India

‘‘राजस्थान मुद्रांक एवं पंजीयन विधियां’’ पुस्तक का लोकार्पण

जयपुर। RAS Club जयपुर में RAS भगवत सिंह राठौड़, अति. महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक एवं उमेश जोशी Retd. AAO द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘राजस्थान मुद्रांक एवं पंजीयन विधियां’’ का विमोचन एवं लोकार्पण किया गया। RAS क्लब में आयोजित एक गरिमामय समारोह में पुस्तक का लोकार्पण, IAS राजेश्वर सिंह, अध्यक्ष राजस्व मंडल, IAS के.के. पाठक, शासन सचिव वित्त (राजस्व), शासन विशिष्ठ सचिव IAS नरेश ठकराल, IAS महावीर प्रसाद निबंधक एवं महानिरीक्षक राजस्व मंडल, IAS पवन अरोड़ा, कमिशनर हाउसिंग बोर्ड एवं गौरव बजाड़ अध्यक्ष राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व IAS जी.एस. कुशवाहा, धर्मेन्द्र भटनागर, IAS अरुण गर्ग, IAS टीकम चंद बोहरा, IAS शरद मेहरा, RAS शाहीन अली, RAS पंकज ओझा, RAS विनोद पुरोहित, RAS जी.एस. राठौड़, RAS शरद तिवारी, शिराज अली ज़ैदी, आदि के साथ अनेक वरिष्ठ अ...

केंद्रीय वित्त मंत्री ने एएमसी रेपो क्लियरिंग लिमिटेड (एआरसीएल) और कॉरपोरेट डेट मार्केट डेवलपमेंट फंड (सीडीएमडीएफ) का शुभारंभ किया

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने आज मुंबई में कॉरपोरेट डेट मार्केट डेवलपमेंट फंड (सीडीएमडीएफ) का शुभारंभ किया और एएमसी रेपो क्लियरिंग लिमिटेड (एआरसीएल) नामक सीमित प्रयोजन वाली क्लियरिंग कॉर्पोरेशन प्रणाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत की। आर्थिक कार्य विभाग (डीईए) के सचिव श्री अजय सेठ, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष श्रीमती माधबी पुरी बुच और बाज़ार के कई प्रमुख भागीदार इस अवसर पर उपस्थित थे। दोनों पहलों का उद्देश्य कॉर्पोरेट ऋण बाजारों के कामकाज को प्रभावी बनाना है। केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री ने 2021-22 के केंद्रीय बजट के लिए अपने भाषण में, फंसे हुए और सामान्य समय के दौरान कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजार में द्वितीयक बाजार की तरलता को बढ़ाने के लिए एक स्थायी संस्थागत ढांचे के निर्माण की घोषणा की थी, जिससे कॉर्पोरेट ब...

वस्‍त्र मंत्रालय ने 'तकनीकी वस्त्रों के लिए मानकों और विनियमों पर छठा राष्ट्रीय सम्मेलन' आयोजित किया

नई दिल्ली। वस्‍त्र मंत्रालय ने अपनी प्रमुख योजना राष्ट्रीय तकनीकी वस्‍त्र मिशन (एनटीटीएम) के तहत आज दिल्ली में फिक्की और बीआईएस के सहयोग से मानकों और विनियमनों पर छठे राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें भारत में तकनीकी वस्त्रों के लिए मानकों, गुणवत्ता नियमों और एचएसएन कोड के युक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में तकनीकी वस्त्रों के विशेष क्षेत्रों जैसे सुरक्षात्मक वस्त्र, भू-टेक्सटाइल, बिल्ड टेक, ओकोटेक, चिकित्सीय वस्त्र और तकनीकी वस्त्र के अन्य उभरते क्षेत्रों के तहत मानकों और विनियमनों पर ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यक्रम में 5 तकनीकी सत्र शामिल थे। एक विशेष सत्र में एचएसएन कोड और मानकों के युक्तिकरण और क्यूसीओ के कार्यान्वयन पर भी विचार-विमर्श हुआ। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने कॉन्क्लेव के दौरान 4 नए मानक जारी किए - (i) आईएस 18266: 2023, वस्‍त्र – ...

प्रधानमंत्री 27 और 28 जुलाई को राजस्थान और गुजरात का दौरा करेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री 27 जुलाई को सुबह करीब 11:15 बजे राजस्थान के सीकर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे गुजरात के राजकोट पहुंचेंगे, जहां दोपहर करीब 3:15 बजे प्रधानमंत्री राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद, करीब 4:15 बजे प्रधानमंत्री राजकोट के रेसकोर्स ग्राउंड में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री 28 जुलाई को सुबह करीब 10:30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में सेमीकॉनइंडिया 2023 का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री, सीकर में किसानों को लाभ पहुंचाने वाले एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, प्रधानमंत्री 1 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। किसानों की सभी जरूरतों के लिए एक ही स्थान पर सभी समाधान की सुविधा प्रदान करने के लिए पीएमकेएसके विकसित किए जा रहे है...

सीमा हैदर के बाद अब राजस्थान के अलवर की रहने वाली अंजू अपने प्रेमी से मिलने पहुंची पाकिस्तान

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सीमा हैदर के बाद एक और नई लव स्टोरी सामने आई है! अब राजस्थान के अलवर की रहने वाली अंजू अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंची गई। खैबर पख्तूनख्वा के डीर जिले के कल्सू मोहल्ले के नसरुल्लाह से मिलने पहुंची अंजू शादीशुदा है। पाक मीडिया में फेसबुक से परवान चढ़ी अंजू-नसरुल्लाह की प्रेम कहानी छाई हुई है। पाकिस्तानी एजेंसियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है। दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली अंजू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के नसरुल्लाह के मिली थी। इसके बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो जल्द ही प्यार में बदल गया। इसके बाद अंजू पाकिस्तान का वीजा लेकर अपने प्यार नसरुल्लाह से मिलने के लिए खैबर पख्तूनख्वा में उसके घर पहुंच गई। सीमा और अंजू में बड़ा अंतर यह है कि सीमा बिना वीजा से अवैध तरीके से भारत में घुसी, जबकि अंजू ...

इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध में भारतीय सेना के योगदान का सम्मान किया

नई दिल्ली। भारतीय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए, मोनोटोन के कम्यून (इटली में) और इतालवी सैन्य इतिहासकारों ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इतालवी अभियान के दौरान लड़ने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि के तौर पर और ऊपरी तिबर घाटी की ऊंचाइयों पर युद्ध में मारे गए नाइक यशवंत घाडगे, विक्टोरिया क्रॉस के सम्मान में, मोंटोन (पेरुगिया, इटली) में "वी.सी. यशवंत घाडगे सनडायल मेमोरियल" का अनावरण किया है। इटली में भारत की राजदूत डॉ. नीना मल्होत्रा और भारतीय रक्षा अताशे ने समारोह के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में इतालवी नागरिक, विशिष्ट अतिथि और इतालवी सशस्त्र बलों के सदस्य भी उपस्थित थे। भारतीय सैनिकों ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इतालवी अभियान में केंद्रीय भूमिका निभाई थी, जिसमें चौथी, 8वीं और 10वीं डिविजन के 50,000 से अधिक भारतीय सेना के सैनिक शामिल थे।...

राजस्थान सरकार के मंत्री मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर बर्खास्त

जयपुर. राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढा को राजस्थान सरकार के मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को इस संबंध में अनुशंसा की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अनुशंसा पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने लिया बर्खास्तगी का फैसला किया। मुख्यमंत्री की अनुशंसा को राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया। बता दें कि विधानसभा में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अपनी ही सरकार को निशाने पर लेते कहा कि मणिपुर के बजाय हमें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। विधानसभा में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अपने ही सरकार को घेरते हुए कहा कि हमें ये बात स्वीकार करना चाहिए कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए। राजस्थान में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं मणिपुर के बजाय हमें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। राजस्थान भाजपा ने इस मुद्दे पर जमकर सरकार को घेरा। गुढा ने विपक्ष को ...

चुनावी मोड पर राजस्थान कांग्रेस, एआईसीसी ने इलेक्शन कमेटी की घोषणा की

जयपुर. राजस्थान कांग्रेस इलेक्शन मोड पर आ गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बडा निर्णय लेते हुए विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान के लिए इलेक्शन कमेटी की घोषणा कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज इसको लेकर आदेश जारी किए। इस लिस्ट में गहलोत और पायलट दोनों खेमे के नेताओं को रखा गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान की विधानसभा चुनाव के इलेक्शन कमेटी का अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बनाया गया है। इस कमेटी के सदस्य के रूप में मुख्यमंत्री अशोक गहलोतए आसाम के प्रभारी रहे भंवर जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, रघुवीर मीणा, रामेश्वर डूडी, डॉ रघु शर्मा, हरीश चौधरी, पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत मालवीय, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, खान मंत्री प्रमोद जैन, पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा, सहकारिता मंत्री उदय आंज...

रेल्वे का मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक 40 हजार रूपये की रिश्वते लेते गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान एसीबी की टीम ने एक बडी कार्रवाई करते हुए विकास कुमार मीणा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, उत्तर पश्चिम रेल्वे मण्डल, सीकर को जयपुर में परिवादी से 40 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि आरोपी की बांदीकुई पोस्टिंग के दौरान किये गये कार्यों के बकाया बिलों को पास करने की एवज में विकास कुमार मीणा मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, उत्तर पश्चिम रेल्वे मण्डल, सीकर द्वारा 50 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक...

जेके लॉन अस्पताल के वार्ड में आग लगने के मामले में जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर 48 घंटे में मांगी रिपोर्ट

जयपुर. सोमवार देर रात जयपुर के जेके लॉन अस्पताल के वार्ड में आग लगने के मामले में चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन टी. रविकांत ने जेके लॉन अस्पताल के ऑन्कोलॉजी डे केयर वार्ड में घटना स्थल का लिया जायजा। मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर 48 घंटे में मांगी रिपोर्ट मांगी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिस कंपनी ने यह वार्ड बनाया है उनके प्रतिनिधियों को भी दिशा निर्देश दिए गए, पूरे सिस्टम की पुनः जांच कर इसे रिस्टोर करने के दिए निर्देश। जांच में कंपनी की लापरवाही सामने आई तो कंपनी पर भी लिया जाएगा एक्शन। इससे पहले प्रमुख शासन टी. रविकांत ने सकुशल शिफ्ट किये गये मरीजों एवं उनके परिजनों से कुशलक्षेम पूछी। घटना को लेकर लिया आवश्यक फीडबैक भी लिया।...