टेरर फंडिंग मामले में राजस्थान, केरल, MP, कर्नाटक, असम सहित 12 राज्यों में NIA ने PFI के नेटवर्क पर छापे मारे, 106 लोग गिरफ्तार किए


नई दिल्ली। भारत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए देश के कई राज्यों में छापेमारी कर 100 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की है। यह अबतक की सबसे बड़ी रेड बताई जा रही है। एनआईए की PFI के ठिकानों पर राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम समेत कुल 12 राज्यों में छापेमारी जारी है।

बताया जा रहा है ईडी भी ने पीएफआई के कई ठिकानों पर रेड किया है। जांच एजेंसियों ने इस मामले में पीएफआई से जुड़े 106 लोगों को गिरफ्तार किया है। मंजेरी में PFI चेयरमैन ओमा सालेम के ठिकानों पर भी रेड डाली गई है। रेड में 4 पीएफआई को हिरासत में लिया गया है।

ओमा सलेम, पीएफआई के केरल राज्य चीफ मोहम्मद बशीर, राष्ट्रीय सचिव वीपी नजरूद्दीन और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पी कोया को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, टेरर फंडिंग मामले को लेकर ये छापेमारी की गई है। मध्यप्रदेश के ठिकानों से टेरर फंडिंग जुड़े लेनदेन और साहित्य बरामद हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक केरल में 22, महाराष्ट्र में 20, कर्नाटक में 20,  आंध्र प्रदेश में 5, असम में 9, दिल्ली में 3, मध्य प्रदेश में 4 , पुडुचेरी में 3, तमिलनाडु में 10, उत्तर प्रदेश में 8, राजस्थान में 2 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।