India

सेल और एएआई ने राउरकेला में हवाई अड्डे के वाणिज्यिक संचालन के लिए समझौता किया, आरसीएस उड़ान योजना के अंतर्गत हुआ समझौता

नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने ओडिशा राज्य में राउरकेला से वाणिज्यिक उड़ान के लिए आज नई दिल्ली में एक ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट (ओ एंड एम) समझौता किया है। सेल ने 2018 में, उड़ान योजना के अंतर्गत, वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन हेतु अपने निजी हवाई अड्डे के उपयोग के लिए एक समझौता किया था। अब सेल ने राउरकेला से वाणिज्यिक उड़ान शुरू करने के लिए राउरकेला स्टील प्लांट के जरिये एएआई के साथ, ओ एंड एम अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस हवाई अड्डे के उन्नयन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है। ओडिशा सरकार अन्य स्थानीय क्लिएरेन्सेज की प्राप्ति के अलावा सुरक्षा, फायर और एम्बुलेंस सेवाएं प्रदान करेगी। सेल - राउरकेला स्टील प्लांट की ओर से एएआई , हवाई अड्डे का संचालन और प्रबंधन करेगा। यह हवाई अड्डा औद्योगिक शहर राउरकेला और आसपास के...

खाचरियावास को "पाणी" और दूसरी जगह को घी", बराबर "छो", आज सबकी प्यास बुझाने की ताकत वाले नेताओं का गांव है खुद प्यासा

सीकर (जितेंद्र सिंह शेखावत)। "कभी खाचरियावास" के "पाणी" को लेकर बुज़ुर्ग यह कहते नहीं थकते थे कि .. हमारे गांव के पाणी की ताकत दूसरी जगह के शुद्ध देशी घी से भी बढ़कर है। इसे ​बुद्धि को चमतकृत करने वाला जल माना जाता था। इसी जल का कमाल था ​कि इस गांव में जन्मे भेरोसिंह शेखावत राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के उप राष्ट्रपति बने। वर्तमान में इस गांव के प्रताप सिंह खाचरियावास कैबिनेट मंत्री हैं। अब विडंबना यह है, कि गांव की धरती के पेट में अब एक बूंद पानी भी नहीं बचा है। खेती नष्ट हो गई और प्यास बुझाने के लिए लोगों को दूरदराज से पानी टैंकरों से खरीदना पड़ रहा है। पानी का ही कमाल रहा कि "खाया पीया" सारा हजम हो जाता और जुखाम तक नहीं लगती थी। ताकतवर, स्वादिष्ट और बुद्धि को चमत्कृत करने वाला खाचरियावास का वो पौष्टिक "जल" न जाने अब कहां चला ग...

सिंगापुर और भारतीय नौसेना का द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'सिम्बेक्स'-2022

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना विशाखापत्तनम में 26 से 30 अक्टूबर, 2022 तक सिंगापुर-भारत द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास (सिम्बेक्स) के 29वें संस्करण की मेजबानी कर रही है। सिम्बेक्स-2022 दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में विशाखापत्तनम में बंदरगाह पर तटीय अभ्यास 26 से 27 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किया गया। इसके बाद 28 से 30 अक्टूबर 2022 तक बंगाल की खाड़ी में समुद्री चरण का अभ्यास किया जा रहा है। सिंगापुर गणराज्य नौसेना के दो पोत आरएसएस स्टालवार्ट (फॉर्मेडेबल श्रेणी का एक युद्धपोत) और आरएसएस विजिलेंस (विक्ट्री श्रेणी की एक नौका) अभ्यास में भाग लेने के लिए 25 अक्टूबर 2022 को विशाखापत्तनम पहुंचे थे। सिंगापुर गणराज्य नौसेना के फ्लीट कमांडर रियर एडमिरल सीन वाट जियानवेन ने 25 अक्टूबर 2022 को पूर्वी नौसेना कमान के कमांडिंग-इन-चीफ, फ्लैग ऑफिसर वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑ...

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS अधिकारियों के तबादले

राजस्थान सरकार ने एक बड़ा फैसला करते हुए राजस्थान में तैनात 30 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कई अधिकारियों को उनकी हल्की वर्क परफॉर्मेंस के आधार पर जहां हल्की पोस्टिंग दी गई है, वहीं कुछ अधिकारियों की बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा गया है। आगामी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। राजस्थान सरकार चुनावों से पहले एक्शन मोड में नजर आने लगी है। राजस्थान के नए डीजीपी की घोषणा के बाद अब 30 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। 6 प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है। आनंद कुमार को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव के तौर पर अभय कुमार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। अपर्णा अरोड़ा को ग्रामीण वि​कास ...

डीजी इंटेलीजेंस उमेश मिश्रा बने राजस्थान के नए डीजीपी

जयपुर। बोल्ड और बेहतरीन निर्णय क्षमता, कार्यकुशलता और कुशल व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले राजस्थान के वरिष्ठ आईपीएस और डीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा अब राजस्थान के नए डीजीपी होंगे। राजस्थान में गहलोत सरकार ने नए डीजीपी की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। उमेश मिश्रा निवर्तमान डीपीजी एमएल लाठर का स्थान लेंगे। एमएल लाठर 3 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 1 मई 1964 को यूपी के कुशीनगर में जन्मे उमेश मिश्रा 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहली पसंद होने के साथ ही मिश्रा पुलिस अधिकारियों में अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं। उनकी व्यवहार कुशलता और कार्यकुशलता हमेशा चर्चा में रही है। उमेश मिश्रा जिला कुशीनगर यूपी के रहने वाले हैं। उमेश मिश्रा राजस्थान के चूरू, भरतपुर और पाली के जिला एसपी रहे हैं। उमेश मिश्रा का गिनती तेज तर्रार और निडर आईपीएस के तौर पर की जाती है। उमेश मिश्...

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अब कृषि भूमि पर बसे अल्प आय वर्ग के लोगों को मिलेंगे रियायती दर पर पट्टे

जयपुर। राजस्थान सरकार ने संवेदनशील निर्णय लेते हुए कृषि भूमि पर बसी हुई कॉलोनियों में अल्प आय वर्ग के लोगों को भूखण्डों की प्रीमियम दर में छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार, 120 वर्गमीटर तक के आवासीय भूखण्डों की प्रीमियम दर 5 रूपये प्रति वर्गमीटर पर एवं प्रीमियम दर की चार गुना दर पर दस वर्ष की एकमुश्त लीज राशि जमा करवाने पर तथा 500 रूपए का भवन निर्माण स्वीकृति शुल्क जमा करवाने पर फ्रीहोल्ड पट्टा दिया जा सकेगा। इनमें ऐसी कॉलोनियां शामिल हैं जिनके ले-आउट प्लान स्वीकृत हो चुके हैं अथवा सुओ-मोटो सर्वे एवं धारा 90-ए की कार्यवाही कर ले-आउट प्लान/सर्वे प्लान स्वीकृत किए जाने हैं। उल्लेखनीय है कि विभिन्न नगर पालिकाओं में उनके गठन से पूर्व अथवा मास्टर प्लान लागू होने से पूर्व कृषि भूमि पर कॉलोनियां बस चुकी हैं। इन कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग, अल्प आय वर्ग व म...

मशहूर कलाकार निपोन गोस्वामी का दिल की बीमारी से निधन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के मशहूर कलाकार निपोन गोस्वामी के निधन पर शोक जताया है। गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल में 27 अक्टूबर 2022 को 80 साल की उम्र में निपोन गोस्वामी का निधन हो गया। निपोन दिल की बीमारी से पीड़ित थे और उन्हें 24 अक्टूबर को नेमकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। निपोन गोस्वामी को असमिया फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में उनके काम के लिए जाना जाता है। निपोन ने अपने करियर की शुरुआत एक स्टेज एक्टर के रूप में की और बाद में एक फिल्म एक्टर के रूप में पहचान बनाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के दिग्गज अभिनेता निपोन गोस्वामी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा; "श्री निपोन गोस्वामी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने असम के फिल्म उद्योग में महान योगदान दिया। उनके विविध कार्यों को फिल्म प्रेमियों द्वारा याद रखा जाएगा। उ...

जीनोम संपादित पौधों की नियामक समीक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं की अधिसूचना जारी

नई दिल्ली। आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी नई आणविक तकनीकों और उनके संभावित अनुप्रयोगों के आगमन के साथ तीव्र गति से आगे बढ़ रही है। पादप जीनोम संपादन अनुप्रयुक्त जैविक अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में सबसे अधिक उन आशाजनक तकनीकों में से एक है जिसके व्यापक क्षेत्रों में एक विशाल आर्थिक संभावनाएं हैं। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने व्यापक विचार–विमर्श के माध्यम से जीनोम संपादित पौधों के सुरक्षा मूल्यांकन के लिए मसौदा दिशानिर्देशों के विकास की पहल कर ली है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 30 मार्च 2022 को ऐसे जीनोम संपादित पौधों की एसडीएन-1 और एसडीएन-2 श्रेणियों की छूट के लिए एक कार्यालय ज्ञापन जारी किया जो पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के नियम 1989 के प्रावधान 7 से 11 (दोनों शामिल हैं) से इतर प्रविष्ट कराए गए डीएनए से मुक्...

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने GeM पर 10,000 करोड़ रुपये का खरीद मूल्य पार किया, पहला केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम बना सेल

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने GeM पर 10,000 करोड़ रुपये का खरीद मूल्य पार किया, पहला केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम बना सेल नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (GeM) की स्थापना के बाद से, GeM के माध्यम से 10,000 (दस हजार) करोड़ रुपये के खरीद मूल्य (procurement value) को पार करने वाला पहला केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम (सीपीएसई) बन गया है । ये सेल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। GeM के साथ साझेदारी करने में सेल सबसे आगे रहा है। सेल ने GeM पोर्टल की पहुंच बढ़ाने के लिए इसकी विभिन्न कार्यक्षमताओं को बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। सेल ने GeM पोर्टल में वित्त वर्ष 18-19 में 2.7 करोड़ रुपये की खरीद कर एक छोटी सी शुरुआत की थी जो इस साल 10,000 करोड़ रुपये के कुल मूल्य को पार कर चुकी है। संयोग से सेल पिछले वित्त वर्ष में रु 4,614 करोड़ ...

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की जगह कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी का गठन, 47 वरिष्ठ नेता शामिल, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। कांग्रेस ने वर्किंग कमेटी की जगह फिलहाल पार्टी के कार्य संचालन के लिए स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में गांधी परिवार के सदस्यों को शामिल किया गया है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कुल 47 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को इसमें रखा गया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की जगह फिलहाल यह कमेटी काम करेगी। बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे के पदभार ग्रहण करने के साथ ही कांग्रेस वर्किंग केमेटी के सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और AICC के सगंठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा बताया कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों, एआईसीसी के महासचिव और इंचार्ज ने अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। ऐसे में तय माना जा रहा था कि एक ऐसी कमेटी का गठन फिलहाल तुरंत किया जाएगा तो पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर संचालन कर सके। जिसके बाद यह फैसला किया गया। रा...