India

इस सप्‍ताह श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाने वाला चंद्रयान-3, भारत को चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बना देगा

नई दिल्ली। इस सप्ताह श्रीहरिकोटा से लॉन्च होने वाला चंद्रयान-3, भारत को चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बना देगा। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), राज्‍यमंत्री प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज यहां एक समाचार एजेंसी को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के संयुक्‍त राष्‍ट्र अमेरिका के हाल ही के राजकीय दौरे को महत्वपूर्ण अंतरिक्ष संबंधित समझौतों के रूप में चिन्हित किया गया था, जो यह दर्शाता है कि जिन देशों ने भारत से बहुत पहले अपनी अंतरिक्ष यात्रा शुरू की थी, वे आज भारत को एक समान सहयोगी के रूप में देख रहे हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के शासन-काल में अंतरिक्ष मामले में बड़ी वि...

राजस्थान की कांग्रेस सरकार श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को कराएगी रुद्राभिषेक

जयपुर। राजस्थान की कांग्रेस सरकार राज्य में सुख, समृद्धि, शांति, अच्छी वर्षा व खुशहाली के लिए श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक कराएगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। देवस्थान विभाग के अधीन आने वाले सभी शिवालयों एवं प्रदेश के अन्य सभी प्रमुख शिव मंदिरों में भी विभाग की ओर से रुद्राभिषेक करवाया जाएगा। देवस्थान विभाग मंत्री शकुन्तला रावत ने श्रावण मास व अधिक मास की बधाई देते हुए यह जानकारी मंदिर रामचंद्र जी में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप प्रदेश में विभाग के अधीन शिव मंदिरों में श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम के आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई। उन्होंने कहा कि जिन मंदिरों में यह अनुष्ठान होगा उनकी सूची बना ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में भी जरूरत के अनुसार रुद्...

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक 2023 के आयोजन की तिथि में परिवर्तन

जयपुर। राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक 2023 के आयोजन की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब इन खेलों का शुभारंभ 5 अगस्तए 2023 को होगा। पूर्व में यह तिथि 10 जुलाई, 2023 निर्धारित थी। शासन सचिव, खेल विभाग नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि आगामी दिनों में बारिश की संभावना एवं अन्य कारणों के मध्यनजर इन खेलों के आयोजन की तिथियों में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजन को लेकर राज्य सरकार की पूरी तैयारी है। इस अवधि में खिलाड़ियों को अभ्यास करने का पर्याप्त समय मिलेगा। खेलों में भाग लेने के लिए करीब 57 लाख लोगों ने पंजीकरण करवाया हैए जो एक विश्व रिकॉर्ड है। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आयोजन को लेकर काफी उम्मीदें जताई हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन होगा। इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए लगभग 57 लाख खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्र...

भारत और पनामा ने चुनावी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग और पनामा के निर्वाचन अधिकरण (ईटी) ने आज एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। इसके तहत दोनों देश चुनाव प्रबंधन और प्रशासन के क्षेत्र में चल रहे सहयोग के लिए संस्थागत ढांचा स्थापित करेंगे। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पनामा के निर्वाचन अधिकरण के पीठासीन मजिस्ट्रेट श्री अल्फ्रेडो जुन्का वेंडेहाके के साथ दोनों देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) के बीच सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर पनामा के प्रथम प्रेसिडेंसियल मजिस्‍ट्रेट श्री एडुआर्डो वाल्डेस एस्कॉरी और द्वितीय प्रेसिडेंसियल मजिस्ट्रेट श्री लुइस ए गुएरा मोरालेस भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन विश्व भर के निर्वाचन निकायों...

फ्रांस की बेस्टिल दिवस परेड में भाग लेने के लिए भारत की तीनों सेनाओं का एक दल फ्रांस के लिए रवाना

नई दिल्ली। चौदह जुलाई को फ्रांस में ‘फेटे नेशनले फ्रांसेइस’ या राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसदिनको बैस्टिल दिवस के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि 1789 में हुई फ्रांसीसी क्रांति के दौरान इस दिन बैस्टिल पर हमला हुआ था। इस दिवसको उस हमले की वर्षगांठ मनाई जाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को इस वर्षफ्रांस में आयोजित होने वाली ‘बैस्टिल डे परेड’ में सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस वर्ष की परेड में भारतीय सशस्त्र बलों केतीनों अंगों की 269 सदस्यीय टुकड़ी फ्रांस की तीनोंसेनाओं की टुकड़ी के साथ मार्च करते हुए दिखाई देगी। यह टुकड़ी आज फ्रांस के लिए रवाना हो गई है। भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच यह परस्‍पर संबंध प्रथम विश्व युद्ध से ही जारी है। इस युद्ध में 13 लाख से अधिक भारतीय सैनिकों ने भाग लिया था, इनमें से लगभग 74,000 सैनिकों ने कीचड़ भरी खाइयों में लड...

केन्‍या के नैरोबी में आज भारत-अफ्रीका अंतर्राष्‍ट्रीय मोटा अनाज सम्‍मेलन आयोजित

केन्या। अंतर्राष्‍ट्रीय मोटा अनाज (श्रीअन्‍न) वर्ष मनाने के लिए कृषि और किसान कल्‍याण मंत्रालय तथा केन्‍या के कृषि तथा पशुधन विकास मंत्रालय केन्‍या में 'भारत-अफ्रीका अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज सम्मेलन' की सह-मेजबानी करेंगे। यह सम्‍मेलन अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय के लिए अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईएसएटी) के समर्थन से आयोजित किया जाएगा। 30-31 अगस्त 2023 तक चलने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विश्‍व के सरकारी नेतृत्‍वकर्ताओं, शोधकर्ताओं, किसानों, उद्यमियों और उद्योग संघ आदि भाग लेंगे। 'भारत-अफ्रीका अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज सम्मेलन' के लिए आधिकारिक पूर्वावलोकन कार्यक्रम गुरुवार को नैरोबी, केन्या में आयोजित किया गया। इसमें एक झलक प्रस्‍तुत की गई कि क्या उम्मीद की जा सकती है। कार्यक्रम में केन्या में भारत के उच्चायुक्त, भारत सरक...

डीजीसीए ने मानवरहित विमान प्रणाली और उन्नत हवाई मोबिलिटी के लिये यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

नई दिल्ली। भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) के साथ मानवरहित विमान प्रणाली और उन्नत हवाई मोबिलिटी क्षेत्र में सहयोग के लिये सहमति ज्ञापन समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं। एमओयू के तहत दोनों नागर विमानन प्राधिकरणों के बीच मानवरहित विमान और उन्नत हवाई मोबिलिटी के क्षेत्र में सहयोग पर ध्यान दिया जायेगा। इसमें डीजीसीए और ईएएसए के बीच प्रमाणन और पर्यावरणीय मानकों तथा प्रमाणन संबंधी अन्य जरूरतों के विकास तथा मानवरहित विमान प्रणाली के इस्तेमाल और उन्नत हवाई मोबिलिटी परिचालन जिसमें कि कार्मिकों को लाईसेंस, प्रशिक्षण और मानवरहित विमान प्रणाली यातायात प्रबंधन (यूटीएम) मानकों और सेवाओं सहित हवाई यातायात प्रबंधन और ढांचागत सुविधाओं में सहयोग शामिल होगा। एमओयू के तहत दोनों प्राधिकरणों के बीच इस क्षेत्र में होने वाले प्रौद्योगिकीय घटनाक्रम और शो...

जापान-भारत समुद्री अभ्यास 'जिमेक्स 23' का सातवां संस्करण 10 जुलाई 2023 तक विशाखापत्तनम में

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित द्विपक्षीय जापान-भारत समुद्री अभ्यास 2023 (जिमेक्स 23) का सातवां संस्करण 5 जुलाई से 10 जुलाई 2023 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है। यह संस्करण 2012 में अपनी स्थापना के बाद से जिमेक्स की 11वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। अभ्यास में आरएडीएम निशियामा ताकाहिरो, कमांडर एस्कॉर्ट फ्लोटिला वन की कमान के तहत जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) की इकाइयां और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग आरएडीएम गुरचरण सिंह की कमान के तहत भारतीय नौसेना के जहाज भाग ले रहे हैं। जिमेक्स 2023 में आईएनएस दिल्ली, भारत का पहला स्वदेशी रूप से निर्मित गाइडेड मिसाइल विध्वंसक, आईएनएस कामोर्टा, स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित एंटी-सबमरीन वारफेयर कार्वेट, बेड़े टैंकर आईएनएस शक्ति, एक पनडुब्बी, समुद्री गश्ती विमान पी-8I और डोर्नियर, जहाज-वाहित हेलीकॉप्टर तथा लड़ाकू विम...

स्टार्टअप20 गुरुग्राम शिखर सम्मेलन का जबर्दस्त सफलता के साथ समापन, भारत ने ब्राजील को मशाल सौंपी

नई दिल्ली। भारत जी20 अध्यक्षता के तहत स्टार्टअप20 एंगेजमेंट ग्रुप द्वारा आयोजित स्टार्टअप 20 गुरुग्राम शिखर सम्मेलन का आज जबर्दस्त सफलता के साथ गुरुग्राम में समापन हुआ। इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन ने नवोन्मेषणों, सहयोगों, ज्ञान साझा करने और वैश्विक स्टार्टअप इकोसिस्टम के भीतर रणनीतिक गठबंधनों को बढ़ावा देने के लिए एक मंच का काम किया। समापन समारोह के दौरान, स्टार्टअप20 के अध्यक्ष डॉ. चिंतन वैष्णव ने आधिकारिक रूप से ब्राजील को मशाल सौंपी क्योंकि ब्राजील को अगले वर्ष जी20 की अध्यक्षता करनी है और उसने 2024 में स्टार्टअप 20 पहल को जारी रखने के लिए प्रतिबद्धता की है। ब्राजील अध्यक्षता के साथ स्टार्टअप20 की निरंतरता समूह के लिए एक सच्ची सफलता है तथा विश्व भर में स्टार्टअप इकोसिस्टम की उन्नति की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। स्टार्टअप20 के महत्व को रेखांकित करते हुए, प्रिंस फहद बिन मंसूर के प्रतिनिधित्...

लेबनान के सशस्त्र बलों ने दक्षिणी नौसेना कमान की यात्रा की

नई दिल्ली। ब्रिगेडियर जनरल हुसैन बाज़्ज़ी के नेतृत्व में लेबनान के सशस्त्र बलों का पांच सदस्यीय प्रशिक्षण प्रतिनिधिमंडल 3 से 8 जुलाई 2023 तक दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि और भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला के दौरे पर है। प्रतिनिधिमंडल ने इस यात्रा के दौरान, मुख्य स्टाफ अधिकारी (प्रशिक्षण) रियर एडमिरल उपल कुंडू के साथ बातचीत की और प्रशिक्षण के क्षेत्र में दोनों सेनाओं के बीच अंतरसंचालन और सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यालय समुद्री प्रशिक्षण (एचक्यूएसटी) का दौरा किया और रियर एडमिरल सुशील मेनन, फ्लैग ऑफिसर समुद्री प्रशिक्षण के साथ बातचीत की। ऑपरेशनल सी ट्रेनिंग के विभिन्न पहलुओं पर व्यावसायिक बातचीत आयोजित की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान के विभिन्न प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का भी दौरा किया और अत्याधुनिक प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे, सुविधाओं और सिमुलेटर ...