ने जब इंदिरा गांधी की क्षतिग्रस्त मूर्ति देखी तो उन्होंने इस पर आक्रोश व्यक्त किया। तुरंत पुलिस को भी इसकी सूचना दी। इसके बाद आक्रोशित लोग दोषी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। पिलानी थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा के मुताबिक आरोपी का नाम मुकेश गुर्जर है और वह खुद को भाजपा कार्यकर्ता भी बताता है। उसने अपने मोबाइल पर व्हाट्स एप स्टेटस में लिखा था कि अब से 5 मिनट बाद पार्क में लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति को तोडूंगा। कोई रोक सके तो रोक ले। इतना ही नहीं उसने इस घटन...
जयपुर। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि प्रदेश में प्रदेश की पहली हस्तशिल्प नीति और राजस्थान एमएसएमई नीति-2022 के जारी होने से न केवल प्रदेश में औद्योगिक विकास होगा, बल्कि शिल्पकार, दस्तकार और कारीगरों के रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों नीति प्रदेश के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।
रावत शनिवार को जयपुर में एमएसएमई दिवस के मौके पर आयोजित उद्योग रत्न एवं निर्यात पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर प्रदेश में निर्यात संवर्धन के प्रोत्साहन के लिए 29 निर्यातकों को निर्यात प्रोत्साहन अवार्डस् और विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए 13 उद्यमियों को उद्योग रत्न अवार्डस् से भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा इन्वेस्ट राजस्थान समिट के लिए 29 उद्यमियों के साथ 14 हजार करोड़ के निवेश एमओयू का भी आदान-प्रदान हुआ। वाणि...
नई दिल्ली। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने और अन्य सुविधाओं के विस्तार की घोषणा की। सोनोवाल ने संस्थान में प्रधानमंत्री के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक मनाये जाने वाले सेवा पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए कहा कि श्री मोदी के निर्देश पर एआईआईए में मरीजों के लिए दो सौ बिस्तर और बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही संस्थान में अन्य सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जाएगी।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में सोनोवाल के साथ केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री डॉ. महेंद्रभाई मुंजपारा और स्थानीय सांसद रमेश विधूडी भी मौजूद रहे। सेवा पखवाड़ा की शुरुआत में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्रियों ने अस्पताल विंग का...
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान के बाद दिल्ली में उनके बिजनेस पार्टनर हामिद अली को भी गिरफ्तार किया गया है। आर्म्स एक्ट के तहत दक्षिण पूर्वी दिल्ली पुलिस ने हामिद अली को गिरफ्तार किया। पुलिस को हामिद अली के घर से एक बेरेटा पिस्तौल, गोलियां और 12 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है।
बता दें कि अमानतुल्ला खान और उनके सहयोगियों के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। शुक्रवार को दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने अमानतुल्ला खान के परिसरों के अलावा हामिद अली के ठिकानों पर भी छापा मारा था. हामिद अली और कौशर इमान सिद्दीकी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामले दर्ज किए गए हैं। कौशर इमाम सिद्दीकी के ठिकाने से एक देसी तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद मिले हैं। हालांकि सिद्दीकी अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। तीसरा मामला एसीबी ने छापेमारी में बाधा डालने का भी दर्ज किया गया है। छापेमारी करने वाली...
मध्यप्रदेश। भारत में विलुप्त हो चुके चीतों की वापसी हो चुके चीतों की वापसी हो गई है। अब 70 साल के बाद भारत में दोबारा चीते विचरण करते नजर आएंगे। नामीबिया से 8 चीटे भारत लाए गए हैं, जिनमें से तीन चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद अपने जन्मदिन के मौके पर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा।
बता दें कि देश में आखिरी बार चीते को 1948 में देखा गया था। वहीं साल 1952 में चीते के विलुप्त होने की घोषणा की गई थी। इसके बाद चीतों को भारत में दोबारा से बसाने की तैयारी शुरू की गई। अब जाकर 70 साल बाद देश में चीतों की वापसी हो चुकी है। नामीबिया से 8 चीतों को भारत के जंगलों में छोड़ा गया है।
वैसे आपको बता दें कि 2016 में इंडिया वाटर पोर्टल पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पेड़ पौधों की 384, मछलियों की 32, उभयचर की 2, सरीसृप की 21, बिना रीढ़ वाले जन्तु की 98, पक्षियों की 113, स्तनधारी की 83 प्रजाति...
जयपुर। DG ACB बीएल सोनी के निर्देश पर राजस्थान में लगातार भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कस जा रहा है। इसी कड़ी में कोटा में परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने मुकेश चंद जाटव,वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर कार्य (द्वितीय) रेल्वे वर्कशॉप,कोटा को परिवादी से 20 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार किया।
DG बीएल सोनी ने बताया कि ACB कोटा एसयू इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फ़र्म द्वारा खुली नीलामी में प्राप्त पेड़ों की कटाई के कार्य के कुल निविदा राशि 16 लाख रूपये भुगतान के 3 प्रतिशत कमीशन के रूप में मुकेश चंद जाटव द्वारा 50 हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी कोटा के SP अलोक श्रीवास्तव के सुपरविजन में उप अधीक्षक पुलिस धर्मवीर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए मुकेश चंद जाटव को परिवादी से 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ...
उज्बेकिस्तान। शंघाई सहयोग संगठन की शिखर बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच वार्ता हुई. दोनों ने इस मुलाकात को बेहतर बताया. मोदी ने यूक्रेन से युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कहा कि यह समय युद्ध का नहीं है.
पीएम ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से समरकंद में द्विपक्षीय बैठक के दौरान कहा कि मुझे पता है कि आज का समय युद्ध का समय नहीं है और मैंने इस बारे में आपसे फोन पर बात की है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुलाकात के दौरान कहा कि हम शांति के पथ पर कैसे आगे बढ़ सकते हैं, इस पर भी बात करने का मौका इस मुलाकात के दौरान मिलेगा. भारत और रूस कई दशकों से एक दूसरे के साथ रहे हैं.
यूक्रेन युद्ध पर पुतिन ने पीएम मोदी से कहा कि मैं यूक्रेन में संघर्ष पर आपकी स्थिति और आपकी चिंताओं के बारे में भी जानता हूं. हम चाहते हैं...
मुम्बई। दिग्गज उद्योगपति गौतम अड़ानी अपनी सफलताओं और लगातार बढती जा रही कमाई से पूरी दुनिया को चौंका रहे हैं। दुनिया के कई दिग्गजों को पछाड़ते हुए गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनियर इंडेक्स के आकड़ों के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर तक अडानी की कुल नेट वर्थ में 2.76 फीसदी के साथ 4.2 बिलियन का इजाफा हुआ जिसके बाद अडानी की टोटल नेट वर्थ 154.4 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई. उधर दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की बात करें तो शुक्रवार दोपहर तक उनकी नेट वर्थ में 789 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ, उनकी कुल कमाई 237.5 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई.
बड़ी बात यह है कि फोर्ब्स की बिलिनियर लिस्ट में टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में केवल अडानी और मस्क ही ऐसे हैं जिनकी नेट वर्थ में इजाफा हुआ है, शेष लोगों की कमाई में गिरावट दिखी।
बता दें कि 1962 में गौतम अडानी का जन्म भारत क...