State

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन की खरीद के लिए पंजीयन की सीमा को 20 प्रतिशत बढ़ाया

जयपुर। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन की खरीद के लिए पंजीयन की सीमा को 20 प्रतिशत बढ़ाया गया है। पंजीयन सीमा बढ़ाने से राज्य के 14 जिलों के 108 क्रय केन्द्रों से मूंग के 11 हजार 562 किसान और लाभान्वित होंगे। इन जिलों के किसान 6 जनवरी, 2023 से पंजीयन करा सकेंगे। प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता श्रेया गुहा ने बुधवार को बताया कि समर्थन मूल्य पर चल रही खरीद के लिए 72250 किसानों ने मूंग के लिए एवं मूंगफली के लिए 22671 किसानों ने पंजीयन कराया है तथा 45057 किसानों से 85231 मीट्रिक टन मूंग की खरीद की जा चुकी है। प्रबंध निदेशक, राजफैड उर्मिला राजोरिया ने बताया कि मूंग के 3.03 लाख मीट्रिक टन, उड़द के 62508 मीट्रिक टन, मूंगफली के 4.66 लाख मीट्रिक टन एवं सोयाबीन के 3.62 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य स्वीकृत किये गये है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन एवं तिलहन खरीद योजना का लाभ अधिकाधिक किसानों...

बाबा साहेब ने कहा था संविधान चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो, यदि संविधान को मानने वाले लोग खराब निकले तो निश्चित रूप से संविधान खराब सिद्ध होगा : राष्ट्रपति

जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों में संवैधानिक नैतिकता की भावना जाग्रत करने के लिए कार्य किए जाने पर बल दिया है। उन्होंने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो, यदि संविधान को मानने वाले लोग खराब निकले तो निश्चित रूप से संविधान खराब सिद्ध होगा। दूसरी तरफ अगर संविधान को मानने वाले लोग अच्छे हुए तो संविधान अच्छा सिद्ध होगा। राष्ट्रपति मंगलवार को यहां राजभवन में संविधान उद्यान के लोकार्पण अवसर पर सम्बोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति ने राजभवन में संविधान उद्यान के निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि इससे संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा और जीवंत लोकतंत्र है और हमारा संविधान इसका आधार है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने सामाजिक, आर्थिक...

आवासन बोर्ड कर्मचारियों ने आयुक्त को सुपर टाइम स्केल में पदोन्नति पर दी शुभकामनाएं

जयपुर। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा से सोमवार को उनके कक्ष में राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारी तथा बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी मिले और उन्हें सुपर टाइम स्केल में पदोन्नति मिलने तथा नववर्ष की शुभकामनाएं दी। आवासन आयुक्त ने सभी को कहा कि बीते करीब तीन साल में आवासन मण्डल ने प्रगति के नये आयाम स्थापित किये हैं। आमजन का मण्डल की योजनाओं में विश्वास बढ़ा है। यह सब मण्डल की टीम की मेहनत का प्रतिफल है। नये वर्ष में हम सभी नई उर्जा और जोश के साथ मण्डल हित में काम करने का संकल्प लें। राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दशरथ कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष भगवती प्रसाद, महासचिव प्रदीप शर्मा सहित संघ के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।...

राज्य में पेट्रोलियम क्षेत्र में 6200 करोड़ का नया निवेश किया जा चुका : एसीएस माइंस

जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइन्स एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि राज्य में पेट्रोलियम क्षेत्र में करीब 6200 करोड़ का नया निवेश किया जा चुका हैं। प्रदेश में चार निवेशकों द्वारा 22838 करोड़ के निवेश कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि विभागीय प्रयासोें से इंवेस्ट राजस्थान के तहत पेट्रोलियम क्षेत्र में केयर्न वेदांता द्वारा 20 हजार करोड़ रु., ऑयल इण्डिया द्वारा 663 करोड़ रु., ओएनजीसी द्वारा 1050 करोड़ रु. और फोकस एनर्जी द्वारा 1125 करोड़ रु. के नए निवेश के प्रस्तावों पर करार किया गया था। चारों ही निवेशक कंपनियों के निवेश को धरातल पर लाना शुरु कर दिया हैं और 6 हजार 200 करोड़ रु. के निवेश कार्य किये जा चुके हैं और चरणवद्ध तरीके से निवेश कार्य प्रगति पर है।    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश पर जोर दिया जिसके क्रम में विभाग ...

राजस्थानी संस्कृति के रंगों में रंगा शरद महोत्सव, नववर्ष के स्वागत में भव्य आतिशबाजी, जमकर झूमे सैलानी

जयपुर। माउंट आबू में तीन दिवसीय शरद महोत्सव के अंतिम दिन पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नए साल के स्वागत में पोलो ग्राउंड में लोक कलाकारों और मुंबई के यूफनी रॉक बैंड ने बॉलीवुड नाइट में एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों ने भाग लिया। वही नववर्ष के स्वागत में सैलानी जमकर झूमे। लोक कलाकार शहनाज फोगा ने भवई नृत्य, चकरी नृत्य और चरी नृत्य सहित अन्य प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। दर्शकों ने गानों के साथ तालियों की ताल मिलाकर कलाकारों की हौसला अफजाई की। यूफनी रॉक बैंड द्वारा बॉलीवुड नाइट में बीट बॉक्सिंग की अदभुत प्रस्तुति दी गई। वही रॉक बैंड ग्रुप द्वारा एक के बाद एक पुराने गीतों जैसे खोया खोया चांद और रूप तेरा मस्ताना का मैशअप प्रस्तुत किया गया।&nb...

गहलोत सरकार का नए साल पर ब्यूरोक्रेट्स को प्रमोशन तोहफा

जयपुर। प्रदेश की गहलोत सरकार ने नए साल के मौके पर ब्यूरोक्रेट्स को प्रमोशन का तोहफा दिया है। 56 आईएएस, 41 आईपीएस और 27 आईएफएस कैडर के ऑफिसर्स के प्रमोशन कर सैलेरी बढ़ा दी गई है। 1 जनवरी 2023 से आदेश प्रभावी होंगे। सभी ऑफिसर्स को मौजूदा पद पर काम करने का आदेश दिया गया है। कार्मिक विभाग ने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के प्रमोशन और ट्रांसफर पोस्टिंग ऑर्डर के साथ अलग-अलग तीन लिस्ट जारी की हैं। नए साल की पूर्व संध्या पर प्रमोशन ऑर्डर निकाले गए हैं। 6 को मुख्य सचिव, 4 को एसीएस की वेतन श्रृंखला IAS तन्मय कुमार, अखिल अरोड़ा, आलोक, अपर्णा अरोड़ा, शिखर अग्रवाल और संदीप वर्मा को IAS की अबोव सुपर टाइम वेतन श्रृंखला से मुख्य सचिव की वेतन श्रृंखला में प्रमोशन दिया गया है। IAS अखिल अरोड़ा, अपर्णा अरोड़ा, शिखर अग्रवाल और संदीप वर्मा को एडिशनल चीफ सेक्रेट्री ...

माहेश्वरी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह व सांस्कृतिक संध्या के रूप में आयोजित

जयपुर। जवाहर नगर स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के तक्षशिला सभागार में आज सीनियर वर्ग (कक्षा 6 से 12) का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह व सांस्कृतिक संध्या के रूप में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि ललित माहेश्वरी, रिटायर्ड आईपीएस तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. जितेंद्र सिंह मक्कड़, एचओडी एंड डायरेक्टर, कार्डियोलोजी, ईएचसीसी हॉस्पिटल, जयपुर थे। इस अवसर पर माहेश्वरी शिक्षा समिति व विद्यालय के चेयरमैन केदारमल भाला ,वाइस चेयरमैन बजरंग लाल बाहेती, महासचिव शिक्षा मधुसूदन बिहानी, मानद सचिव सीए अमित गट्टानी ,कोषाध्यक्ष सीए अनिल कुमार शारडा, भवन मंत्री सुमित काबरा, विद्यालय के प्राचार्य अशोक वैद तथा शिक्षा समिति के अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ चेयरमैन केदारमल भाला ने मुख्य अति...

ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स कॉन्फ्रेंस में पीआरएसआई जयपुर चैप्टर पुरस्कृत

जयपुर। पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) द्वारा भोपाल में  25 से 27 दिसम्बर 2022 के मध्य आयोजित 44वीं ऑल इण्डिया पब्लिक रिलेशन्स कॉन्फ्रेंस के समापन  सत्र में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने पीआरएसआई जयपुर चैप्टर को दो पुरस्कार प्रदान किए, जिन्हें चैप्टर के अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने ग्रहण किए। इस अवसर पर सांसद राव उदयप्रताप सिंह एवं पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ• अजीत पाठक भी उपस्थित थे। सचिव देवीसिंह नरूका ने बताया कि जनसम्पर्क प्रोफेशनल्स  की 64 वर्ष से सक्रिय इस सोसायटी के देश में 25 चैप्टर हैं। पीआरएसआई जयपुर चैप्टर को वर्ष 2022 में श्रेष्ठ कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित करने के लिए पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त पीआरएसआई जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष रविशंकर शर्मा को भी उनके जनसम्पर्क और जनसंचार क्षेत्र में सराहनीय योगदान के ...

इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर लाइफ साइंसेज की 13वीं वार्षिक बैठक एवं अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस संपन्न

जयपुर। इंटरनेशनल सोसायटी फॉर लाइफ साइंसेज, राजस्थान विश्वविद्यालय के राजस्थान अध्ययन केंद्र व वनस्थली विश्वविद्यालय और आईआईएस यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “इंपैक्ट्स ऑफ एनवायरमेंट, फूड एंड न्यूट्रिशन ऑन ह्यूमन हेल्थ” के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. खानू खान बुधवाली ने आयोजकों को एक महत्वपूर्ण विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी करने के लिए बधाई दी एवं भोजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने के अनेकों उदाहरण युवाओं को बताए। डॉ. खानू खान ने भोजन को स्वाद के लिए नहीं बल्कि शारीरिक शक्ति के लिए उपयोग में लिए जाने के महत्व को रेखांकित किया। भोजन में ताजगी तथा शुद्धता होनी आवश्यक है एवं क्षेत्रीय अनाजों में जो शक्ति है वह डिब्बा पैक भोजन में नहीं हो स...

नदबई विधानसभा क्षेत्र में 333 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास, 95 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमने आमजन के हितार्थ बजट घोषणाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और अहम फैसलों को धरातल पर उतारकर उन्हें सामाजिक और आर्थिक सम्बल प्रदान किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, विद्युत, आधारभूत संरचनाओं सहित हर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में किसी भी तरह की कमी नहीं रखी है। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति उच्चैन में हुए विकास कार्य इनका एक बेहतर उदाहरण हैं। यहां के जनप्रतिनिधियों ने आमजन की मंशानुसार विकास कार्य कराए हैं। वर्तमान में यहां पर बालिका महाविद्यालय से लेकर कई सरकारी कार्यालय संचालित हैं। इससे लोगों को नजदीक ही सभी सुविधाएं मिल रही हैं।    गहलोत रविवार को भरतपुर के नदबई में उच्चैन स्थित खेल मैदान में क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 95 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न कार्यों का...