India

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में "केन्द्रीय पंजीयक- सहारा रिफण्ड पोर्टल" का शुभारम्भ करेंगे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह मंगलवार को नई दिल्ली में "केन्द्रीय पंजीयक- सहारा रिफण्ड पोर्टल" का शुभारम्भ करेंगे। सहकारिता मंत्रालय ने गठन के बाद से ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन और गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने और सहकारी समितियों के सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए अनेक पहल की हैं। उल्लेखनीय है कि सहारा समूह की सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं की वैध जमा धनराशि के भुगतान संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए सहकारिता मंत्रालय के आवेदन पर, भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 29 मार्च 2023 को एक आदेश दिया था। इसके तहत माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने सहारा समूह की सहकारी समितियों के वास्तविक जमाकर्ताओं के वैध देयों के भुगतान के लिए "सहारा-सेबी रिफंड खाते" से 5000 करोड़ रुपये सहकारी समितियों के केंद्रीय रज...

नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में आज विश्व सर्प दिवस मनाया गया

नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, (दिल्ली चिड़ियाघर) में आज 16.07.2023 को विश्व सर्प दिवस मनाया गया है। विश्व सर्प दिवस मनाने का उद्देश्य भारत के साँपों, साँपों के बारे में अविश्वास और हमारे इकोसिस्टम में साँपों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाकर साँपों की रक्षा करना है। इस अवसर पर साँप पालने वाले कर्मचारियों द्वारा सरीसृप गृह में पिंजरे का फर्नीचर उपलब्ध कराकर संवर्धन गतिविधि का संचालन किया गया। इस अवसर पर सर्प घरों के अंदर भी वृक्षारोपण किया गया। सरीसृप हाउस में लगभग 350 आगंतुकों और छोटे बच्चों के साथ मिशन लाइफ के बाद सांपों और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बातचीत की गई। सरीसृप हाउस वॉक का आयोजन किया गया और आगंतुकों ने साँप पालने वालों के साथ बातचीत की। इस यात्रा के दौरान आगंतुकों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और साँपों के संरक्षण में चिड़ियाघर की भूमिका के बारे में जानकारी प्राप्त...

आरपीएससी में पास करवाने के नाम पर 18 लाख 50 हजार की रिश्वत मामले में गोपाल केसावत गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरपीएससी द्वारा आयोजित अधिशासी अधिकारी भर्ती परीक्षा में पास करवाने के नाम पर 18 लाख 50 हजार की रिश्वत लेते राज्य घुमन्तु जाति कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गोपाल केसावत को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर सीकर इकाई द्वारा पिछले दो दिनों में सीकर एवं जयपुर में कार्यवाही करते हुये गोपाल केसावत के साथ अनिल कुमार धरेन्द्र, ब्रह्मप्रकाश, रविन्द्र शर्मा को भी गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी के निर्देश पर एसीबी के महानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा, उप महानिरीक्षक कालूराम रावत, उप अधीक्षक राजेश जांगिड़ की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एण्सीण्बीण् की सीकर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई...

मिशन मून के लिए चन्द्रयान 3 सफलतापूर्वक लाॅन्च

श्रीहरिकोटा। भारत का तीसरा मून मिशन यानी चंद्रयान 3 श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर लाॅन्च किया गया। सफलतापूर्वक लाॅन्च के बाद करीब 42 से 50 दिन के बाद चंद्रयान 3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर इसकी लैंडिंग होनी है। आसान शब्दों में कहें तो मिशन मून के तहत चंद्रयान 3 की चांद पर पहुंचने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। नीले आकाश को चीरते हुए अनंत आकाश की इस भारतीय यात्रा पर पूरी दुनिया की नजरें बनी हुई हैं। चंद्रयान-3 को ले जा रहे 642 टन वजनी 43.5 मीटर ऊंचे रॉकेट LVM3-M4 ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी। चंद्रयान-3 के पृथ्‍वी की कक्षा में पहुंचने के बाद लूनर ट्रांसफर ट्रेजेक्टरी में डाला गया। अगले 42 दिनों में 300000 किमी से अधिक की दूरी तय करते हुए यह चंद्रमा तक पहुंच जाएगा। उधर लॉन्च से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्भारतीय ...

मैं और मेरा की भावना से ऊपर उठकर जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधि - राष्ट्रपति

जयपुर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने राजस्थान विधानसभा के सभी सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया है कि प्रदेश की सात करोड़ जनता ने जिस विश्वास, प्यार और आकांक्षाओं के साथ उन्हें सदन में चुनकर भेजा है, वे उस पर खरा उतरें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिधि 'मैं और मेरा' की भावना से ऊपर उठकर 'मेरा देश, मेरी जनता' की सोच के साथ जन कल्याण के अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें, तभी प्रदेश और समाज प्रगति की दिशा में और अधिक तेजी से आगे बढ़ेगा। मुर्मु शुक्रवार को 15वीं राज्य विधानसभा के पुनः आरम्भ हुए सत्र में विशेष उद्बोधन दे रही थीं। उन्होंने उपस्थित विधायकगणों से कहा कि आपमें से कई विधायक ऐसे हैं, जिन पर जनता ने विश्वास व्यक्त कर कई बार सदन में चुनकर भेजा है। ऐसे में जनप्रतिनिधि के रूप में सर्वोच्च दायित्व है कि आपका चाल-चलन और आचार-व्यवहार जनता में इस विश्वास को और...

चंद्रयान-3 मिशन भारत की स्वदेशी क्षमताओं को दोहराएगा और वैश्विक स्तर पर देश की स्थिति को मजबूत करेगा

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), अंतरिक्ष विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि कोविड वैक्सीन के बाद, चंद्रयान -3 भारत की क्वांटम क्षमता का सूत्रपात करेगा। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रयान-3 वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी क्षमताओं का उपयोग करके कोविड वैक्सीन विकसित करने में सफल रहा भारत चंद्रयान-3 के साथ एक बार फिर अपनी क्षमताओं को साबित करेगा। हैदराबाद में आयोजित 11वें इंडिया अलायंस वार्षिक सम्मेलन 2023 में मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कल 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाला इंडो-यूके साइंस कॉन्क्लेव इस बात का प्रमाण है कि विकसित देश विज्ञान औ...

केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री तथा ईएफटीए के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के बीच लंदन में सफल बैठक

नई दिल्ली। केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के प्रतिनिधिमंडल के साथ सफल बैठक की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व स्विट्जरलैंड की आर्थिक मामलों की स्टेट सेक्रेटरी हेलेन बडलाइजर आर्टिडा ने किया। यह बैठक 11-12 जुलाई, 2023 को लंदन में हुई। सुश्री हेलेन बडलाइजर आर्टिडा के साथ ईएफटीए देशों के फार्मास्युटिकल, मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों के हितधारक भी थे। श्री पीयूष गोयल और हेलेन बडलाइजर आर्टिडा के बीच बातचीत उपयोगी थी। व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता (टीईपीए) वार्ताओं को शीघ्र पूरा करने के साझा लक्ष्य के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत बातचीत हुई। इन वार्ताओं का प्राथमिक उद्देश्य एक निष्पक्ष, पारस्परिक रूप से लाभकारी और भारत तथा ईएफटीए के बीच व्यापक व्यापार समझौता है। कुछ महीनों से भारत ...

केंद्र ने आपदा मोचन के लिए राज्यों को 7,532 करोड़ रुपए जारी किए

नई दिल्ली। देश में भारी वर्षा को देखते हुए दिशा-निर्देशों में छूट दी गई है और पिछले वित्त वर्ष में राज्यों को दी गई राशि के उपयोगिता प्रमाण-पत्र की प्रतीक्षा किए बिना राज्यों को तत्काल सहायता जारी की गई है। राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) का गठन आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के सेक्शन 48 (1) (ए) के अंतर्गत प्रत्येक राज्य में किया गया है। यह कोष अधिसूचित आपदाओं की अनुक्रिया के लिए राज्य सरकारों को उपलब्ध प्राथमिक कोष है। केंद्र सरकार सामान्य राज्य में एसडीआरएफ में 75 प्रतिशत और पूर्वोत्तर तथा हिमालय राज्यों में 90 प्रतिशत योगदान देती है। वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार वार्षिक केंद्रीय योगदान दो समान किश्तों में जारी होता है। दिशा-निर्देशों के अनुसार पहली किश्त में जारी राशि के उपयोगिता प्रमाण-पत्र की प्राप्ति तथा एसडीआरएफ की गतिविधियों पर राज्य सरकार की रिपोर्ट प्राप्ति पर निधि जारी की ...

राहुल गांधी के समर्थन में राजस्थान कांग्रेस का मौन सत्याग्रह बुधवार को

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार, दिनांक 12 जुलाई, 2023 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक जयपुर के गर्वमेन्ट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक पर विशाल एक दिवसीय मौन सत्याग्रह (मौन विरोध) आयोजित किया जायेगा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गॉंधी की निडर एवं समझौताविहीन राजनीति के समर्थन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 12 जुलाई को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक जयपुर के शहीद स्मारक पर मौन सत्याग्रह आयोजित किया जायेगा जिसमेें राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, एआईसीसी सचिव व सहप्रभारी काजी निजामुद्दीन, वीरेन्द्र सिंह राठौड़, अमृता धवन, एआईसीसी व पीसीसी सदस्यगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदा...

राजस्थान में कांग्रेस ने 21 उपाध्यक्ष, 48 महासचिव, 121 सचिव बनाए, 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा

नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक्टिव मोड पर आ गई है। बड़ी बात यह है कि लंबे समय बाद कांग्रेस ने अपने कार्यकारिणी की जंबो लिस्ट जारी की। ऐसा तब हुआ था जब सचिन पायलट राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बन कर आए थे। उसके बाद में लंबे समय बाद यह जम्बो कार्यकारिणी बनी है। इस कार्यकारिणी में यदि चेहरों की बात करें तो अशोक गहलोत टीम के साथ में पायलट खेमे को भी जमकर तवज्जो दी गई है। इससे साफ हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव अशोक गहलोत और सचिन पायलट मिलकर लड़ेंगे। राजस्थान में कांग्रेस ने 21 उपाध्यक्ष, 48 महासचिव, 121 सचिव बनाए हैं, साथ ही 121 सचिवों के साथ 25 जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. लंबे समय से ये नियुक्तियां लंबित थीं. जुलाई 2020 में सचिन पायलट को अध्‍यक्ष पद से हटाया गया था, जिसके बाद पहली बार इतनी संख्‍या में संग...