India

18 करोड़ रुपए मंत्री के रिश्तेदार ने किए सरेंडर, 110 करोड़ की अघोषित आय पकड़ी, 2.90 करोड़ का कैश मिला

जयपुर. हाल ही में राजस्थान सरकार के गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के रिश्तेदारों और उनसे जुड़े ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई की गई थी। जिसमें कारोबारी फर्म के पार्टनर्स ने करीब 18 करोड़ रुपए की अघोषित इनकम सरेंडर कर दी है। इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों के मुताबिक मंत्री के ठिकानों पर यह कार्रवाई नहीं की गई है। क्योंकि वहां ऐसा कुछ नहीं था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अब तक करीब 110 करोड़ रुपए की अघोषित आय पकड़ी है। हालांकि विभाग अघोषित इनकम का अमाउंट 175 करोड़ रुपए तक मानकर अपनी जांच कर रहा है। और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। इस पूरी छापेमार कार्रवाई के दौरान इनकम टैक्स अफसरों ने 2.90 करोड़ रुपए की नकदी और 1.25 करोड़ रुपए मूल्य की ज्वेलरी भी जब्त की है। बता दें कि कोरोना काल में मिड डे मील सप्लाई में गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं की सूचनाओं पर इनकम टैक्स ...

लंपी रोग से राजस्थान में 55 हजार गायों की मौत, 11 लाख गायें बीमार, दूध की आवक घटी

जयपुर। राजस्थान में लंपी रोग के कारण पशुओं की जान पर आफत आई हुई है वहीं दूध का उत्पादन भी कम हो गया है। एक मोटे अनुमान के मुताबिक लंपी से अब तक राजस्थान में 55 हजार गायों की मौत हो चुकी है और 11 लाख गायें बीमार हैं। और इसका सीधा असर पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता पर पड़ा है। राजस्थान में दूध का उत्पादन करीब चार लाख लीटर कम हो गया है. ऐसे कई जिले हैं जहां 50 प्रतिशत तक दूध की आवक कम हो गई है। उधर नतीज यह हुआ कि सरस डेयरी में भी दूध की आवक प्रभावित होने के चलते राजस्थान की सबसे बड़ी डेयरी सरस ने दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया है। घी का उत्पादन भी कम हो गया है। लोग भी राजस्थान में डर के कारण दुध और दूध से बने उत्पादों को लेकर आशंकित हैं।...

वेदांता समूह ने बढाई चीन की चिंता, ताइवान की कंपनी फॉक्‍सकॉन के साथ मिलकर 1.54 लाख करोड़ में गुजरात में लगाया जाएगा एक बड़ा सेमीकंडक्‍टर प्‍लांट

नई दिल्ली। वेदांता समूह ने चीन की नींद उड़ा दी है। चीन को एक बड़ा झटका देते हुए इंडियन मल्टीनेशनल माइनिंग कंपनी वेदांता ने गुजरात के अहमदाबाद में ताइवान की कंपनी फॉक्‍सकॉन के साथ मिलकर एक बड़ा सेमीकंडक्‍टर प्‍लांट लगाने की घोषणा कर दी है। और सीधे तौर पर इस सेक्टर में चीन के दबदबे को चैलेंज कर दिया है। चीन की चिंता बढ़ गई है कि पहले दुनिया के देश इसके लिए चीन और ताइवान पर ही निर्भर रहते थे। अब भारत इस मिथक को तोड़ देगा। बताते चले कि वेदांता भारत की एक बड़ी कंपनी है, जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में है। जो गोवा, कर्नाटक, राजस्थान और ओडिशा में लौह अयस्क, गोल्ड और एल्युमिनियम माइन्स में बहुत बड़ा काम करती है। अमेरिका सहित दुनिया के दिग्गज देश भी सेमीकंडक्‍टर के लिए ताइवान जैसे कुछ छोटे देशों पर निर्भर हैं। यही वजह है कि चीन हमेशा से ताइवान पर कब्जा करने की कोशिश करता रहा है। इस...

गहलोत सरकार के मंत्री अशोक चांदना बोले- मुझ पर जूता फिकवाकर सचिन पायलट यदि मुख्यमंत्री बने तो जल्दी से बन जाए, जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो...

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे खेल राज्यमंत्री और युवा गुर्जर नेता अशोक चांदना ने अपनी ही सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट के खिलाफ ट्वीट कर खुली बगावत कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'मुझ पर जूता फिकवाकर सचिन पायलट यदि मुख्यमंत्री बने तो जल्दी से बन जाए क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है। जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो फिर एक ही बचेगा और यह मैं चाहता नहीं हूँ।' बता दें कि अजमेर के पुष्कर में सोमवार को गुर्जर आरक्षण आंदोलन प्रणेता रहे स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियों का विसर्जन पुष्कर में हुआ। यहां 52 घाटों पर सोमवार शाम करीब चार बजे विसर्जन किया गया। इससे पहले पुष्कर के मेला ग्राउंड में एमबीसी समाज (गुर्जर, रेबारी, राइका, देवासी, गड़रिया, बंजारा, गाडरी, गायरी, गाडोलिया लुहार) सभा हुई। इसमें खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना जैसे ...

10 वाणिज्यिक कोयला खदानों की ई-नीलामी मंगलवार से होगी शुरू

नई दिल्ली। नामित प्राधिकरण कोयला मंत्रालय ने कोयले के वाणिज्यिक खनन के उद्देश्‍य से कोयला खदानों के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं। बोलियों का तकनीकी मूल्यांकन पूरा हो चुका है और 10 कोयला खदानों की फॉरवर्ड ई नीलामी मंगलवार से शुरू की जाएगी। आठ कोयला खदानों की ई नीलामी 13 सितंबर को और दो कोयला खदानों की ई नीलामी 14 सितंबर, 2022 को होगी। जिन खदानों की ई नीलामी की जा रही है उनकी कुल पीक रेट क्षमता मिलियन टन प्रति वर्ष है।...

आयुर्वेद दिवस, 2022 पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने 6 सप्ताह का कार्यक्रम शुरू किया

नई दिल्ली। आयुष मंत्रालय के तहत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने आज आयुर्वेद दिवस, 2022 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस के लिए आयुष मंत्रालय के शासनादेश को आगे बढ़ाने के लिए एआईआईए को नोडल एजेंसी के रूप में चुना गया है। कार्यक्रम की विषय वस्‍तु है हर दिन, हर घर आयुर्वेद। छह सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम (12 सितंबर- 23 अक्टूबर) के लिए आयुर्वेद दिवस पूर्वावलोकन में आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपरा महेन्द्रभाई कालूभाई, सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, विशेष सचिव पी.के. पाठक और एनसीएसआईएम के अध्यक्ष वैद्य जयंत देवपुजारी की वर्चुअल उपस्थिति देखी गई। आयुष मंत्रालय हर साल धन्वंतरि जयंती पर आयुर्वेद दिवस मनाता है और इस साल यह 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस वर्ष मंत्रालय इसे भारत सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों के सहयोग से मना रहा है ताकि देश ...

स्वर्गीय कर्नल बैंसला के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में मंत्री अशोक चांदना के खिलाफ फेंके गए जूते-चप्पल, जताई नाराजगी

अजमेर। गुर्जर आरक्षण आंदोलन प्रणेता रहे स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियों का विसर्जन पुष्कर में हुआ। यहां 52 घाटों पर सोमवार शाम करीब चार बजे विसर्जन किया गया। इससे पहले पुष्कर के मेला ग्राउंड में एमबीसी समाज (गुर्जर, रेबारी, राइका, देवासी, गड़रिया, बंजारा, गाडरी, गायरी, गाडोलिया लुहार) सभा हुई। इसमें खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना जैसे ही भाषण देने आए लोगों ने जूते और अन्य सामान फेंककर विरोध जताना शुरू कर दिया। अचानक हुई इस घटना से सभा स्थल परअफरा तफरी का माहौल बन गया। व्यवस्था संभाल रहे पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों में अनहोनी घटित होने की संभावना व्यक्त होने लगी। लेकिन इसके बाद समाज के वरिष्ठ लोगों ने स्थिति को काबू में किया। सभा स्थल पर सचिन पायलट समर्थित युवा ने पायलट जिंदाबाद के नारे लगाए। हंगामे और जूते फेंकने के मामले में गुर्जर आरक्षण संघर्ष स...

चर्चित कृपाल सिंह हत्याकांड का खुलासा, गैंगस्टर कुलदीप जघीना समेत पांच आरोपी गोवा के पास से गिरफ्तार

भरतपुर के चर्चित कृपाल सिंह हत्याकांड का खुलासा  हो गया है। गैंगस्टर कुलदीप जघीना समेत पांच आरोपियों को गोवा के पास से गिरफ्तार किया गया है। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य कृपाल सिंह जघीना की 5 दिन पूर्व हुई जघन्य हत्या हुई थी। हत्या के मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों को जिला पुलिस द्वारा गोवा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जमीनी विवाद तथा वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गैंगस्टर कुलदीप जघीना और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर कृपाल सिंह की हत्या कर दी थी। पुलिस की टीम ने 3 दिन में 4000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। बता दें कि 4 सितंबर की रात करीब 10:45 बजे कृपाल सिंह सर्किट हाउस से अपनी कार द्वारा घर लौट रहे थे पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत जगीना गेट क...

भारतीय रेल की अगस्त-2022 तक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कुल राजस्व में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई

नई दिल्ली। अगस्त-2022 के अंत में भारतीय रेल का कुल राजस्व 95,486.58 करोड़ रुपये था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 26271.29 करोड़ रुपये (38 प्रतिशत) की वृद्धि दर्शाता है। यात्री यातायात से राजस्व पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 13,574.44 करोड़ रुपये (116%) की वृद्धि के साथ 25,276.54 करोड़ रुपये था। आरक्षित और अनारक्षित दोनों खंडों में पिछले वर्ष की तुलना में यात्री यातायात में भी वृद्धि हुई है। लंबी दूरी की आरक्षित मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में यात्री और उपनगरीय ट्रेनों में अधिक वृद्धि हुई है। अन्य कोचिंग राजस्व 2437.42 करोड़ रुपये था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 811.82 करोड़ रुपये (50 प्रतिशत) की वृद्धि दर्शाता है। भारतीय रेल के पार्सल खंड में मजबूत वृद्धि से इस बढ़त में तेजी आई है। इस वर्ष अगस्त तक माल ढुलाई से प्राप्त राजस्व 65,505.02 करोड़ रुपये था औ...

हिंदुओं के सबसे बड़े धर्म गुरु माने जाने वाले शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का निधन, 99 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

मध्यप्रदेश। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का निधन हो गया है। वो 99 साल के थे। द्वारका एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने रविवार को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में आखिरी सांस ली। स्वरूपानंद सरस्वती को हिंदुओं का सबसे बड़ा धर्मगुरु माना जाता था। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का गंगा आश्रम नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर में हैं। उन्होंने रविवार को यहां दोपहर 3.30 बजे ली अंतिम सांस ली। स्वरूपानंद सरस्वती का जन्म एमपी के सिवनी में 2 सितंबर 1924 को हुआ था। वे 1982 में गुजरात में द्वारका शारदा पीठ और बद्रीनाथ में ज्योतिर मठ के शंकराचार्य बने थे। कुछ दिन पहले ही स्वरूपानंद सरस्वती ने अपना 99वां जन्मदिवस मनाया था। जब उन्हें देशभर के कई बड़े लोगों ने बधाइयां भी दी थीं। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेताओं ने जन्मदिन पर उनसे मुलाकात भी की थी।...