State

कंझावला केस में लापरवाही बरतने वाले 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोपियों पर चलेगा हत्या का मुकदमा

नई दिल्‍ली। दिल्ली के कंझावला मामले में लापरवाही बरतने पर 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। स्पेशल सीपी शालिनी सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट में इनको दोषी पाया था। इसमें 2 सब इंस्पेक्टर, 4 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, 4 हेड कॉन्स्टेबल और 1 कॉन्स्टेबल है। इनमें से 6 पीसीआर की ड्यूटी में तैनात थे और 5 पिकेट पर तैनात थे।  गृह मंत्रालय ने इन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के लिए कहा था। साथ ही एफआईआर में हत्या की धारा 302 भी जोड़ने के लिए कहा था। डीसीपी को भी कारण बताओ नोटिस देने के लिए कहा गया है। डीसीपी की लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए कहा है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को मामले में जल्द से जल्द आरोप पत्र दायर करने का निर्देश दिया है। दिल्ली पुलिस को भी यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है कि जांच में कोई शिथिलता न हो और वे जांच की ...

आरसीडीएफ ने रचा इतिहास, सरस का दुग्ध संकलन 50 लाख लीटर के पार

जयपुर। एक ही दिन में रिकार्ड 50 लाख लीटर से अधिक दूध का संकलन कर राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने नया इतिहास रचा है। डेयरी फेडरेशन के 45 वर्षों के इतिहास में एक ही दिन में यह सर्वाधिक दुग्ध संकलन है। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी की प्रशासक और प्रबन्ध संचालक सुषमा अरोड़ा ने बताया कि 10 जनवरी को राजस्थान राज्य में फेडरेशन से जुड़े 24 जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों में 52 लाख 51 हजार लीटर दूध संकलित कर रिकार्ड बनाया है। इसमें जयपुर जिला दुग्ध संघ का हिस्सा लगभग आधा है। इससे लगभग एक महिना पहले ही फेडरेशन ने 15 दिसम्बर 2022 को 43 लाख 3 हजार किलोग्राम दूध संकलित कर रिकार्ड बनाया था। वर्ष 1977 में डेयरी फेडरेशन की स्थापना से लेकर अब तक यह पहला मौका है जब राजस्थान राज्य की इस शीर्ष सहकारी डेयरी ने 50 लाख लीटर के आंकड़े को पार किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान राज्य की सहकारी डेयरियों में दु...

लोकतांत्रिक परंपरा को समृद्ध बनाने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्‍वपूर्ण : उपराष्‍ट्रपति

जयपुर। उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनकड़ ने कहा कि देश की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपरा को समृद्ध बनाने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्‍वपूर्ण है। उन्‍हें जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने तथा लोकतंत्र की गरिमा बनाये रखने के लिए अपने आचरण में अधिक अनुशासन और शालीनता लाने की आवश्‍यकता है। धनकड़ बुधवार को राजस्‍थान विधानसभा में आयोजित अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के 83वें सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। धनकड़ ने भारत के प्रथम राष्‍ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के वक्‍तव्‍यों का उल्‍लेख करते हुए कहा कि संविधान सभा ने जो रास्‍ता दिखाया, हमें उसका अनुकरण करना चाहिए। धनकड़ ने संवाद और परिचर्चा को प्रजातंत्र का महत्‍वपूर्ण अंग बताया।  उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि वर्...

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के अन्तर्गत छात्राओं को स्कूटी वितरित

जयपुर। राजकीय महाविद्यालय, कंवर नगर, ब्रह्मपुरी में आज कालीबाई भील मेघावी छात्रा स्कूटी वितरण समारोह एवं प्रथम वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री डॉ. महेश जोशी रहे। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुमन भाटिया ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक स्वागत किया, तत्पश्चात् संकाय सदस्यों व छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अन्य सम्मानित अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने मुख्य अतिथि का तिलक लगाकर स्वागत किया। डॉ. जोशी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। डॉ. जोशी ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप योजना यथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा उड़ान योजना पर प्रकाश डालते हुये उन्हें प्रेरणादायी बताया तथा इन योजनाओं को अपने घर परिवार व आस पड़ोस में प...

राजस्थान जैसी योजनाएं देश में कहीं भी नहीं : गहलोत

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं पूरे देश में कहीं भी नहीं है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 10 लाख रुपए तक का निःशुल्क उपचार, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा और किडनी, हार्ट, सहित अन्य ट्रांसप्लांट का सारा खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है। चिकित्सा में ऎसी सुविधा देने में राज्य अग्रणी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवीय दृष्टि से ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को पुनः लागू करना, उड़ान योजना में प्रतिमाह निःशुल्क 12 सैनेटरी नैपकिन का वितरण, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, महात्मा गांधी नरेगा में अतिरिक्त 25 दिन का कार्य, सामाजिक सुरक्षा के तहत लगभग 1 करोड़ बुजुर्गों, विधवाओं और निःशक्तजनों को पेंशन, इंदिरा रसोई योजना, अनिवार्य एफआईआर सहित विभिन्न योजनाएं व अभियान सिर्फ राजस्थान में संचालित है। उन्होंने कहा कि अब तक 1.35 लाख ...

अठारहवीं राष्ट्रीय जम्बूरी में सर्वश्रेष्ठ राज्य का खिताब राजस्थान के नाम

जयपुर। अठारहवीं राष्ट्रीय जम्बूरी के समापन समारोह में सर्वश्रेष्ठ राज्य का खिताब राजस्थान के नाम रहा। आयोजन में सम्मिलित हुए 52 राज्यों में राजस्थान अव्वल स्थान पर रहा। मंगलवार को पाली जिले के निम्बली (रोहठ) में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  टीकाराम जूली ने कहा कि जिस मंशा के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आयोजन की नींव रखी थी वह आज साकार हुई है और इस आयोजन से प्रदेश ने देश दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है। जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रयासों से यह आयोजन ख्वाबों से भी ऊपर रहा तथा इतिहास में अब तक हुई जम्बूरियों में यह सर्वश्रेष्ठ जम्बूरी मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों का ही नतीजा है। राष्ट्रीय जम्बूरी में भाग ले रहे राज्यों में राजस्थान को सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार मिला। साथ ही सर्वश्...

83वां अखिल भारतीय विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारियों का सम्‍मेलन होगा अविस्‍मरणीय : डॉ. सी.पी. जोशी

जयपुर। विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने सोमवार को राजस्‍थान विधानसभा में आयोजित पत्रकार वार्ता में लोकतान्त्रिक व्‍यवस्‍थाओं पर गम्‍भीर चिन्‍तन करने के प्रभावशाली मंच अखिल भारतीय विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारियों के सम्‍मेलन के 83वें संस्‍करण की महत्‍वपूर्ण गतिविधियों, चर्चा के विषयों, सम्‍मेलन को अविस्‍मरणीय बनाने के लिए की गई बेहतर व्‍यवस्‍थाओं और प्रमुख तथ्‍यों के बारे में जानकारी दी।  उन्‍होंने बताया कि राजस्‍थान विधानसभा में 11 व 12 जनवरी को आयोजित होने वाले इस सम्‍मेलन में उद्घाटन के पश्‍चात दो सत्रों में जी-20 में लोकतन्‍त्र की जननी भारत का नेतृत्‍व, संसद एवं विधानमंडलों को अधिक प्रभावी, उत्‍तरदायी एवं उत्‍पादकतायुक्‍त बनाने की आवश्‍यकता, डिजिटल स...

ट्रेनिंग पार्टनर्स युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाने की भावना से कार्य करें : चांदना

जयपुर। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता राज्यमंत्री अशोक चांदना ने राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (आरएसएलडीसी) के ट्रेनिंग पार्टनर्स से राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप युवाओं को गुणवत्तापूर्ण ट्रेनिंग देकर रोजगार योग्य बनाने की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपकी संस्थाएं कोई एजेंसियां नहीं हैं, बल्कि आरएसएलडीसी की साझेदार हैं। इसलिए पार्टनरशिप जितनी अच्छी होगी, प्रशिक्षण भी उतना ही अच्छा होगा और बेहतर परिणाम सामने आएंगे। चांदना सोमवार को यहां झालाना सांस्थानिक क्षेत्र स्थित आरएसएलडीसी सभागार में शासन सचिव पीसी किशन एवं प्रबंध निदेशक रेणु जयपाल की मौजूदगी में ट्रेनिंग पार्टनर्स के साथ संवाद कर रहे थे। चांदना ने संवाद करते हुए उनकी समस्याएं एवं सुझाव जाने और कहा कि आपकी समस्याओं का निस्तारण एवं सुझावों का क्रियान्वयन शीघ्र होगा। उन्होंने कहा कि सामूहिक एवं व्य...

मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन आईपीडी टावर का अवलोकन, आधुनिक चिकित्सा सेवाओं से युक्त आईपीडी टावर में 126 आईसीयू बेड्स सहित 1243 बेड्स होंगे

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को एसएमएस अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 24 मंजिला आईपीडी टावर का अवलोकन किया। आईपीडी टावर के आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया ने बताया कि देश के सबसे बड़े आईपीडी टावर के प्रथम चरण का निर्माण कार्य अत्याधुनिक तरीके से किया जा रहा है। आईपीडी टावर की नींव एवं भूतल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। टावर के मुख्य ढांचे को बनाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। निर्माण में स्टील बेस्ड ढांचा उपयोग में लिया जा रहा है ताकि निर्माण कार्य तेजी से और गुणवत्तापूर्वक पूरा हो सके। तेजी से आकार ले रहा विश्वस्तरीय आईपीडी टावर विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं से युक्त आईपीडी टावर में 1243 बेड्स, 10 ऑपरेशन थियेटर, 6 आईसीयू वार्ड, 4 कैथलैब, 100 ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर होंगे। आईपीडी टावर में माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी, रेडियोडायग्नोसिस, बायोकेमिस्ट्री विभागों की सेवा...

राजस्थान विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में बोले राज्यपाल - मौलिक स्थापनाओं से जुड़ी शोध संस्कृति विकसित किए जाने की जरूरत

जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालयों में मौलिक स्थापनाओं को दिशा देने वाली शोध संस्कृति विकसित किए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्राचीन ज्ञान के साथ वैश्विक स्तर पर हो रहे शोध एवं अनुसंधान से प्रत्यक्ष जुड़ने के अवसर मिलने चाहिए। राज्यपाल रविवार को राजस्थान विश्वविद्यालय के कन्वेंशन सेंटर में विश्वविद्यालय के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित 32 वें दीक्षान्त समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर राजस्थान विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय भवन के सामने स्थित उद्यान में शिला पट्टिका का अनावरण कर संविधान उद्यान का शिलान्यास किया। कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के गौरवमयी इतिहास की चर्चा करते हुए सभी को संविधान उद्यान के शिलान्यास की बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले युवाओं को संविधान से जुड़े अध...