राजस्थान में RTH को लेकर चल रही स्ट्राइक समाप्त


Doctors Strike: राजस्थान सरकार ने RTH के मामले में लंबे समय बाद राहत की सांस ली है। राजस्थान में 18 मार्च से चल रहा प्राइवेट डॉक्टर्स का धरना खत्म हो गया हैं। कई घंटे सरकार और डॉक्टर्स के बीच चली दो चरणों की वार्ता के बाद यह गतिरोध टूटा है। सरकार ने डॉक्टर्स की काफी शर्तें मान ली है। 8 बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद यह हड़ताल समाप्त हो गयी है। जहां एक ओर सरकार से डॉक्टर्स की वार्ता चल रही थी तो वहीं दूसरी ओर डॉक्टर्स महारैली करने जा रहे थे। इसी बीच सरकार से वार्ता के दौरान प्राइवेट हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम सोसायटी के सचिव डॉ. विजय कपूर ने सहमति पत्र पर साइन कर हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है। राजस्थान के चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने हड़ताल को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।