Business

पर्यटन एवं वेंडिंग डेस्टिनेशन में राजस्थान सर्वश्रेष्ठ, ट्रेवल एंड लीजर इंडियाज़ बेस्ट अवार्ड-2021 से नवाजा गया 

Rajasthan best wedding destination :  जयपुर। पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान वेंडिंग डेस्टिनेशन के लिए सबकी पहली पसंद है । देश -दुनिया में प्रदेश वेंडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर सेलिब्रिटी द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ट्रेवल एंड लीजर इंडियाज़ बेस्ट अवार्ड-2021 में राजस्थान पर्यटन को ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य‘ और ‘सर्वश्रेष्ठ वेंडिंग डेस्टिनेशन‘ पुरस्कार से नवाजा गया है। उल्लेखनीय है कि इंडियाज़ बेस्ट अवार्ड के 10 वें संस्करण में विजेता का चयन विभिन्न श्रेणी के पाठकों द्वारा दी गई रेटिंग के आधार पर किया गया है।...

राजस्थान में खान विभाग को गत वितीय वर्ष से दो हजार करोड़ अधिक राजस्व अर्जित करने के निर्देश

जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम एवं एनर्जी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने माइंस के विभागीय अधिकारियों को गत वित्तीय वर्ष से दो हजार करोड़ रुपए अधिक राजस्व अर्जित करने के लक्ष्य दिए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही और राजस्व छीजत रोकने से यह लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा। एसीएस माइसं एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल मंगलवार को सचिवालय से वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने बताया कि राजस्व अर्जन में माइंस विभाग द्वारा इस साल नया रेकार्ड स्थापित किया जाएगा। उन्होंने आरसीसी और ईआरसीसी के लंबित ठेकों की नियमानुसार युक्तिसंगत रिजर्व प्राइस तय करते हुए ई नीलामी के निर्देश दिए। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रभावी कार्यवाही से अवैध खनन व परिवहन में कमी आने लगी है पर अधिकारियों को फील्ड विजिट व रात्रिकालीन गश्त जारी रखनी हो...

देशभर में खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट का रूझान, सरकार का दावा, '20 रुपए प्रति किलो तक घटे दाम'

नई दिल्ली. देशभर में खाद्य तेलों की बढती कीमतों के बीच बडी राहत की खबर है. देशभर में खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट का रूझान देखने को मिल रहा है. सरकार ने कच्चे पाम तेल, कच्चे सोयाबीन के तेल और कच्चे सूर्यमुखी के तेल पर बेसिक ड्यूटी 2.5 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दी है. वहीं खाद्य तेलों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने पाम तेल, सूरजमुखी के तेल और सोयाबीन के तेल पर आयात शुल्क को तर्कसंगत बनाया है. सरकार का दावा है कि देशभर के प्रमुख खुदरा बाजारों में खाद्य तेल की कीमतों में 5-20 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है. सरकार द्वारा आयात शुल्क में कटौती के साथ जो अन्य उपाय किए गए हैं, उनसे खाद्य तेलों के दाम नीचे आए हैं. खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि ब्रांडेड तेल कंपनियों ने भी नए स्टॉक के लिए दरों में संशोधन किया है. घरेलू खाद्य तेल की कीमतें वैश्विक कीमतों के अन...

सरकार का एयर इंडिया को 'TATA', 68 साल बाद एयर इंडिया की 18,000 करोड़ में घर वापसी

नई दिल्ली। एअर इंडिया की घर वापसी हो गई है। टाटा ग्रुप के पास 68 साल बाद यह वापस लौट आई है। डील फाइनल हो गई है। टाटा ग्रुप ने 18,000 करोड़ रुपए में इसे खरीद लिया है। फाइनेंस मिनिस्ट्री के डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (दीपम) ने इसका ऐलान किया। इससे टाटा के हाथ एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की कमान आ गई है। जब एयर इंडिया विनिंग बिडर के हाथ में चली जाएगी तब कंपनी की बैलेंसशीट पर मौजूद 46,262 करोड़ रुपए का कर्ज AIAHL के पास जाएगा। सरकार को इस डील में 2,700 करोड़ रुपए का कैश मिलेगा। इसके साथ ही कार्गो और ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी AISATS की आधी हिस्सेदारी भी मिलेगी। दिसंबर तक डील क्लोज कर ली जाएगी, यानी लेनदेन पूरा हो जाएगा। बता दें कि स्पाइसजेट के चेयरमैन के कंसॉर्टियम ने 15,000 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी।...

राजस्थान में कर संग्रहण व्यवस्था होगी मजबूत, करदाताओं को भी मिलेगी राहत, सरकार ने लिए 6 महत्वपूर्ण निर्णय

जयपुर. राजस्थान में करदाताओं की समस्याओं के समाधान एवं कर संग्रहण व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए वाणिज्यिक कर विभाग में कई बडे कदम सरकार ने उठाए हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुड्स एवं सर्विस टैक्स (जीएसटी) के लागू होने के बाद बदले हुए परिदृश्य तथा राज्य में इसके बेहतर एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वाणिज्यिक कर विभाग के पुनर्गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसके तहत बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए जोन, नियमित सर्किल एवं वार्डों की संख्या बढ़ाई जा रही है. साथ ही, करदाताओं की सुविधा के लिए अपीलीय प्राधिकारी कार्यालय भी स्वीकृत किए गए हैं. कर अपवंचन रोकने के लिए एन्फोर्समेंट विंग को मजबूत किया जा रहा है. राज्य सरकार के कर राजस्व संग्रहण में वाणिज्यिक कर विभाग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। राज्य के कर राजस्व में इसका योगदान लगभग 50 प्रतिशत तक है। वित्त वर्ष 2021-22 में कर राजस्व लक्ष्य 6...

बैंक स्टाफ के पेंशन में वृद्धि की घोषणा, इतना होगा फायदा

नई​​ दिल्ली. बैंक वालों के लिए खुशखबरी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंक स्टाफ के परिजनों को मिलने वाली पेंशन (Pension) पर अब तक 9,284 रुपये का हर महीने का जो कैप (Ceiling) लगा हुआ था, उसे हटाने की घोषणा कर दी है. भारत के रेवेन्यु सचिव ने बुधवार को कहा कि अब बैंक स्टाफ को मिलने वाले वेतन का 30 फीसदी उनके परिजनों को पेंशन के रूप में मिल सकेगा. अब बैंक स्टाफ के परिजनों को मिलने वाली पेंशन की रकम 30-35,000 रुपये तक हो सकेगी. बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2 दिन के दौरे पर मुंबई गई थीं. इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के सालाना प्रदर्शन की समीक्षा करी और उनकी समस्याएं भी जानी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा करने के बाद बुधवार दोपहर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया को संबोधित किया और इसकी घोषणा की.  ...

एलएन मित्तल लगाना चाहते हैं राजस्थान में 19 हजार करोड़ का 4500 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क, CM गहलोत से की मुलाकात

जयपुर। यदि सब कुछ ठीक रहता है तो दुनिया के जाने माने उद्योगपति राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले लक्ष्मी निवास मित्तल जल्दी ही राजस्थान में 19000 करोड रुपए का निवेश करेंगे। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मुलाकात की और अपनी भावी रणनीति पर चर्चा की। उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल CM गहलोत से उनके निवास पर मिले और अपने प्रोजेक्ट को लेकर लंबी चर्चा की। इस दौरान बताया कि उनकी कंपनी HMEL (HPCL-Mittal Energy Limited) प्रदेश में 4500 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क लगाना चाहती है, इस हेतु 19000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है। जिसका मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सकारात्मक रिस्पांस भी दिया। माना जा रहा है कि यदि यह योजना अमली जामा पहनती है तो राजस्थान में इससे बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।  उधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विकास की दिशा में इस प्रोजेक...

UPA सरकार के ऑयल बॉन्ड की वजह से हमारी सरकार पर बोझ, इसलिए पेट्रोल-डीजल के दाम कम करना संभव नहीं: निर्मला सीतारमण 

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल डीजल के दाम कम होने की आस लगाए बैठे लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है. देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ना केवल ईंधन के बढे हुए दामों के लिए पिछली यूपीए की केन्द्र सरकार द्वारा जारी तेल बॉण्ड को जिम्मेदार बताया है वहीं आगामी दिनों में ईंधन के दामों में किसी भी तरह की कमी से भी साफ इंकार कर दिया है.  सोमवार को प्रेसवार्ता में वित्त मंत्री ने कहा कि 'यूपीए सरकार ने 1.44 लाख करोड़ रुपये के तेल बांड जारी कर ईंधन की कीमतों में कमी की थी. मैं पिछली यूपीए सरकार द्वारा खेली गई चालबाजी से नहीं जा सकती. नि​र्मला सीतारमण ने साफ किया कि ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कोई कटौती नहीं की जा सकती. क्योंकि ऑयल बॉन्ड की वजह से हमारी सरकार पर बोझ आया है, उससे हम पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं कर पा रहे.' वित्त मंत्री ने यह भी कहा कहा, 'लोगों का चिंतित होना सही ह...

जोमैटो द्वारा ग्रोफर्स इंडिया और हैंड्स ऑन ट्रेड्स दोनों में 9.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण से जुड़े प्रस्तावित संयोजन को CCI ने दी स्वीकृति

नई दिल्ली. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जोमैटो लिमिटेड (जोमैटो) द्वारा प्रत्येक लक्षित कंपनी में चुनिंदा अधिकारों के साथ ग्रोफर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (ग्रोफर्स इंडिया) और हैंड्स ऑन ट्रेड्स प्राइवेट लिमिटेड (एचओटी) में लगभग 9.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के प्रस्तावित संयोजन को स्वीकृति दे दी है। जोमैटो की बात करें तो यह एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है। यह मुख्य रूप से खाद्य सेवा बाजार में परिचालन करती है और एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है, जो ग्राहकों, रेस्टोरैंट पार्टनर और डिलीवरी पार्टनर को जोड़ती है, उनकी विविध आवश्यकताओं को पूरा करती है। जोमैटो की अनुषंगी, जोमैटो इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड हाइपरप्योर का भी संचालन करती है, जो मुख्य रूप से जोमैटो के रेस्टोरैंट पार्टनर्स को ताजा, उच्च गुणवत्ता वाली सामग्रियों (जैसे सब्जियां, फल, मीट आदि) की आपूर्ति करती है।   ग्रोफर...

भारत में लॉन्च हुई वाहन स्क्रैप नीति, जानें क्या है यह नीति?

नई दिल्ली. भारत में वाहन स्क्रैप नीति लॉन्च कर दी गई है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि आज वाहन स्क्रैप नीति की शुरुआत भारत की विकास यात्रा में एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव है. उन्होंने ट्विट कर लिखा कि “आज वाहन स्क्रैप नीति की शुरुआत भारत की विकास यात्रा का एक अहम पड़ाव है. वाहन स्क्रैपिंग अवसंरचना स्थापित करने के लिये गुजरात में हुये निवेशक सम्मेलन से संभावनाओं की नई दिशायें खुलती हैं. मैं देश के नौजवानों और स्टार्ट-अप कंपनियों से आग्रह करता हूं कि वे इस कार्यक्रम में शामिल हों.” वाहन स्क्रैपिंग से धीरे-धीरे तथा पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाये प्रदूषण फैलाने वाले और अनुपयुक्त वाहनों को हटाने में मदद मिलेगी. हमारा लक्ष्य है पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुये सभी हितधारकों के लिये एक कारगर #circulareconomy की रचना और मूल्य-संवर्धन करना।” बता द...