राजस्थान में विधायकों की खरीद फरोख्त से जुड़े ऑडियो वायरल, BJP के केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के MLA से कर रहे बातचीत


जयपुर. विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है. राजस्थान की सियासत में उबाल परवान पर है. अब जो नया ट्विस्ट आया है उसके मुताबिक विधायकों की खरीद-फरोख्त के 3 ऑडियो वायरल हुए हैं. जिसमें बताया जा रहा है कि पायलट खेमे के एक सीनियर विधायक भंवरलाल शर्मा संजय जैन नाम के व्यक्ति से बात कर रहे हैं. BJP के एक केंद्रीय मंत्री भी इस ऑडियो में पायलट खेमे के विधायक से बात करते हुए बताए जा रहे हैं. हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर फोन पर हो रही बातचीत के ऑडियो में खेल मंत्री अशोक चांदना के बागी नहीं होने की बात भी कही जा रही है. साथ ही विधायक बलवान पूनियां और चेतन डूडी को भी गहलोत विरोधी खेमे में लाने की कोशिश करने का जिक्र है. हालांकि अभी तक वायरल ऑडियो की कोई पुष्टि नहीं हुई है, ना ही THE END NEWS इस ऑडियो की पुष्टि करता है. लेकिन सत्ता पक्ष यानी कांग्रेस सरकार के लोगों की ओर से यह ऑडियो जारी किया है.

यह भी देखें, लिंक पर क्लिक करें: MLA भंवरलाल शर्मा की सफाई

इस ऑडियो पर कांग्रेस ने  बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है. हालांकि सचिन पायलट का भी इसमें कहीं सीधे तौर पर नाम नहीं है. यह ऑडियो व्यक्तिगत बातचीत पर आधारित बताया जा रहा है.

यदि यह ऑडियो सही माने तो कहा जा सकता है कि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सरकार गिराने में अहम भूमिका निभा रहे थे. उन्होंने ही भंवरलाल शर्मा को आठ दस दिन रूकने के लिए कहा. भंवर लाल इसमें अमाउन्ट की भी बात कर रहे हैं. लेकिन यह ऑडियो सच है इसका अभी तक कोई टेस्ट नहीं हुआ है. यह अभी जांच का विषय है. 

 

उधर हॉर्स ट्रेडिंग से जुड़े मामले में SOG ने शिकंजा कसते हुए पूछताछ के लिए आरोपी संजय जैन को मुख्यालय बुलाया. करीब 12 घंटे की इस पूछताछ के दौरान ADG, ATS-SOG अशोक राठौड़ समेत तीन अधिकारी मौजूद रहे.ऑडियो के आधार पर संजय जैन के बॉयस सेम्पल लिए जाएंगे. सीड़ीआर, लोकेशन के आधार पर भी जाँच की जा रही है.