मुम्बई। दर्शकों के लिए एक बड़ी कैनवास फिल्म लाने की योजना के साथ, इंडस्ट्री के तीन पॉवरहाउस निर्माता साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक कबीर खान और सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने हाथ मिलाया है। तो बता दें कि तीनों जून 2024 में ईद उल-अज़हा के अवसर पर एक विशाल मनोरंजक फिल्म 'चंदू चैंपियन' के साथ त्योहार का जश्न मनाने की योजना बनाई है। इस फिल्म की कहानी हार न मानने की असाधारण असल जिंदगी की कहानी पर आधारित है। अगले साल की एक बड़ी कैनवास फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार, निर्माता-अभिनेता और निर्देशक की यह शानदार तिकड़ी, साजिद नाडियाडवाला, कार्तिक आर्यन और कबीर खान एक विशाल मनोरंजन फिल्म लाने के लिए एक साथ आ रहे हैं। फिल्म की कहानी एक खिलाड़ी की असाधारण असल जीवन की कहानी है, जिसमें उसकी कभी हार न मानने की भावना को दर्शया गया हैं। फिल्म के साथ, दर्शक कार्तिक को एक रियल लाइफ...
नई दिल्ली। केन्द्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और वियतनाम के न्यायमंत्री ले थान लॉन्ग के बीच एक द्विपक्षीय बैठक सौहार्दपूर्ण और मित्रतापूर्ण माहौल में कल (2 जुलाई, 2023) नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों पक्षों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी भाग लिया, जिसमें संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने दोनों देशों के बीच पिछले 50 से भी अधिक वर्षों के दौरान विकसित हुए घनिष्ठ मैत्रीपूर्ण संबंधों का स्मरण किया। उन्होंने भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का मुख्य भागीदार होने के कारण वियतनाम की प्रशंसा की। दोनों पक्षों ने इस अवसर का उपयोग विधि और न्याय के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के उपायों के बारे विचार-विमर्श करने के लिए किया। इससे ...
नई दिल्ली। स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सैन्य विमानन में क्यूए सुधारों पर कार्यशाला प्रविष्टि तिथि: 03 JUL 2023 6:21PM by PIB Delhi रक्षा सचिव श्री गिरिधर अरामाने ने कहा कि सरकार सैन्य विमानन में गुणवत्ता आश्वासन (क्यूए) सुनिश्चित करने और रक्षा विनिर्माण उद्योग के स्वदेशीकरण से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के क्रम में उचित उपाय करने के लिए प्रतिबद्ध है। वे 3 जुलाई, 2023 को नई दिल्ली में "स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सैन्य विमानन में क्यूए सुधार" विषय पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य भाषण दे रहे थे। रक्षा सचिव; वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (डीजीएक्यूए), रक्षा मंत्रालय और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) द्वारा आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि थे। रक्षा सचिव ने आगे कहा कि देश प्रधानमंत्री के रक्...
मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत में एक और रोचक घटनाक्रम देखने को मिला। जहां एनसीपी के अजित पवार ने सबको चैंका दिया। महाराष्ट्र विधानसभा में अब स्थिति बदल गई है। क्योंकि एनसीपी नेता अजित पवार ने बगावत कर भाजपा व शिवसेना सरकार से हाथ मिलाते हुए डिप्टी सीएम की शपथ ले ली। उनके साथ 9 अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। डिप्टी सीएम बनते ही अजित पवार ने तुरंत अपने ट्विटर बायो तक में बदलाव कर दिया और खुल्लम खुला बगावत कर दी। इस बगावत के साथ ही तुरंत हुए ?ड़े बदलाव के बाद अजित पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और मीडिया के हर सवाल का खुलकर जवाब दिया। बड़ी बात यह है कि उनके साथ छगन भुजबल और प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद रहे। उधर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पीएम की निंदा की। कहा पीएम ने एनसीपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी के नेता भ्रष्टाचार और सिंचाई घोटाले में शामिल हैं। आज ये साबित हो गया कि पीएम के आरोप ग...
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस राणा, एक निर्देशित मिसाइल विध्वंसक और स्वदेशी रूप से निर्मित अपतटीय गश्ती जहाज आईएनएस सुमेधा ने 30 जून 2023 को बंगाल की खाड़ी में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज एफएस सुरकॉफ के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) किया। फेयेट श्रेणी के युद्धपोत सुरकॉफ ने 26 से 29 जून 2023 तक विशाखापत्तनम का दौरा किया और भारतीय नौसेना के जहाजों के साथ कई गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें पेशेवर और सामाजिक गतिविधि, खेल कार्यक्रम और क्रॉस डेक दौरे शामिल थे। विशाखापत्तनम से प्रस्थान पर, एफएस सुरकॉफ ने आईएन जहाजों राणा और सुमेधा के साथ विभिन्न समुद्री अभ्यास किए, जिसमें सामरिक युद्धाभ्यास, समुद्र में पुनःपूर्ति (आरएएस) दृष्टिकोण, लड़ाकू विमानों के खिलाफ वायु रक्षा और क्रॉस डेक हेलीकॉप्टर संचालन शामिल रहे। अभ्यास का समापन दोनों नौसेनाओं के बीच घनिष्ठ मित्रता की पुष्टि करते हुए जह...
जून, 2023 में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,61,497 करोड़ रुपये रहा है, जिसमें से सीजीएसटी 31,013 करोड़ रुपये है, एसजीएसटी 38,292 करोड़ रुपये है, आईजीएसटी 80,292 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 39,035 करोड़ रुपये समेत) है और उपकर 11,900 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 1,028 करोड़ रुपये समेत) है।
सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी के रूप में 36,224 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के रूप में 30269 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। नियमित भुगतान के बाद, जून 2023 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 67,237 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 68,561 करोड़ रुपये है।
जून 2023 महीने का राजस्व पिछले साल के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 12% अधिक है। इस महीने के दौरान, घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से प्राप्त राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 18% अध...
जयपुर. राजस्थान की सियासत में एक बार फिर कन्हैयालाल हत्याकांड चर्चा में आ गया है। राजस्थान के उदयपुर में
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आडे हाथों लिया और राजस्थान सरकार पर मामले में निशाना साधा।
शाह ने मंच से अपने भाषण में कहा कि गहलोत सरकार आरोपियों को पकड़ना ही नहीं चाहती थी और एनआईए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने उन्हें पकड़ लिया।
उधर विधानसभा चुनावों से पहले धारदार हथियार से कन्हैयालाल की हत्या के मामले पर चुनावों से पहले सियासत तेज हो गई है। मामले पर तुरंत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पलटवार किया और शाह के इस बयान की निंदा की।
शाह के बयान पर पलटवार करते हुए गहलोत ने ट्वीट में कहा यह उम्मीद की जाती है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति नहीं करेंगे, परन्तु उदयपुर में केन्द्रीय गृह ...
नई दिल्ली। दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि पर स्थित आईएनएस सुनयना ने 28 जून, 2023 को मोजाम्बिक के पोर्ट बीरा में प्रवेश किया। जहाज का स्वागत सैन्य बैंड की धूमधाम के बीच मोजाम्बिक के नौसेना कर्मियों और प्रिटोरिया के डीए द्वारा किया गया। समुद्री साझेदारी और अंतर-संचालनीयता को बढ़ाने के लिए, दोनों नौसेनाएं पेशेवर आदान-प्रदान, क्रॉस डेक दौरों और खेल आयोजनों में भाग लेंगी। यह जहाज भारतीय नौसेना के सामुदायिक लोक संपर्क कार्यक्रम के हिस्से के रूप में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन करेगा। हार्बर चरण के संपन्न होने पर मोजाम्बिक नौसेना के साथ एक संयुक्त ईईजेड निगरानी की भी योजना बनाई गई है।...
नई दिल्ली। गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर कैबिनेट कमिटी ( सीसीईए ) ने 10.25 प्रतिशत की मूलभूत रिकवरी दर के लिए 315 रुपये प्रति क्विंटल पर चीनी सीजन 2023-24 ( अक्टूबर-सितंबर ) के लिए गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य ( एफआरपी ) को मंजूरी दे दी। 10.25 प्रतिशत से अधिक की रिकवरी में प्रत्येक 0.1 प्रतिशत की वृद्धि के लिए 3.07 रुपये प्रति क्विंटल का प्रीमियम प्रदान करने और रिकवरी में प्रत्येक 0.1 प्रतिशत की कमी के लिए एफआरपी में 3.07 रुपये प्रति क्विंटल की कमी करने को मंजूरी दी गई है। इसके अतिरिक्त, गन्ना किसानों के हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से सरकार ने यह भी निर्णय किया है कि उन चीनी मिलों के मामलों में कोई कटौती नहीं होगी जहां रिकवरी 9.5 प्रतिशत से कम है। ऐसे किसानों को चालू चीनी सीजन 2022-23 में 282.125 रुपये प्रति...
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज यहां स्वास्थ्य मंत्रालय और डीजीएचएस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और पर्याप्त गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रावधान की समीक्षा की। उन्हें आधार शिविर (बेस कैंप) और यात्रा के रास्ते में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा संबंधी देखभाल एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को यात्रियों के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं और चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने में केन्द्र-शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर को पूरी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है ताकि इस कठिन यात्रा के दौरान यात्रीगण पूरी तरह स्वस्थ रहें और उनकी शारीरिक स्थिति अच्छी बनी रहे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा, “ हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यात्रा के दौरान ...