जयपुर। राष्ट्र निर्माण को बढ़ावा देने वाले सामाजिक कार्यों में योगदान देने के भारतीय वायु सेना के प्रयास के भाग के रूप में, वायु सेना ने "नि-क्षय मित्र" योजना में अपनी भागीदारी की प्रतिबद्धता जताई है। यह "प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (पीएमटीबीएमबीए) के तहत एक पहल है, जिसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया गया है। इसका उद्देश्य 2030 के वैश्विक लक्ष्य से पांच साल पहले वर्ष 2025 तक टीबी को समाप्त करना है। पहली बार 2018 में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा व्यक्त किया "नि-क्षय मित्र" एक पहल है जो टीबी के इलाज करा रहे लोगों को निर्वाचित प्रतिनिधियों, कॉर्पोरेट्स, संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों और व्यक्तियों द्वारा अतिरिक्त नैदानिक, पोषण और व्यावसायिक सहायता प्रदान करती है। इससे सफलता से पुनः स्वस्थ होने की दिशा में उनकी यात्रा में मदद मिलेगी। ...
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वस्तुनिष्ठ भर्ती परीक्षाओं में अब प्रश्न-पत्र व ओएमआर शीट में 5 वां विकल्प भी दिया जाएगा। यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है तो उसे पांचवे विकल्प का चयन करना होगा। आयोग सचिव ने बताया कि आगामी भर्ती परीक्षाओं से ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। इसमें प्रत्येक प्रश्न के 5 विकल्प दिये जाएंगे। अभ्यर्थी को सही उत्तर निर्दिष्ट करते हुए 5 में से केवल एक गोले को ओएमआर शीट पर नीले बॉल प्वाइंट पेन से गहरा कर भरना होगा। प्रत्येक प्रश्न के किसी एक विकल्प को भरना अनिवार्य होगा। यदि अभ्यर्थी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहे तो 5 वें विकल्प का चयन कर भरना होगा। किसी भी विकल्प का चयन न करने पर प्रति प्रश्न 1/3 अंक काटे जाएंगे। अभ्यर्थी द्वारा 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में यदि किसी भी विकल्प का चयन नहीं किया जाता है तो उसे उस परीक्षा हेतु अयोग्य ठहरा दि...
जयपुर। पर्यटन विभाग द्वारा ऎतिहासिक आमेर फोर्ट में गुरुवार शाम एक ऎसा शामियाना सजा, जिसमें राजस्थान की बहुरंगी संस्कृति, शौर्य और भावों का एक साथ मिलन हो उठा। विभाग द्वारा जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए विभन्न देशों से आए प्रतिनिधियों का पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़े और लोक नृत्य पेश कर भव्य स्वागत किया गया। मेहमानों के लिए आमेर महल के गणेश पोल पर 'गाला इवनिंग' और सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 'बेस्ट ऑफ राजस्थान फ्यूजन विद कंटेंपरेरी', लोक नृत्य और कथ्थक का मिश्रण देखने को मिला। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में मंच पर एक साथ 100 से अधिक कलाकारों ने सांस्कृतिक कला और विरासत को पेश किया। राजस्थान के सिरमौर कालबेलिया नृत्य से लेकर रंग-रंगीले सुरों में सजे घूमर, चरी, गैर, कथ्थक, कच्ची घोड़ी, भवाई नृत्य, ढोल नगाड़े और अग्नि नृत्य ने सभी ...
India's historic step on the Moon Chandrayaan-3 soft landing successfully पूरी दुनिया ने भारत की ताकत देख ली है। चन्द्रयान 3 ने चांद पर सफलतापूर्वक परचम फहरा दिया है। पूरे देश और दुनिया की निगाहें इसरो के इस मिशन पर थी। जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रमा पर की गई। इस तरह से चांद के दक्षिणी हिस्से पर लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बन गया है। भारत का चंद्रमा पर यह ऐतिहासिक कदम है।
उधर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के साथ ही देश-दुनिया के नेताओं ने इसरो के वैज्ञानिकों और भारतवासियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर इसरो और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) तक नहीं पहुंचा है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से हम वहां तक पहुंचे हैं।...
जयपुर। वन्यजीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है, नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ;एनटीसीएद्ध ने कुंभलगढ़ को टाइगर रिजर्व घोषित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसे एनटीसीए द्वारा 4 अगस्त को मंजूरी मिल गई थी और आज केंद्रीय पर्यावरणए वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इसे स्वीकृति दे दी है। संबंधित केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आज ट्वीट करके कहाए ष्वन्यजीव संरक्षण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम राजस्थान में बाघों और जैव विविधता के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा करता है। यह कदम इकोटूरिज्म के माध्यम से क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगा।ष् राजसमंद सांसद और एनटीसीए की सदस्यए दीया कुमारी ने कहाए ष्आज मेवाड़ के लिए एक ऐतिहासिक दिन है और इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी देने के लिए मैं माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव जी का बहुत आभार व्यक्त करती हूं...
इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. एस सोमनाथ ने केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिक (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से आज मुलाकात की और उन्हें 23 अगस्त 2023 की शाम में चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग की स्थिति और तैयारी के बारे में अवगत कराया। इसरो के अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री को चंद्रयान-3 की स्थिति के बारे में जानकारी दी और कहा कि सभी प्रणालियां पूरी तरह से काम कर रही हैं और बुधवार को किसी आकस्मिक संकट की आशंका नहीं है। अगले दो दिनों में चंद्रयान-3 की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि लैंडिंग का अंतिम क्रम दो दिन पहले लोड किया जाएगा और उसका परीक्षण किया जाएगा। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने इस बार चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर भरोसा व्यक्त किया औ...
नई दिल्ली। मालाबार अभ्यास का 27वां संस्करण 21 अगस्त, 2023 को सिडनी के पास ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर संपन्न हो गया। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना (आईएन), रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी (आरएएन), जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) और यूएस नेवी (यूएसएन) के जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों की भागीदारी देखी गई। मालाबार 23 अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया था, जिसमें 11-15 अगस्त 2023 तक बंदरगाह चरण और 16-21 अगस्त 2023 तक समुद्री चरण शामिल था। भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व स्वदेश निर्मित विध्वंसक आईएनएस कोलकाता, फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और पी8आई समुद्री गश्ती विमान द्वारा किया गया था। अन्य भाग लेने वाली इकाइयों में आरएएन जहाज एचएमएएस चौल्स और एचएमएएस ब्रिस्बेन, यूएसएस राफेल पेराल्टा, जेएस शिरानुई के साथ पनडुब्बियां, लड़ाकू विमान, समुद्री गश्ती विमान और शिपबोर्न हेलीकॉप्टर शामिल थे। समुद्री चरण ...
मुंबई। बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा ड्रीम गर्ल 2 का प्रमोशन जोरों शोरों से चल रहा है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के मल्टी सिटी प्रमोशनल टूर की घोषणा की थी। इसी के बाद से फिल्म के लीड स्टार्स आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे संग बाकी एक्टर्स भी लगातार कई बड़े शहरों में फिल्म का प्रचार करते नजर आएं। इसी कड़ी में हाल में आयुष्मान खुराना को पिंक सिटी जयपुर में स्पॉट किया गया। बता दें, फिल्म में आयुष्मान, पूजा का किरदार में हैं जिसे लेकर फैन्स के बीच एक अलग ही दीवानगी दिख रहीं है। ऐसे में अपने किरदार पर बात करते हुए एक्टर ने बताया कि इस किरदार में खुद को ढालना उनके लिए कितना मुश्किल था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि किस बॉलीवुड एक्ट्रेस से उन्हें पूजा को निभाने की प्रेरणा मिली।
वैसे तो आयुष्मान ने बताया कि पूजा को परफेक्टली स्क्रीन्स पर दर्शाने के लिए उन्होंने कई लेडेन्ड्री एक्ट्रेस को याद किया...
नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि उन्हें यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि मेघालय के अनानासों को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वह मान्यता मिल रही है, जिसके वे हकदार हैं। मेघालय के मुख्यमंत्री के संगमा द्वारा नई दिल्ली के दिल्ली हाट में अनानास महोत्सव के संदर्भ में टवीट्स की एक श्रृंखला पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा; ''मेघालय के अनानास को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती देखकर प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है और इसके वे हकदार भी हैं। इस तरह के प्रयास न केवल हमारी विविध कृषि विरासत का उत्सव मनाते हैं, बल्कि हमारे किसानों को सशक्त भी बनाते हैं।...
राजीविका का ‘‘सखी सम्मेलन’’ 18 अगस्त को - मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता - सीतापुरा स्थित जेईसीसी सभागार में होगा आयोजन
जयपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के एक दिवसीय ‘सखी सम्मेलन’ का आयोजन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में 18 अगस्त, शुक्रवार दोपहर को सीतापुरा जयपुर स्थित जेईसीसी सभागार में होगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश चन्द मीना ने बताया कि राजीविका अब 3 लाख 60 हजार स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 43 लाख से भी अधिक सदस्यों के साथ प्रदेश में महिला सशक्तीकरण के एक बडे़ आन्दोलन का रूप ले चुका है। यह ‘सखी सम्मेलन’ इन्हीं महिलाओं के जज्बे को समर्पित है। सखी सम्मेलन के इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा राजीविका की महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की जाएंगी एवं ऋण एवं सहायता चैकों का वितरण किया...