More

जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन

नई दिल्ली. जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन हो गया है. वह 81 वर्ष के थे और पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे. लिवर सिरोसिस से पीड़ित अग्निवेश के कई प्रमुख अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलियरी सांइसेज में इलाज करवा रहे थे. लगातार वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था लेकिन आखिरकार समाज में सामाजिक हितों के लिए लड़ने वाले यह सामाजिक कार्यकर्ता हम सब को अलविदा कह गए....

कोरोनाकाल में वित्तीय संकट, राजस्थान सरकार ने लिए 10 बडे कटौती के फैसले, पढें पूरी खबर

जयपुर. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने कोरोना संकटकाल से निटपने के लिए एक और महत्वपूर्ण फैसला किया है. सरकारी खर्चों में बडे स्तर पर कटौती का फैसला किया गया है. कोरोना संकटकाल के बीच बिगडी प्रदेश की माली हालत को सुधारने और नियंत्रण में रखने के लिए कई ऐसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं जिनका असर तुरंत नजर आने लगेगा. 10 बडे फैसले 1. सरकारी यात्राओं को न्यूनतम करने और बेहद जरुरी होने पर ही यात्रा करने के आदेश. राजकीय व्यय पर विदेश यात्रा पूरी तरह से प्रतिबंधित की गई. 2. अब केवल इकॉनोमी क्लास में ही हवाई यात्रा कर पाएंगे अधिकारी. एक्जीक्यूटिव और बिजनेस क्लास की यात्रा पर लगाई गई रोक. विमान किराए पर लेने पर भी लगाई रोक. 3. सरकारी बैठकों को यथासंभव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही आयोजित करने के निर्देश. 4. नए कार्यालयों की स्थापना पर रोक लगाई गई. जो कार्यालय वर्तमान में अ...

पहली बार न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर फहराया गया तिरंगा, तो दुनियाभर में हुए भारतीय स्वाधीनता दिवस के आयोजन

न्यूयॉर्क. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ना केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में जश्न देखने को मिला. इस मौके पर न्यूयॉर्क में एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन किया गया. वहीं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी तिरंगा फहराया गया. यह पहली बार है जब इस प्रसिद्ध स्थल पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराया. कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन की ओर से किया गया. अमेरिका के अलावा दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रह रहे भारतीयों ने भारत का 74वां स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराकर, राष्ट्रगान और देश भक्ति भरे गीत गाकर पूरे जश्न के साथ मनाया. कोविड-19 महामारी के देखते हुए इस दौरन उन्होंने भौतिक दूरी और मास्क पहनने के नियम का अनुपालन किया गया. इंडोनिशिया, सिंगापुर, चीन, न्यूजीलैंड, ऑ...

महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्‍यास, रैना ने भी कहा अलविदा

मुम्बई. देश के जाने-माने क्रिकेटर, हेलीकॉप्टर शॉट के लिए मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. क्रिकेट प्रेमियों और उनके प्रशंसकों के लिए यह मायूसी भरी खबर. बता दें महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अंतिम मैच आईसीसी वनडे विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. यह वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच था, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच के बाद से ही धोनी क्रिकेट और भारतीय टीम से दूर थे.वर्ल्ड कप के बाद से ही धोनी के भविष्य और उनके रिटारयमेंट को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. उधर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ अनुभवी भारतीय बल्लेबाज सुरश रैना ने भी इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कहा. साल 2005 में वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रैना मिडिल ऑर्डर में तेज-तर्रार बल्लेबाजी, कामचलाऊ स्पिन गेंदबाजी और अपनी जबर्दस्त फील्डिं...

'आई मिलन की बेला', कांग्रेस में एक दूसरे को फूटी आंख न सुहाने वाले पायलट-गहलोत की हुई मुलाकात

जयपुर. राजस्थान की सियासत में गुरुवार का दिन कई बड़ी उठापटक के नाम रहा. एक ओर जहां भाजपा विधायक दल की बैठक में वसुंधरा राजे नजर आई, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में एक दूसरे के धुर विरोधी सचिन पायलट और अशोक गहलोत का मिलन भी हो गया.  इस बैठक के दौरान कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे. मुलाकात के दौरान सबसे ज्यादा खुशी राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल के चेहरे पर देखने को मिली. बड़ी बात यह रही कि इस मुलाकात के वक़्त सचिन पायलट के चेहरे पर जहां सफेद कलर का मास्क था वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चेहरे पर काले रंग का मास्क लगा हुआ नजर आया.     गुरुवार सुबह ही अशोक गहलोत ने कहा था कि 'कांग्रेस की लड़ाई तो ...

90 साल की बुजुर्ग मां कोरोना पॉजिटिव हुई, बेटा जंगल में फेंक आया!

मुंबई.  देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान, कितना बदल गया इंसान... एक गाने के यह बोल आज सच होते दिखाई देते हैं. खासकर उस वक्त जब एक मां, जिसने हर कष्ट सहकर अपने बेटे को 9 महीने कोख में रखा, उसे जन्म दिया और उसे अपनी अंगुलियों से हाथ पकड़कर चलना सिखाया. उसी कलयुगी बेटे ने मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया. और जब मां कोरोना पॉजिटिव निकली तो उसकी सेवा करने के बजाए, उसका इलाज कराने के बजाए, उसकी देखरेख करने के बजाए, उसके लिए अपना जीवन समर्पित करने के बजाए, उसे घर से दूर जंगल में फेंक आया. यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म! रूस में अगले हफ्ते रजिस्टर होगी दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन तो भारत में मिलेगी 225 रुपये में मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह घटना औरंगाबाद की है. यहां एक बेशर्म, नालायक बेटे ने अपनी 90 साल की बूढ़ी मां को जंगल में फेंक दिया और वहां से...

अंबाला एयरबेस पर राफेल विमानों की 'हैप्पी लैंडिंग', देश की सीमाओं में आते ही हुआ जबरदस्त स्वागत

नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना के बेडे में अब राफेल का जलवा देखने को मिलेगा. अंबाला में भारतीय वायु सेना के एयरबेस पर पांचों राफेल विमान की हैप्पी लैंडिंग हुई. ये विमान फ्रांस से 7 हजार किलोमीटर की दूरी तय करके भारत पहुंचे. भारत ने वायुसेना के लिये 36 राफेल विमान खरीदने के लिये चार साल पहले फ्रांस के साथ 59 हजार करोड़ रुपये का करार किया था. पांच राफेल विमानों ने सोमवार को फ्रांसीसी शहर बोडरे में मेरिनैक एयर बेस से उड़ान भरी थी. बेड़े में तीन सिंगल सीटर और दो डबल सीट वाले विमान शामिल हैं. इन्हें भारतीय वायुसेना में इसके 17वें स्क्वाड्रन के हिस्से के रूप में शामिल किया जा रहा है. अंबाला एयर बेस पर 'गोल्डन एरो' के रूप में भी जाना जाता है. पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच राफेल मौजूदा परिदृश्य में भारत के लिए एक गेम चेंजर होगा. कहा जा रहा है कि यह भारत की वायुशक्ति को कई ...

संवैधानिक मर्यादा से ऊपर कोई नहीं, CM बताएं राज्यपाल की सुरक्षा के लिए किस एजेंसी से संपर्क करें: कलराज मिश्र

जयपुर. राजस्थान की सियासत में राज भवन और मुख्यमंत्री में टकराव होता दिख रहा है. एक ओर जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा सत्र नहीं बुलाए जाने से खफा होकर शुक्रवार सुबह कहा था कि 'यह सारा सियासी घटनाक्रम बीजेपी के नेताओं की साजिश है. ऐसा नंगा नाच देश में कभी नहीं देखा और यदि इस दौरान जनता ने राजभवन घेरा तो हमारी जिम्मेदारी नहीं होगी.' राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस बयान के बाद में जहां ना केवल बीजेपी ने अशोक गहलोत को जमकर घेरा और बीजेपी ने तुरंत राजभवन की सुरक्षा सीआरपीएफ के हवाले करने की मांग की, वहीं इसे मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल को दी गई धमकी भी बताया गया. अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद सियासत में एक नया मोड़ आया है. राजभवन में धरने पर बैठे अशोक गहलोत के विधायकों द्वारा की गई नारेबाजी और मुख्यमंत्री की बयानबाजी से राज्यपाल कलराज मिश्र खफा हो गए हैं. सूत्रों से मिल...

सियासत हुई SOG, ATS, ACB V/S CBI, ED, IT... CM के बेटे वैभव गहलोत, भाई पर कसा शिकंजा

जयपुर. राजस्थान की सियासत में चल रही उठापटक और सियासी जंग व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप पर पहुंच चुकी है. आलम यह कि एक ओर जहां राजस्थान सरकार ने एसीबी एटीएस और एसओजी के मार्फत कांग्रेस के बागी विधायकों, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह के साथ अन्य लोगों पर शिकंजा कसने की शुरुआत की तो भाजपा की केंद्र सरकार ने भी अशोक गहलोत के करीबियों पर सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स का शिकंजा कस डाला. अब यह शिकंजा अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत और बेटे वैभव गहलोत तक भी पहुंच गया है. और बुधवार को ईडी ने CM गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत के जोधपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी 2007 से 2009 के बीच हुए फर्टिलाइजर घोटाले में अग्रसेन गहलोत का नाम आने के चलते की गई. प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच सीबीआई और ईडी की छापेमारी पहले से ही जगह-जगह चल रही है. एक तरफ खुफिया एंजेसियां विधायकों की खरीद फरोख्त...

विधायकों को अयोग्य ठहराने का पूरा अधिकार, कोर्ट हस्तक्षेप नहीं कर सकता, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेंगे SLP: सीपी जोशी, विधानसभा अध्यक्ष

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष की विधायकों के नोटिस पर प्रेसवार्ता - कहा, विधायकों को सिर्फ नोटिस भेजा, फैसला नहीं सुनाया. - संसदीय कार्यप्रणाली में सबका कार्य परिभाषित है. - हाईकोर्ट के फैसले में 'डायरेक्शन' शब्द पर आपत्ति जताई. - स्पीकर के फैसले पर कोर्ट हस्तक्षेप नहीं कर सकता. - इस स्टेज पर हस्तक्षेप करना संसदीय लोकतंत्र के लिए खतरा - हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट   जयपुर. राजस्थान में सत्ता के संग्राम के बीच रोज नए सियासी रंग देखने को मिल रहे हैं. पहले पायलट वर्सेज गहलोत का संघर्ष था तो फिर बीजेपी और हाईकोर्ट इस पिक्चर में आ गए. वहीं अब मामला विधायिका वर्सेज न्यायपालिका होता नजर आ रहा है. राजस्थान की सियासी जंग सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे पर पहुंच गई है. बुधवार सुबह राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी ने सचिन पायलट और अन्य 18 क...