भारत में मोदी-मैरीकॉम सबसे लोकप्रिय हस्ती, धोनी-ओबामा का जलवा, देखें टॉप 10 लोकप्रिय हस्तियों की लिस्ट


लंदन/नई दिल्ली. देश में लोकप्रियता के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महेन्द्र सिंह धोनी और रतन टाटा का कोई मुकाबला नहीं. यह वो तीन शख्स हैं जो देश के लोगों की पसंदीदा पुरुष हस्तियों में नम्बर एक, नम्बर दो, नम्बर तीन पर हैं. वहीं महिला वर्ग में मेरीकॉम नम्बर वन, किरण बेदी नम्बर टू, लता मंगेशकर नम्बर तीन पर हैं. उधर भारत में विदेशी हस्तियों की लोकप्रियता की बात करें तो बराक ओबामा, बिल गेट्स, जैकी चेन पुरुषों में वहीं मलाला यूसुफजई, मिशेल ओबामा जैसी हस्तियां महिला वर्ग में भारतियों में काफी लोकप्रिय हैं.

लंदन बेस्ड मार्केटिंग रिसर्च एजेंसी यूगोव (YouGov) ने दुनिया में लोकप्रिय हस्तियों को लेकर एक सर्वे किया. सर्वे में भारत देश के साथ दुनियाभर की लोकप्रिय हस्तियों की अलग-अलग रैंकिंग जारी की गई. अलग-अलग श्रेणियों में 41 देशों के 42000 लोग इस सर्वे का हिस्सा बने. बड़ी बात यह है कि देश में सचिन तेंदुलकर से ज्यादा लोकप्रियता इस वक्त महेन्द्र सिंह धोनी की है. YouGov की इस लिस्ट में

 

भारत में टॉप 10 MALE हस्तियां और सर्वे में मिले अंक:

1. नरेंद्र मोदी 15.66%

2. महेंद्र सिंह धोनी 8.58%

3. रतन टाटा 8.02%

4. बराक ओबामा 7.36%

5. बिल गेट्स 6.96%

6. अमिताभ बच्चन 6.55%

7. सचिन तेंदुलकर 5.81%

8. विराट कोहली 4.46%

9. शाहरुख खान 3.63%

10. जैकी चेन 3.44%

 

 

भारत में टॉप 10 FEMALE हस्तियां और सर्वे में मिले अंक:

1. मैरीकॉम 10.36%

2. किरण बेदी 9.46%

3. लता मंगेशकर 9.23%

4. सुषमा स्वराज 7.13%

5. दीपिका पादुकोण 6.35%

6. मलाला यूसुफजई 5.75%

7. मिशेल ओबामा 5.53%

8. प्रियंका चोपड़ा 5.11%

9. ऐश्वर्या राय 5.10%

10. सुष्मिता सेन 4.52%

 

दुनिया के सबसे मशहूर टॉप-10 लोगों की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकमात्र व्यक्ति हैं जिनको इस लिस्ट में जगह मिली. वे इस लिस्ट में 4.8% के साथ नंबर 6 पर हैं. भारतीय अभिनेता शाहरुख और सलमान खान पहली बार लिस्ट में टॉप-20 में शामिल हुए. शाहरुख (2.2%) नम्बर 16 पर तो सलमान (1.7%) नम्बर 18 पर हैं. वहीं, दुनिया में सबसे लोकप्रिय महिलाओं की बात करें, तो लिस्ट में टॉप-20 में दीपिका पादुकोण (2.8%) नम्बर 13, प्रियंका चोपड़ा (2.8%) नम्बर 14, ऐश्वर्या राय (2.7%) नम्बर 16 और सुष्मिता सेन (2.2%) नम्बर 17 पर हैं.

Report by- SOMYATA MISHRA, LONDON, UK