भारत आठवीं बार बना यूएन सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य, मोदी ने विश्व समुदाय का जताया आभार


नई दिल्ली. भारत दो साल के लिए UN सुरक्षा परिषद का सदस्य बना, प्रधानमंत्री ने विश्व समुदाय का आभार जताया. सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता के लिए हुए मत परीक्षण मेें भारत के साथ मैक्सिको, आयरलैंड और नॉर्वे को भी चुना गया. अस्थाई सदस्य के तौर पर भारत UN सुरक्षा परिषद में आठवीं बार चुना गया है. इससे पहले वह 1950-51, 1967-68, 1972-73, 1977-78, 1984-85, 1991-92 और 2011-12 में संस्था का अस्थाई सदस्य रह चुका है.