नई दिल्ली। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने मंगलवार को घोषणा करते हुए बताया कि तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, गोवा, राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान, गाजियाबाद और राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान, दिल्ली को 11 दिसंबर के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे। ये सैटेलाइट संस्थान अनुसंधान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को और मजबूत करेंगे व बड़ी आबादी के लिए किफायती आयुष सेवाओं की सुविधा प्रदान करेंगे। आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय आयुष मंत्री ने मीडिया को 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का विवरण भी दिया। जो पंजिम, गोवा में वैश्विक स्तर पर 8.11 दिसंबर के बीच आयोजित किया जा रहा है। इसमें आयुष प्रणाली में निहित वैज्ञानिकताए प्रभावकारिता और क्षमता को सामने रखा जाएगा। आयुष राज्य मंत्री डॉण् मुंजपरा महेंद्रभाईए आयुष मंत्रालय के सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचाए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की निदेशक डाण्तनुजा नेसरी और आयुष मंत्रालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, इन संस्थानों की स्थापना प्रधानमंत्री के पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन के विस्तार और अनुसंधान को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। इन संस्थानों के माध्यम से भारत सरकार देश के प्रत्येक नागरिक और क्षेत्र तक किफायती व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की अपनी क्षमताओं को और मजबूत करेगी। इन तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों की स्थापना से आयुर्वेदए होम्योपैथी और यूनानी में यूजी.पीजी और डॉक्टरेट करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 400 अतिरिक्त सीटें सृजित होंगी।