Business

जियो प्लेटफॉर्म्स की दो कंपनियों ने भारत ड्रोन महोत्सव में अपनी क्षमता प्रदर्शित की

नई दिल्ली। जियो प्लेटफॉर्म्स की दो सब्सिडरी कंपनियों ने दिल्ली में चल रहे भारत ड्रोन महोत्सव में अपनी तकनीती क्षमता का प्रदर्शन किया। बेंगलुरु स्थित ‘एस्टेरिया एयरोस्पेस लिमिटेड’ एक फुल-स्टैक ड्रोन टेक्नोलॉजी कंपनी है जो ड्रोन हार्डवेयर के साथ सॉफ्टवेयर पर भी काम करती है। वहीं जियो प्लेटफॉर्म्स से जुड़ी दूसरी कंपनी ‘सांख्यसूत्र लैब्स’ मल्टीफिजिक्स, एरोडायनामिक्स सिमुलेशन सॉफ्टवेयर और डीप टेक्नोलॉजी की एक्सपर्ट है। दोनों कंपनियों 27, 28 मई को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारत ड्रोन महोत्सव में भाग ले रही हैं।   महोत्सव का आयोजन नागरिक उड्डयन मंत्रालय और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया है। महोत्सव के उद्घाटन के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री ने एस्टेरिया स्टॉल का दौरा किया उन्होंने ड्रोन तकनीक के बारे में जाना और एक ड्रोन को रिमोट...

रिलायंस जियो फिर नंबर वन पर, 4जी डाउनलोड स्पीड में 2एमबीपीएस का उछाल– ट्राई

• 23.1 एमबीपीएस की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के साथ जियो की बादशाहत कायम • जियो अकेली ऐसी कंपनी जिसकी औसत 4जी अपलोड स्पीड बढ़ी है • 4जी औसत अपलोड स्पीड में वीआई इंडिया पहले नंबर पर, ट्राई ने अप्रैल माह के आंकड़े जारी किए • डाउनलोड और अपलोड दोनों में एयरटेल तीसरे नंबर पर नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 4जी डाउनलोड स्पीड में 2 एमबीपीएस के जबर्दस्त उछाल के साथ अपनी नंबर वन की पोजीशन बरकरार रखी है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ट्राई द्वारा जारी अप्रैल माह के आंकड़ों के मुताबिक जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 23.1 एमबीपीएस मापी गई। मार्च माह में जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 21.1 एमबीपीएस थी। ट्राई की डाउनलोड स्पीड टेस्ट में जियो शुरूआत से ही नंबर वन बना हुआ है। आंकड़े बताते हैं कि टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी वीआई (वोडाफोन-...

राजस्थान के प्रत्येक जिले में विकसित किए जाएंगे 'डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट हब'

जयपुर। उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि राजस्थान के प्रत्येक जिले को निर्यात संवर्धन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट हब' विकसित किए जाएंगे। रावत ने बताया कि जयपुर और जोधपुर जिले को प्रथम चरण में चुना गया है।   उन्होंने कहा कि इस दायरे में सभी जिलों को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य जिला स्तर के उद्योगों को आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान करना है ताकि छोटे उद्योगों को मदद मिल सके और वे स्थानीय लोगों को रोजगार के मौके उपलब्ध करवा सकें। जिलों को आत्मनिर्भर बनाने की कड़ी में जिला उद्योग एवं केन्द्र, जयपुर (शहर) में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई और शहर के लिए जेम्स एण्ड ज्वैलरी तथा जयपुर ग्रामीण के लिए ब्लू पॉटरी के विकास पर चर्चा की गई।   बैठक में नितिन खण्डेवाल (उपनिदेशक) सीतापुरा द्वारा जै...

जियो नेटवर्क पर महीने भर में हर ग्राहक ने 19.7 जीबी डेटा खर्च किया, 968 मिनट की मोबाइल पर बात, सबसे बड़ा ब्रॉडबैंड प्रोवाइडर बना

• 60 लाख से अधिक घरों और दफ्तरों में पहुंचा जियोफाइबर, सबसे बड़ा ब्रॉडबैंड प्रोवाइडर बना • 5जी की तैयारियां पूरी 8 राज्यों में किया गया फील्ड ट्रायल • एक यूजर ने रोजाना करीब 32 मिनट मोबाइल पर बात की नई दिल्ली। रिलायंस जियो के नेटवर्क पर डेटा की खपत में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी रिजल्ट्स के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी के नेटवर्क पर ग्राहकों ने 91.4 अरब जीबी डेटा का इस्तेमाल किया। 2022 के पहले तीन महीनों में यह 24.6 अरब जीबी के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। जो पिछली तिमाही से 47.5% अधिक था। इस भारी भरकम डेटा को खर्च करने में एक ग्राहक ने औसतन प्रतिमाह 19.7 जीबी डेटा का इस्तेमाल किया। चौथी तिमाही में ग्राहकों ने जियो नेटवर्क पर बातचीत करने का नया रिकॉर्ड कायम किया। हर ग्राहक ने जियो नेटवर्क पर प्रति महीने औसतन 968 मिनट बात की यानी करीब 32 मिनट रोजाना। पिछ...

CGST की किशनगढ़ में सैंकड़ों फर्जी फर्मों पर कार्रवाई, 350 करोड़ से अधिक का फर्जीवाड़ा पकड़ा

अजमेर। फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्रेशन करवाकर करोड़ों की जीएसटी चोरी करने वाली फर्जी फर्मों के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। सेंट्रल जीएसटी विभाग ने किशनगढ़ क्षेत्र में करीब 101 फर्जी फर्में पकड़ी हैं। सीजीएसटी विभाग का दावा है कि संभवतया देश में इस तरह की यह सबसे बड़ी और राज्य की पहली कार्रवाई है जिसमें व्यापक पैमाने पर फर्जी फर्में एक साथ पकड़ी गई हैं। प्रधान आयुक्त सीपी गोयल के आदेश पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इन 101 फर्मों में 20 फीसदी ऐसी हैं जिनमें पता तो सही निकला लेकिन मौके पर फर्मे किसी दूसरे नाम से मिली। वहीं 80 फीसदी ऐसी हैं जिसमें पता ही गलत निकला, मौके पर खाली प्लॉट, सरकारी दफ्तर और बंद पड़ी दुकानें निकलीं। इन फर्मों के द्वारा 350 करोड़ के फर्जी बिल जारी किए गए हैं। 60 करोड़ से ज्यादा का गलत इनपुट क्रेडिट लिया गया है। विभाग की जांच एक फर्जी फर्म का पता तो किशनगढ़ में स्थित केंद्र...

रिलायंस जियो का तिमाही लाभ 24 फीसदी बढ़ कर 4,173 करोड़ रुपये हुआ, राजस्व का आंकड़ा भी 20 हजार करोड़ के पार

नई दिल्ली: अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो का जनवरी से मार्च 2022 की चौथी तिमाही में स्टैंडअलोन लाभ 24 प्रतिशत बढ़ कर 4,173 करोड़ रुपए जा पहुंचा। कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 3,360 करोड़ रुपये का प्रोफिट ऑफ्टर टैक्स यानी कर पश्चात लाभ दर्ज किया था, कंपनी की स्टॉक एक्सचेंज में की गई फाइलिंग में यह बात सामने आई है। 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए रिलायंस जियो का कंसोलिडेटेड प्रोफिट ऑफ्टर टैक्स वित्त वर्ष 21 में 12,071 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 23 प्रतिशत बढ़कर 14,854 करोड़ रुपये हो गया। स्टैंडअलोन रेवेन्यू में भी कंपनी ने रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू मार्च 2022 में 20 प्रतिशत बढ़कर 20,901 करोड़ रुपय हो गया इससे पहले मार्च 2021 में यह 17,358 करोड़ रूपये था। सालाना ऑपरेटिंग रेवेन्यू में भी 10.3 फीसदी का उछाल देखने को मिला यह मार्च 20...

खनिज तेल और प्राकृतिक गैस से एक ही माह में इस राज्य को मिला रिकॉर्ड 550 करोड़ 91 लाख का राजस्व

जयपुर। राजस्थान में खनिज तेल और प्राकृतिक गैस क्षेत्र में अप्रैल माह में राजस्व अर्जन का नया​ रिकॉर्ड बनाया गया है। इस माह में खनिज तेल और प्राकृतिक गैस क्षेत्र से 550 करोड़ 91 लाख रूपये का राजस्व अर्जित किया गया है। यह अप्रैल, 21 की तुलना में डेढ़ गुणा से भी अधिक है तो किसी एक माह में राजस्व अर्जन का यह नया रिकॉर्ड है। खान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि अप्रैल, 2022 में 509 करोड़ 16 लाख रूपए का राजस्व खनिज तेल क्षेत्र से प्राप्त हुआ है वहीं 41 करोड़ 73 लाख रूपये का राजस्व प्राकृतिक गैस क्षेत्र से प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि गए साल अप्रेल 21 में 299 करोड़ 52 लाख रूपए का राजस्व अर्जित किया गया था। मार्च 22 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में राज्य में प्राकृतिक गैस के उत्पादन में विगत 13 साल में सात गुणा बढ़ोतरी हुई है तो राज्य सरकार को राजस...

रिलायंस और यूएई की ताज़ीज़ ने 2 अरब डॉलर के शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए

अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात/मुंबई। अबू धाबी केमिकल्स डेरिवेटिव्स कंपनी आरएससी लिमिटेड (TA'ZIZ) और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने TA'ZIZ EDC और PVC परियोजना के लिए औपचारिक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह शेयरधारक समझौता 2 अरब डॉलर कीमत का है। संयुक्त उपक्रम ताज़ीज़ औद्योगिक रसायन क्षेत्र, रुवाइस में लगाया जाएगा। ताज़ीज़ EDC और PVC संयुक्त उद्यम क्लोर-अल्कली, एथिलीन डाइक्लोराइड (EDC) और पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) के उत्पादन सुविधा का निर्माण करने के साथ उनका संचालन भी करेगा। संयुक्त अरब अमीरात में पहली बार इस तरह के केमिकल्स का उत्पादन किया जाएगा। जिससे स्थानीय निर्माताओं के लिए राजस्व के नए रास्ते खुलेंगे। रिलायंस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने एडीएनओसी मुख्यालय की यात्रा के दौरान औपचारिक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। अंबानी ने यूएई के उद्योग औ...

राजस्थान में 71486.4 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश के लिए प्रस्तावों को मंजूरी, 26 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने का दावा

जयपुर। राजस्थान के CM गहलोत ने प्रदेश में 71486.4 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश के लिए प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इससे प्रदेश में 26 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।   अपने निवास पर बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट की दूसरी बैठक में कहा कि राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों के चलते बड़ी अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के प्रदेश में औद्योगिक इकाईयां स्थापित करने के प्रस्ताव लगातार मिल रहे हैं। इससे राजस्थान के औद्योगिक विकास को और मजबूती मिलेगी। इकाईयों की स्थापना और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इंवेस्ट राजस्थान समिट की तैयारियों के लिए विभाग को निर्देश दिए, यह समिट प्रदेश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। बीकानेर संभाग में सेरेमिक उद्योग के विकास की संभावनाओं के...

कारीगरों के हस्त निर्मित सामान को मिलेगा बाजार, रिलायंस रिटेल खोलेगा स्वदेश स्टोर्स

• कृषि और खाद्य उत्पादों, हथकरघा, वस्त्र, कपड़ा, हस्तशिल्प और हस्तनिर्मित प्राकृतिक उत्पादों सहित अनेकों उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। • दस्तकारी उत्पादों के, कारीगरों और विक्रेताओं के लिए वैश्विक मंच की परिकल्पना • स्थानीय कारीगरों के लिए एक मजबूत, सशक्त और टिकाऊ इको सिस्टम बनाने के लिए राज्य सरकारों और उपक्रमों के साथ होगी साझेदारी • बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में आज पश्चिम बंगाल सरकार के एमएसएमई और कपड़ा विभाग के साथ एमओयू साइन • भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के साथ भी करार नई दिल्ली: रिलायंस रिटेल ने 'हैंडमेड इन इंडिया' कार्यक्रम की घोषणा की है। इसके तहत प्रामाणिक दस्तकारी उत्पादों को प्रदर्शित करने और विश्व स्तर पर समृद्ध भारतीय कला को बढ़ावा देने के लिए रिलायंस रिटेल “स्वदेश” नाम से रिटेल स्टोर्स खोलेगा। इससे हजारों कारीगरो...