जयपुर। राजधानी में सट्टा किंग के नाम से महशूर हरीश उर्फ बतकी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी साउथ योगेश गोयल के निर्देशन सट्टा कारोबार के खिलाफ यह एक और बड़ी सफलता पुलिस को मिली है। बता दें कि मुहाना थाना इलाके में DST साउथ टीम ने पूर्व में आस्ट्रेलिया व अफगानिस्तान क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे 5 सटोरी रवि निहलानी, लक्ष्मण लालवानी, विजय निहलानी,अनिल छतवानी व प्रकाश को गिरफ़्तार किया था।
उक्त प्रकरण में सट्टा किंग बतकी फ़रार चल रहा था जिसको लेकर DST टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। DCP साउथ योगेश गोयल ने बताया कि बतकी काफ़ी लम्बे समय से फ़रारी काटने के दौरान इधर उधर छुपता फिर रहा था। आज तकनीकी सूचनाओं एवं मुखबिर तंत्र की मदद से जगतपुरा में एक फ़ार्महाउस में छिपे होने की पुलिस को मिली थी सूचना। उक्त सूचना को डवलप करके DST साउथ टीम ने जाल बिछाकर करके बतकी को मौक़े से दबोचा और दौराने अनुसंधान मुक़दमे में फ़रार चल रहे बतकी आज पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस पड़ताल में पता चला कि आरोपीगण SPACESAT एप की मदद से ग्राहकों से संपर्क करके क्रिकेट सट्टा लगवाते। आरोपीगण मोबाइल फोन के जरिये ग्राहकों से सट्टे के भाव पूछने एवं बताने की रिकॉर्डिंग काम में लेते हैं। फ़िलहाल गिरफ्त में आए सट्टा किंग बतकी से मुहाना थाना पुलिस विस्तृत पूछताछ में जुटी हैं।