State

कृषि के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए सोमवार से तीन दिनों के लिए उद्योगों में रोज तीन घण्टे 75 प्रतिशत तक बिजली कटौती

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार कृषि के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में किसानों को बिजली की आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर पावर एक्सचेंज और अन्य स्रोतों से बिजली की खरीद सुनिश्चित की जाए। गहलोत शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर विद्युत आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस बीच राज्य सरकार ने 125 केवीए क्षमता से अधिक उपयोग वाले उद्योगों पर सोमवार से तीन दिन के लिए प्रतिदिन तीन घण्टे (सायंकाल 5 से 8 बजे) 75 प्रतिशत तक कटौती करने का निर्णय लिया है। विद्युत आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में पावर एक्सचेंज से राज्य को अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसका कारण...

मुख्यमंत्री ने जयपुर, जोधपुर व उदयपुर के लिए 5जी इंटरनेट सेवा का किया शुभारम्भ

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित भामाशाह टेक्नो हब से राजस्थान के 3 शहरों जयपुर, जोधपुर तथा उदयपुर में रिलायंस जियो की 5जी इंटरनेट सेवा का शुभारंभ किया। गहलोत ने कहा कि यह सेवा सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। इससे राज्य सरकार के ध्येय संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन को और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने समारोह में जियो ग्लास और कम्यूनिटी क्लिनिक उत्पाद का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा इंटरनेट डेटा राजस्थान में इस्तेमाल होता है। इसका आशय है कि यहां शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, रोजगार, कृषि सहित हर क्षेत्र के विस्तार में इंटरनेट महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने आईटी को लेकर जो सपना देखा, वह साकार हो रहा है। पूर्व रा...

आमजन के साथ सेलिब्रिटीज को भी रास आने लगी चौपटियां, फराह खान ने भी चौपाटी पर उठाया फूड का लुत्फ

जयपुर। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाई गई चौपाटी ना केवल आमजन को लुभा रही है बल्कि सेलिब्रिटीज को भी रास आने लगी है। शनिवार को मानसरोवर स्थित चौपाटी पर मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फरहा खान ने विजिट की और स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा कि देशभर में किसी सरकारी संस्था द्वारा इस तरह का नवाचार नहीं देखने को मिला। फरहा खान ने चौपाटी से ही आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा को फोन करके ना केवल इस नवाचार के लिए बधाई दी बल्कि गुणवत्ता युक्त स्ट्रीट फूड को भी सराहा। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरीके के प्रयोग अन्य राज्यों की सरकारें भी करें तो बड़ी फूड चेन कंपनी भी देखती रह जाएंगी। आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के नेतृत्व में आमजन को उनके आसपास के क्षेत्र में गुणवत्ता युक्त स्ट्रीट फूड व मनोरंजन उपलब्ध कराने के ...

महिला कार्मिकों के लिए मासिक धर्म के दौरान वर्क फ्रॉम होम के प्रावधान सहित विभिन्न प्रस्तावों की अनुशंषा, राज्य समाज कल्याण बोर्ड की साधारण सभा में निर्णय

जयपुर। राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड की द्वितीय साधारण सभा का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंबेडकर भवन में हुआ। बैठक में राज्य बोर्ड ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन प्रारम्भ करने, गुड टच-बैड टच कार्यशाला के आयोजन, मासिक धर्म के दौरान महिला कार्मिकों के लिए वर्क फ्रॉम होम के प्रावधान, परिवार परामर्श केन्द्र, वृद्धाश्रम संचालन, यशोदा पालना गृह योजना, अन्तर्राष्ट्रीय भाषा शिक्षण केन्द्र की स्थापना आदि विभिन्न प्रस्ताव प्रशासनिक विभाग के माध्यम से स्वीकृति हेतु राज्य सरकार को भिजवाये जाने का निर्णय लिया।  डॉ. शर्मा ने कहा कि बोर्ड का गठन राज्य में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ महिला एवं बच्चों के कल्याण एवं उत्थान के लिए प्रभावी नीति के निर्धारण एवं सामाजिक कल्य...

जयपुर के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8वीं तक के लिए 14 जनवरी तक अवकाश, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

जयपुर। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8वीं तक 14 जनवरी, 2023 तक अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में सर्दी बढ़ने और शीतलहर चलने की संभावना जताई है, जिसके चलते जयपुर जिला कलक्टर ने अवकाश के यह आदेश जारी किए हैं। हालांकि इस दौरान शिक्षकों एवं निर्धारित परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। इस दौरान सवाई मान सिंह स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थी पूर्वाभ्यास के लिए उपस्थित रहेंगे। आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय एवं निजी विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों की शिकायत करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नम्बर 0141-2704293 रहेगा। कंट्रोल रूम पर सुबह 8ः30 बजे से शाम 6 बजे तक शिकायत की जा सकेग...

उदयपुर में मुख्यमंत्री नगर निगम कमिश्नर पर हुए नाराज, स्टे के बावजूद तोड़फोड़ का मामला, कलेक्टर को जांच के निर्देश

उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की शुक्रवार को उदयपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान एक शिकायत पर नगर निगम कमिश्नर हिम्मत सिंह बाहरठ को मौके पर बुला लिया गया। शिकायतकर्ता के सामने ही जवाब तलब करते हुए मुख्यमंत्री कमिश्नर पर नाराज हुए। इसके बाद पूरे मामले की जांच के लिए जिला कलेक्टर को निर्देश दिए।  दरअसल, शिकायतकर्ता ओमप्रकाश राठौड़ ने मुख्यमंत्री को शिकायत की थी कि पटवारी कॉलोनी स्थित उसके आवास पर कोर्ट स्टे होने के बावजूद नगर निगम ने तोड़फोड़ कर दी। बड़ा खड्डा खोद दिया। जबकि संभागीय आयुक्त ने भी इस पर स्टे दे रखा है। इस पर मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट को पूछा क्या स्टे दिया हुआ है? फिर तुरंत निगम ​कमिश्नर ​को बुलाया गया। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर से एक ही सवाल तीन बार पूछा कि स्टे के बावजूद तोड़फोड़ क्यों की गई? दबी जुबान से कमिश्नर कुछ बोले, लेकिन आवाज...

ग्रामीण ओलंपिक खेलों से राजस्थान में विकसित हुई नई खेल संस्कृति : मुख्यमंत्री

उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार खेलों व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए लगातार उच्च स्तरीय खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन करवा रही है, जिससे राज्य में आजादी के बाद पहली बार खेलों के लिए सकारात्मक माहौल बना है और एक नई खेल संस्कृति विकसित हुई है। गहलोत उदयपुर के गांधी ग्राउण्ड में राज्य स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में पहली बार एक साथ 30 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 10 लाख महिला खिलाड़ी भी थी। इन खेलों में 2.25 लाख टीमें बनी और इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के प्रति उत्कृष्ट माहौल बना। ग्रामीण ओलंपिक के बाद अब 26 जनवरी से शहरी ओलंपिक खेल प्रारंभ हो रहे हैं। इस प्रकार के आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को तलाशने का कार्य किया जा रहा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि ...

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े अस्पतालों को स्पेशलिटी सुविधा व डॉक्टरों के नाम डिसप्ले बोर्ड पर प्रदर्शित करना अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

जयपुर। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े सभी अस्पतालों को लाभार्थियों के लिए यह जानकारी प्रदर्शित करनी होगी कि उनके अस्पताल में चिरंजीवी योजना के तहत कौन-कौन सी स्पेशलिटी उपलब्ध है और कौन कौन से डॉक्टर उससे संबद्ध है। योजना से जुड़े सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को यह जानकारी देने वाले डिस्प्ले बोर्ड अस्पताल में विभिन्न स्थानों पर लगाने होंगे। राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शुचि त्यागी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए है। गौरतलब है कि योजना से  संबद्ध अस्पताल के प्रवेश द्वार, लिफ्ट और सीढियों के सामने  सहित अस्पताल के सभी प्रमुख स्थानों पर इस तरह की जानकारी देने वाले डिस्प्ले बोर्ड लगवाने अनिवार्य है, लेकिन हाल ही में कुछ अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि निर्धारित फॉर्मेट में जानकारी प्रदर्शित करने वाले...

मशरूम उत्पादन तकनीक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ, कुपोषण से निजात दिलाने में मशरूम, मधुमक्खी पालन व्यवसाय को महत्वपूर्ण बताया

जयपुर। राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा में बुधवार को आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि डॉं. बलराज सिंह, कुलपति, श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर ने अपने उदबोधन में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कृषि से आय बढाने व कुपोषण की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए द्वितीयक कृषि व्यवसाय जैसे मशरूम, मधुमक्खी पालन आदि की महत्वपूर्ण भूमिका है।  उन्होंने कहा कि हमारे युवा यदि इन कार्यों से जुड़ें तो वे न केवल अच्छी आय प्राप्त कर सकते है, अपितु व रोजगार के अवसर पैदा कर देश को बेरोजगारी की समस्या से निजात दिलवा सकते है। उन्होंने कृषि से जुड़ें वैज्ञानिकों का भी आहवान किया कि वर्तमान में परम्परागत खेती के साथ-साथ किसानों के लिए खेती में नवीन तकनीकियों को सम्मलित कर उनकी आय बढाने में मदद करें, जिससे कृषि के उत्पादों के निर्यात को बढावा ...

राजस्थान डेल्फिक खेलों के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जनवरी तक

जयपुर। जवाहर कला केंद्र में 9 फरवरी से राजस्थान डेल्फिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों में भाग लेने के लिए 8 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। डेल्फिक काउंसिल राजस्थान की अध्यक्ष और प्रमुख शासन सचिव सहकारिता श्रेया गुहा ने बताया कि यह खेल शास्त्रीय संगीत, भारतीय फिल्म संगीत, लोकप्रिय संगीत, (भारतीय फिल्म संगीत के अलावा) शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, समकालीन नृत्य, फोटोग्राफी (2 श्रेणियाँ)  समेत कुल छह वर्गों में 13 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक वर्ग के लिए नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डेल्फिक खेलों का आयोजन दो चरणों में होगा। पहला चरण ऑनलाइन होगा, जिसमें चयनित प्रतियोगी जवाहर कला केन्द्र में आयोजित होने वाले द्वितीय चरण के लिए योग्य होंगे। श्रेया गुहा ने बताया कि पात्र आवेदक 8 जनवरी, 2023 तक www.delphicrajasthan.org पर आवेदन कर सकते हैं...