• सेट टॉपबॉक्स, इंटरनेट होम गेटवे और इंस्टालेशन - सब कुछ मुफ़्त • 100 से 200 रू अतिरिक्त में मिलेंगे कई OTT एंटरटेनमेंट ऐप • नए और मौजूदा जियोफाइबर ग्राहकों के लिए उपलब्ध मुंबई। टेलीकॉम क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस जियो ने जियोफाइबर पोस्टपेड ग्राहकों के लिए 22 अप्रैल से “एंटरटेनमेंट बोनांजा” लॉन्च करने की घोषणा की है। दरअसल जियोफाइबर के 399 रू और 699 रू के प्लान्स बेसिक इंटरनेट प्लान्स थे, जिनमें 30 और 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलती थी।
अब रिलायंस जियो ने इन प्लान्स के साथ एंटरटेनमेंट परोसने का ऐलान किया है। इन नए प्लान्स का फायदा नए व मौजूदा दोनों ग्राहक उठा सकते हैं। घोषणा के मुताबिक यूजर्स 399 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले अनलिमिटेड हाई-स्पीड इंटरनेट प्लान के साथ 100 या 200 रू प्रतिमाह अतिरिक्त भुगतान करके 14 ओटीटी ऐप्स का मजा उठा पाएंगे। 100 रू अतिर...
4जी डाउनलोड स्पीड में जियो टॉप पर– ट्राई
21.1 एमबीपीएस की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के साथ जियो का जलवा बरकरार
4जी औसत अपलोड स्पीड में वीआई इंडिया पहले नंबर पर, ट्राई ने मार्च माह के आंकड़े जारी किए
सरकारी BSNL की स्पीड बढ़ी, तो एयरटेल और वीआई की घटी
डाउनलोड और अपलोड दोनों में एयरटेल तीसरे नंबर पर
नई दिल्ली: देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने एक बार फिर 4जी डाउनलोड स्पीड में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ट्राई द्वारा जारी मार्च माह के आंकड़ों के मुताबिक जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 21.1 एमबीपीएस मापी गई। फरवरी माह के मुकाबले इसमें 0.5 एमबीपीएस का उछाल देखने को मिला। फरवरी माह में जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 20.6 एमबीपीएस थी। जियो के अलावा सिर्फ सरकारी कंपनी बीएसएनएल की स्पीड बढ़ी है। फरवरी में...
जयपुर। राज्य में ऊर्जा दक्षता के लिए डेडिकेटेड विद्युत उपभोक्ताओं को केन्द्र सरकार के ऊर्जा दक्षता मापदण्डों की पालना और सालाना एनर्जी रिटर्न प्रस्तुत करने के निर्देशों की सख्ती से कार्यवाही सुनिश्चित करनी होगी। इसी क्रम में उदयपुर की लीला होटल को 15 दिन में फार्म 3 व संशोधित फार्म 3 की सूचना प्रस्तुत करने का नोटिस दिया गया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव एनर्जी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि चालू सर्कल 2019-20 से 2021-22 के अनुसार प्रदेश की छह कंपनियां इस दायरे में आती है वहीं अब तक प्रदेश के 86 संस्थान इस कैटेगरी में हैं। एसीएस एनर्जी डॉ. सुबोध अग्रवाल बुधवार को अक्षय ऊर्जा निगम में समीक्षा बैठक में ऊर्जा दक्षता मापदंडों की पालना सुनिष्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा 10 प्रकार की विभिन्न केटेगरी में ऊर्जा संरक्षण के लक्ष्यों का निर्धारण करते ह...
भीलवाड़ा/नई दिल्ली। पर्यावरण प्रदूषण फैलाने के मामले में NGT ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने पर हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड पर 25 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति देने के आदेश दिए है। भीलवाड़ा के आगूचा रामपुरा एचडी हिंदुस्तान जिंक की खदानों में जमीन के अंदर की जाने वाली ब्लास्टिंग से स्थानीय लोगों के खेतों को काफी नुकसान पहुंचा है तो वहीं पर्यावरण को भी काफी क्षति हुई है। सुनवाई के बाद NGT ने इसे गंभीर माना और यह जुर्माना लगाया।
बता दें एनजीटी के जस्टिस आदर्श गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने हिंदुस्तान जिंक को 3 महीने के अंदर क्षतिपूर्ति राशि भीलवाड़ा जिला मजिस्ट्रेट के यहां जमा कराने का निर्देश दिया। है। साथ ही 3 सदस्य कमेटी का गठन भी किया है। अब यह कमेटी इलाके के भूमि और पानी के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी में केंद्रीय ...
केन्द्रीय बजट 2022 की प्रमुख घोषणाएं
- इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आम आदमी को इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं मिली है.
- वर्चुअल डिजिटल ऐसेट से आमदनी पर 30 फीसदी का टैक्स लगेगा. इसका साफ अर्थ है कि क्रिप्टोकरेंसी भी इसके दायरे में आ जाएगी और क्रिप्टोकरेंसी से आय पर 30 फीसदी का टैक्स लगेगा.
- RBI साल 2022 में डिजिटल करेंसी लॉन्च करेगा और इसके जरिए डिजिटल करेंसी का देश में आधिकारिक लॉन्च होगा.
निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कहा कि एलआईसी का आईपीओ जल्द आएगा और इसके लिए जरूरी कार्यवाही का काम सुचारू रूप से चल रहा है.
- देश में आईटी और प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा दिया जाएगा और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया जाएगा.
सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए इस
- सरकार की ओर से रक्षा में अनुसंधान या रिसर्च के लिए 25 फीसदी बजट एलोकेशन बढ़ाया जाएगा. इस बजट में...
नई दिल्ली. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक देश में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ एक डिजिटल भुगतान बैंक बन गया है. यह एक ‘डिजिटल-फर्स्ट बैंक’ है, जिसे भारत सरकार के दूरसंचार मंत्रालय के तहत भारतीय डाक के व्यापक भौतिक वितरण नेटवर्क की पटरियों पर स्थापित किया गया है. इसने अपनी स्थापना से ही डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से अपने वित्तीय समावेशन लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में प्रमुख उपलब्धि की घोषणा की है.
आईपीपीबी ने यह घोषणा की है कि उसने अपने तीन वर्ष के संचालन में पांच करोड़ ग्राहक आधार के स्तर को पार कर लिया है और वह देश में तेजी से बढ़ते हुए डिजिटल भुगतान बैंकों में शामिल हो गया है.
आईपीपीबी ने लगभग 1.47 लाख डोरस्टेप बैंकिंग सेवा प्रदाताओं की मदद से 1.36 लाख डाकघरों में (इनमें से 1.20 लाख ग्रामीण डाकघरों में) डिजिटल और पेपरलेस मोड में ये पांच करोड़ खाते खोले हैं. इससे आईपीप...
- अक्षय ऊर्जा, आईटी-आईटीईएस, खनन क्षेत्रों में दिलचस्पी
- एक्सिस एनर्जी, सेमालिया एनर्जी, अक्षत ग्रीनटेक और क्रोकेट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने 40,510 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई
हैदराबाद/ जयपुर। हैदराबाद में राजस्थान सरकार के इन्वेस्टर्स कनेक्ट ने प्रदेश में उभरते औद्योगिक परिदृश्य और राज्य के निवेश अनुकूल नीति ढांचे पर निवेशकों का प्रभावी तरीके से ध्यान आकर्षित किया हैं। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, तकनीकी शिक्षा, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा मंत्री सुभाष गर्ग और राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने गुरुवार को हाइटेक शहर, हैदराबाद में निवेश रोड शो में निवेशकों के साथ विचार-विमर्श किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस व एनर्जी डा. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि रोड शो के दौरान एक्सिस एनर्जी, सेमालिया एनर्जी, अक्षत ग्रीनटेक और क्रोकेट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने...
नई दिल्ली. मोबाइल की दुनिया में हर रोज हजारों करोड़ कमाने वाली चीनी मोबाइल कंपनियां आयकर विभाग की चपेट में आ गई हैं. आयकर विभाग (IT) ने बुधवार को देशभर में चीनी मोबाइल कंपनियों शाओमी, वनप्लस, ओप्पो के ठिकानों और इनसे जुड़ी संस्थाओं पर छापा मारा. दिल्ली-एनसीआर, कर्नाटक समेत करीब डेढ दर्जन ठिकानों पर यह छापे मारे गए. बताया जा रहा है कि तलाशी अभियान गुप्त आय, कर चोरी, स्थानीय लोगों को रोजगार देने के नाम पर धांधली के मामले को लेकर चलाया गया. चीनी मोबाइल कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स, कॉर्पोरेट दफ्तर, गोदामों और मैन्यूफैक्चरर्स के ठिकानों पर भी छापे मारे गए. बता दें कि इसी साल अगस्त में चीनी टेलिकॉम इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी ZTE के ठिकानों पर भी रेड मारी गई थी....
जयपुर। राजस्थान के औद्योगिक संगठनों के शीर्ष मंच यूनाइटेड काउंसिल ऑफ राजस्थान इंडस्ट्रीज के आज निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। यूकोरी के मुख्य संस्थापक सुभद्र पापड़ीवाल ने बताया कि आगामी दो वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा चुनाव अधिकारी विनोद आर्या द्वारा की गई जिसमें ताराचंद चौधरी अध्यक्ष, नीलेश अग्रवाल महासचिव व प्रमोद माथुर कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
इसमें वाई.एस. भाटी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश शर्मा उपाध्यक्ष, आलोक कुमार जैन वरिष्ठ संयुक्त सचिव और विश्वनाथ पौद्दार संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए हैं।
इस अवसर पर नरेन्द्र कुमार जैन, अरुण अग्रवाल, सुरेश बाजोरिया, विमल चंद जैन,विनोद गुप्ता, शरद कांकरिया, महेंद्र खुराना, आनन्द गुप्ता, अनिल पोद्दार सहित अन्य बहुत से संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।...
जयपुर। राजस्थान मंत्रिमंडल की बुधवार को बैठक हुई, जिसमें राज्य में 1500 मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क की स्थापना के लिए राज्य सरकार तथा मैसर्स अदाणी रिन्यूबल एनर्जी पार्क राजस्थान लिमिटेड की हिस्सेदारी की ज्वॉइन्ट वेंचर कंपनी को जैसलमेर के भीमसर एवं माधोपुरा, सदरासर गांव में 1324.14 हैक्टेयर, बाटयाडू एवं नेडान गांव में 276.86 हैक्टेयर राजकीय भूमि सशर्त कीमतन आवंटित करने की मंजूरी दी है।
इसके अतिरिक्त करीब 30 मेगावाट विंड सोलर हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए केरालियां गांव में 64.38 हैक्टेयर राजकीय भूमि को लीज पर सशर्त कीमतन आवंटित करने की मंजूरी दी गई। इससे सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।...