जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने CM अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों के करीबी नेताओं को वॉर्निंग दी है।
सचिन पायलट समर्थक परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया और आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के बीच हुई बयानबाजी पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सख्ती की बात की है।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मर्यादा में रहकर काम करना चाहिए। जो कांग्रेस पार्टी की रीति नीति और उसके संस्कार रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने का किसी को अधिकार नहीं है। इन सब चीजों पर पार्टी आलाकमान ध्यान रख रहा है।
PCC चीफ डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कोई कुछ भी बयान दे रहा है। उसे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी देख रही है। केसी वेणुगोपाल की ओर से जो एडवाइजरी जारी हुई है, हर चीज केसी वेणुगोपाल के संज्ञान में है। ऐसा कोई काम...
जयपुर। रूस और यूक्रेन वॉर के बीच में राजस्थान सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। इस फैसले से यूक्रेन से भारत लौटने वाले विद्यार्थियों के किराए का पुनर्भरण राजस्थान सरकार द्वारा किया जाएगा। रूस-यूक्रेन युद्ध का सीधा असर भारत के उन विद्यार्थियों पर भी पड़ा है, जो यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे थे। उनकी पढ़ाई पूरी तरह बंद है, जिसकी वजह से विद्यार्थी और उनके अभिभावक पसोपेश में हैं। मगर राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला किया है। यूक्रेन से भारत लौटे राजस्थानी विद्यार्थियों को हवाई किराए का पुनर्भरण राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर सहमति प्रदान की है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लिए गए इस निर्णय के बाद 1 फरवरी, 2022 से 14 फरवरी, 2022 तक खुद के खर्चे पर यूक्रेन से भारत लौटने वाले राजस्थान के विद्यार्थियों के हवाई किराए की राशि का पुनर्भरण किया जाएगा।
वित्त विभाग द्वा...
मोरबी। गुजरात के मोरबी में रविवार शाम करीब 7 बजे एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें केबल ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए। इस हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 70 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। उधर सरकार ने इस हादसे के बाद में मुआवजे का ऐलान कर दिया है, लेकिन लापरवाही कहां हुई इस मामले की भी जांच के आदेश दिए गए हैं।
इस घटना के बाद पीएम मोदी ने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल रवाना करने के लिए कहा है और वहीं सीएम पटेल ने घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल से बातचीत कर घटना पर जानकारी ली।
यह पुल पिछले 6 महीने से बंद था। इसी महीने दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को आम लोगों के लिए खोला गया था। 140 साल से भी ज्यादा पुराना है ब्रिज मोरबी का यह सस्पेंशन ब्रिज 140 साल से भी ज्यादा पुराना ह...
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी का भंडाफोड़ किया गया है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की CIU टीम ने पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव के निर्देशन में “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” अभियान के तहत तीन नशेबाजों को गिरफ्तार किया है। ACP चिरंजीलाल मीणा के नेतृत्व में CI ख़लील अहमद ने जयपुर शहर के चौमूं थाना इलाके में 3 नशेबाज करोबारी किए गिरफ्तार किए हैं।
CIU टीम में तैनात अनिल कुमार व विकास की सूचना पर चौमूं कस्बे के सामोद रोड़ स्थित निजी अस्पताल के सामने जाल बिछाकर कार में 3 तस्करों राजेन्द्र कुडी, कैलाश देवन्दा एवं मदन बराला को दबोचा। पुलिस ने कार मे तलाशी दौरान 1 किलो 385 ग्राम अफीम व मादक पदार्थ के ब्रिकी राशि 70,300 रूपये बरामद किए। गिरफ्तार किए गए तस्करों में राजेन्द्र कुडी BSF में इंस्पेक्टर के पद नार्थ-वेस्ट मणिपुर में तैनात है।
आरोपी असम से मादक पदार्थ ला...
जयपुर। राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने प्रदेश में 5वें और 6वें वेतन आयोग के तहत काम कर रहे कर्मचारियों के साथ ही पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में संशोधन को मंजूरी दे दी है। यह महंगाई भत्ता 1 जुलाई, 2022 से दिया जाएगा। अब 5वें वेतन आयोग के तहत काम कर रहे कर्मचारी और पेंशनर्स को 381 प्रतिशत की जगह 396 प्रतिशत और छठे वेतन आयोग के तहत काम कर रहे राज्य कर्मचारी, वर्क चार्ज कर्मचारी और पेंशनर्स को 203 प्रतिशत की जगह पर 212 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। जबकि 1 जुलाई से महंगाई भत्ते का पेमेंट पेंशनर्स को कैश किया जाएगा। कर्मचारियों और पेंशनर्स को इससे 1000 से 4000 रुपए तक फायदा होगा माना जा रहा है 25-30 हजार कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस फैसले से फायदा होगा।
7वें वेतनमान वालों का 4 फीसदी डीए बढ़ा है। उसी हिसाब से 5वें और छठे वेतन वालों का भी महंगाई भत्ता बढ़ाया ग...
जयपुर। राज्य के 5 आईपीएस एवं 14 आरपीएस अधिकारियों समेत 113 पुलिसकर्मियों एवं मंत्रालयिक वर्ग के कार्मिकों को खेल, प्रशिक्षण, रिजर्व पुलिस लाइन, सामान्य प्रशासन, कल्याण और पर्यवेक्षण के क्षेत्र में सुधार हेतु किए गए विशेष प्रयासों के लिए डीजीपी डिस्क और प्रशस्ति रोल मिलेगा। इस संबंध में गुरुवार को महानिदेशक पुलिस श्री एम एल लाठर ने आदेश जारी किये हैं।
राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय की तरफ से डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए तय किए गए 113 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के चयनित नामों में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सौरभ श्रीवास्तव व बीजू जॉर्ज जोसफ, महानिरीक्षक पुलिस एस परिमला, उपमहानिरीक्षक पुलिस जगदीश चन्द शर्मा व एसपी कावेन्द्र सिंह सागर समेत आईपीएस विनीता ठाकुर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान की टीम से प्रभुदयाल धनियां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कंचन वर्मा पुलिस निरीक...
मुंबई।
अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन ने कहा है कि अगर उनकी नातिन नव्या नवेली बिना शादी किए मां बनती हैं तो उन्हें इससे कोई प्रॉब्लम नहीं होगी।
इतना ही नहीं जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या नवेला नंदा से उनके पॉडकास्ट What The Hell Navya पर बात करते हुए काफी बोल्ड रिलेशनशिप सलाह तक दे डाली। जया बच्चन ने कहा कि किसी भी रिलेशनशिप को लंबे समय तक चलाने के लिए फिजिकल अट्रैक्शन बहुत जरूरी है। जया ने ये भी कहा कि उनके समय में वो एक्सपेरिमेंट नहीं कर सकती थीं। जया बच्चन ने रिश्ते में फिजिकल रिलेशनशिप को जरूरी बताते हुए कहा कि कोई भी रिश्ता सिर्फ प्यार, फ्रेश एयर और एडजस्टमेंट पर नहीं चलता। हालांकि जया बच्चन ने रिलेशनशिप पर अपनी राय देते हुए यह भी कहा कि मेरे ऐसा बोलने पर कई लोगों को आपत्ति होगी, लेकिन फिजिकल अट्रैक्शन और कंपैटिबिलिटी दोनों बहुत जरूरी हैं। हमारे टाइम में हम एक्सपेरिमेंट नहीं कर सक...
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारत के व्यापार समुदाय से आग्रह किया है कि वह भारत में बने उत्पादों को प्रधानता दे। वे हैदराबाद में ऑल इंडिया वैश्य फेडरेशन (एआईवाईएफ) को सम्बोधित कर रहे थे। गोयल ने भारत में उद्योग और निर्माण-कार्य को प्रोत्साहित करने की जरूरत पर बल देते हुये कहा कि इससे रोजगार बढ़ेगा और हमारे नागरिकों के जीवन में समृद्धता आयेगी।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यात्रियों और पर्यटकों का आह्वान किया था कि वे अपने यात्रा बजट का कम से कम पांच प्रतिशत स्थानीय उत्पादों को खरीदने में व्यय करें। श्री गोयल ने प्रधानमंत्री के इस आह्वान का स्वागत करते हुये कहा हमारे प्रतिभाशाली शिल्पकार, दस्तकार और उद्यमी समर्थन तथा प्रोत्साहन के हकदार हैं।
गोयल ने कहा कि पिछले 30 वर्षों में भारत का सकल घ...
नई दिल्ली। भारत-मोजाम्बिक-तंजानिया के बीच त्रिपक्षीय नौसैन्य अभ्यास (आईएमटी त्रिलाट) का पहला संस्करण 27 अक्टूबर, 2022 को तंजानिया के डार एस सलाम में आयोजित किया गया। इस संयुक्त समुद्री अभ्यास में भारत, मोजाम्बिक और तंजानिया की नौसेनाओं ने हिस्सा लिया। भारतीय नौसेना की तरफ से गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट, आईएनएस तरकश, एक चेतक हेलीकॉप्टर और मार्कोस (विशेष नौसैन्य बल) ने अभ्यास में भाग लिया है।
इस संयुक्त अभ्यास के तीन व्यापक उद्देश्य हैं:
प्रशिक्षण और सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को आपस में साझा करना, पारस्परिकता बढ़ाना और समुद्री सहयोग को मजबूत करने के माध्यम से सामान्य खतरों को दूर करने के लिए क्षमता में बढ़ोतरी करना। यह अभ्यास 27 से 29 अक्टूबर 2022 तक तीन दिन की अवधि में किया जा रहा है। अपनी तरह के इस पहले संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में बंदरगाह पर तटीय और समुद्री चरण की कार्रवाई शामिल की गई हैं। ...
जयपुर। राजस्थान सरकार ने जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब 204 करोड़ रूपए की लागत से इसका विस्तार जाएगा। विस्तार के लिए 204.81 करोड़ रूपए की स्वीकृति जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुरवासियों के लिए मेट्रो सुविधा को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में जयपुर मेट्रो के फेज-1-डी (मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा) के निर्माण के लिए यह वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
बता दें कि गहलोत ने बजट वर्ष 2022-23 में जयपुर मेट्रो का विस्तार करते हुए बड़ी चौपड़ से दिल्ली-आगरा हाइवे पर ट्रांसपोर्ट नगर को (फेज-1-सी) एवं मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा (फेज-1-डी) को मेट्रो द्वारा जोड़ने की घोषणा की थी। वर्तमान में जयपुर के मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक मैट्रो संचालित है।
माना जा रहा है कि इस विस्तार के बाद अजमेर रोड़ के लोगों को भारी ट्रेफिक जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। और बड़ी संख्य...