नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 77वें स्वाधीनता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से संबोधित करते हुए भारत के विश्व की 10वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का श्रेय भारत के 140 करोड़ लोगों के प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस सरकार ने राजस्व रिसाव को रोका, मजबूत अर्थव्यवस्था का निर्माण किया और गरीबों के कल्याण के लिए अधिक से अधिक धन व्यय किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं आज लोगों से कहना चाहता हूं कि जब देश आर्थिक रूप से समृद्ध हो जाता है, तो केवल राजकोष ही नहीं भरता; इससे राष्ट्र और उसके लोगों की क्षमता भी बढ़ती है। यदि सरकार अपने नागरिकों के कल्याण के लिए एक-एक पैसा खर्च करने का संकल्प ले तो इसके परिणाम अपने आप सामने आएंगे। 10 साल पहले तक भारत सरकार राज्यों को 30 लाख करोड़ रुपये भेजती थी। पिछले 9 साल में यह राशि 100 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गयी ह...
जयपुर। देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजस्थान में स्कूल शिक्षा विभाग की अनूठी पहल के तहत प्रदेश के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कार्यक्रमों में शामिल अतिथियों द्वारा संविधान की उद्देशिका एवं मौलिक कर्तव्यों का वाचन किया जाएगा। राज्य के समस्त स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मंगलवार को प्रातः 08ः15 बजे से 08ः30 बजे के मध्य इस गतिविधि के आयोजन के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेशभर में व्यापक तैयारियां की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक ही समयावधि में संविधान की उद्देशिका एवं मौलिक कर्तव्यों के वाचन से न केवल विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान तथा मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का भाव जागृत होगा, बल्कि इससे सभी नागरिकों में इनके प्रत...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 17 अगस्त, 23 को कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड में प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट के पोत विन्ध्यागिरी का शुभारंभ करेंगी। विन्ध्यागिरी पोत का नाम कर्नाटक में पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है और यह प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट का छठवां पोत है। प्रोजेक्ट 17 क्लास फ्रिगेट्स (शिवालिक क्लास) के बाद बनाए गए युद्धपोत बेहतर स्टील्थ विशेषता, उन्नत हथियारों और सेंसर और प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम से लैस हैं। तकनीकी रूप से उन्नत पोत 'विन्ध्यागिरी', अपने पूर्ववर्ती लिएंडर क्लास एएसडब्ल्यू फ्रिगेट को सम्मान देता है। पूर्ववर्ती विन्ध्यागिरी ने 08 जुलाई 1981 से 11 जून 2012 तक अपनी 31 साल की सेवा के दौरान कई चुनौतीपूर्ण अभियान और बहुराष्ट्रीय अभ्यासों में भाग लिया था। नव-निर्मित विन्ध्&z...
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) और दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) ने साथ मिलकर कल यहां 'ओडीओपी वॉल' की शुरुआत की। 'ओडीओपी वॉल' का शुभारंभ करते हुए ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार में ग्रामीण आजीविका के अपर सचिव श्री चरणजीत सिंह ने कहा कि इस तरह का समन्वय दुनिया के सामने भारतीय शिल्प के अनोखेपन को प्रदर्शित करने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन को साकार करने की दिशा में एक और कदम है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के तहत वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) कार्यक्रम का उद्देश्य देश के सभी जिलों में संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देकर देश और देशवासियों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री के विजन को साकार करना है। इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जिले से एक अद्वितीय उत...
संस्कृति मंत्रालय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वाधान में 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजन के पीछे विचार नागरिकों के भीतर देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और सहयोगात्मक भागीदारी तथा बढ़ी हुई जन भागीदारी के सार के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है। यह जानकारी आज नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय में सचिव श्री गोविंद मोहन द्वारा आयोजित एक संवादवाता सम्मेलन में साझा की गई। उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय द्वारा आरंभ किया गया हर घर तिरंगा अभियान बढ़ती जन भागीदारी के साथ एक जन आंदोलन में रूपांतरित हो गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष देश के विभिन्न भागों में तिरंगा की रैलियां पूरे जोरशोर पर हैं और उनमें असीम जन भागीदारी देखी जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष के लिए राष्ट्रीय तिरंगा बाइक रै...
जयपुर। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव हेतु गठित पोलिटिकल अफेयर कमेटी तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त लोकसभा पर्यवेक्षकों की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस के वार रूम 7, हॉस्पिटल रोड, जयपुर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा चुनाव हेतु नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक मधुसुदन मिस्त्री की अगुवाई में सम्पन्न हुई। प्रदेश कांग्रेस के वार रूम में सम्पन्न पोलिटिकल अफेयर समिति की बैठक में सभी समिति सदस्यों ने एकमत से संकल्प लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतने हेतु एकजुटता के साथ कार्य करते हुये पंचायत एवं बूथ स्तर तक पार्टी द्वारा रणनीति के तहत् सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया जायेगा। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव हेतु ...
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब घरेलू व कृषि बिजली उपभोक्ताओं को फ्यूल सरचार्ज नहीं देना होगा। फ्यूल सरचार्ज की 2500 करोड़ रुपए की राशि राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को बिडला ऑडिटोरियम में इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के शुभारंभ समारोह में यह घोषणा की। उल्लेखनीय है कि राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट एवं किसानों को 2000 यूनिट तक बिजली प्रतिमाह निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। पूर्व में मुख्यमंत्री ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट तक फ्यूल सरचार्ज व अन्य शुल्क समाप्त करने की घोषणा की थी। अब इसका दायरा और बढ़ाते हुए समस्त घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं के लिए फ्यूल सरचार्ज समाप्त करने की घोषणा की गई है।...
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का शुभारंभ किया। जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण जिले में पहले तीन दिन तक पंजीकृत हुए 992 लाभार्थियों को गुरुवार को बिरला ऑडिटोरियम में स्मार्ट फोन का वितरण हुआ तो वहीं, जयपुर शहर में आयोजित कुल 6 शिविरों में 354 पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया। इस तरह अब तक जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण जिले में योजना के तहत 1 हजार 346 महिलाओं को स्मार्ट फोन की सौगात दी जा चुकी है। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि योजना के पहले चरण के तहत आगामी 30 सितंबर तक जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण जिले में कुल 22 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर 6 शिविर तो वहीं, 16 शिविरों का आयोजन पंचायत समिति मुख्यालय पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लाभार्थी को शिविर में आते समय अपने साथ अपना जनाधार कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार...
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरूवार दोपहर बिड़ला सभागार में ‘इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना‘ का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री चिरंजीवी परिवार की महिला मुखियाओं को स्मार्टफोन व इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ सिम वितरित करेंगे। साथ ही, ‘डिजिटल सखी बुक‘ लॉन्च करने के बाद राज्य स्तरीय समारोह को सम्बोधित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सभागार में उपस्थित तथा वी.सी. से जुड़ी लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। योजना में प्रथम चरण में 40 लाख महिला लाभार्थियों को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) से अधिकृत टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के माध्यम से स्मार्टफोन एवं सिम मय डेटा कनेक्टिविटी का वितरण किया जाएगा। लाभार्थी शिविरों में अपने पसंद के स्मार्टफोन चुन सकेंगे। इसके लिए लाभार्थियों को स्मार्टफोन व सिम के लिए 6800 रुपए डीबीटी के माध्यम से ई-वॉलेट में जमा किए जाएंगे।
प्रथम चर...
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान आवासन मंडल द्वारा विधानसभा के सामने स्थित नवनिर्मित ‘विधायक आवास परियोजना‘ का 12 अगस्त को सायं 6ः30 बजे लोकार्पण करेंगे। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसअवसर पर स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में वर्तमान एवं पूर्व विधायकगण, सांसदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण भी शिरकत करेंगे। उन्होंने परियोजना के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट अत्याधुनिक सुविधाओं एवं सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित है। साथ ही इस परियोजना के अर्न्तगत छह बहुमंजिला इमारतों (जी+8) में 3 हजार 200 स्क्वायर फीट वाले कुल 160 आवास बनाए गए हैं।...