सुखजिंदर सिंह रंधावा होंगे राजस्थान के नए प्रदेश प्रभारी, चन्नी सरकार में रह चुके उपमुख्यमंत्री


जयपुर। राजस्थान कांग्रेस को नया प्रभारी मिल गया है।सुखजिंदर सिंह रंधावा नए प्रदेश प्रभारी होंगे। रंधावा चन्नी सरकार में उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। सुखज‍िंदर स‍िंह रंधावा का नाम पंजाब कांग्रेस के द‍िग्‍गज नेताओं के तौर पर ल‍िया जाता है। रंधावा को स‍ियासत व‍िरासत में म‍िली है। उनका पर‍िवार पंजाब की राजनीत‍ि में अपनी विशेष पहचान रखता है। उनके पिता संतोख सिंह दो बार पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। पंजाब सरकार में रंधावा डिप्टी सीएम रहे थे। उनके पास जेल और सहकारिता मंत्रालय था। रंधावा पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर भी रह चुके हैं। बता दें कि पिछले दिनों पायलट गहलोत विवाद के बाद में राजस्थान प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद से ही राजस्थान में ने कांग्रेस प्रभारी की तलाश की जा रही थी और उसके बाद यह नियुक्ति की गई है।