India

भारत-फ्रांस ने जारी किया संयुक्त वक्तव्य

नई दिल्ली। भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में जी-20 के राजनेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की, जो कि दोपहर के भोजन के दौरान आयोजित की गई थी। इन दोनों राजनेताओं ने जुलाई, 2023 में पेरिस में आयोजित अपनी आखिरी बैठक के बाद से लेकर अब तक द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति पर व्‍यापक चर्चा की, इसका आकलन किया और फि‍र इसकी समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर अपने-अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा, 14 जुलाई 2023 को फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में 13-14 जुलाई, 2023 को प्रधानमंत्री श्री मोदी की पेरिस की ऐतिहासिक यात्रा के बाद हो रही है, जिस दौरान भ...

जी-20 राष्ट्राध्यक्षों का शिखर सम्मेलन आज दिल्ली में आरंभ

नई दिल्ली। जी-20 सदस्य देशों की प्रथम महिलाओं और वहां के राष्ट्राध्यक्षों के जीवनसंगियों ने आज पूसा स्थित आईएआरआई परिसर में अपने तरह की एक अनोखी प्रदर्शनी का प्रत्यक्ष अनुभव किया। इसका आयोजन कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने किया था। इस कार्यक्रम में तमाम मनभावन पहलुओं को शामिल किया गया था, जैसे प्रसिद्ध शेफ कुणाल कपूर, अनाहिता धोंडी और अजय चोपड़ा द्वारा मिलेट आधारित लाइव कुकिंग सेशन। इसके साथ ही भारत के अग्रणी स्टार्ट-अप्स की अत्याधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी को भी प्रदर्शित किया गया तथा भारतीय महिला कृषि-दिग्गजों के साथ बातचीत व ‘एग्री-स्ट्रीट’ की भी व्यवस्था की गई थी। राष्ट्राध्यक्षों के जीवनसाथी प्रदर्शनी क्षेत्र पहुंचे, तो वहां प्रवेश करने के पहले उन्होंने ‘रंगोली क्षेत्र’ में संक्षिप्त दौरा किया। उस स्थान पर दो विशाल ‘मिलेट रंगोली’ बनाई गई थीं। इस सुंदर ...

भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका-अमेरिका का संयुक्त वक्तव्य

नई दिल्ली। हम, भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका के नेताओं ने अपने साझा विश्व के लिए समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के प्रमुख मंच के रूप में जी20 के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए नई दिल्ली में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के अवसर पर मुलाकात की। जी20 की वर्तमान और अगली तीन अध्यक्षताओं के रूप में हम वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत की जी20 अध्यक्षता की ऐतिहासिक प्रगति पर आगे काम करेंगे। इस भावना को ध्यान में रखते हुए, विश्व बैंक के अध्यक्ष के साथ, हम बेहतर, बड़े और अधिक प्रभावी बहुपक्षीय विकास बैंकों के निर्माण के प्रति जी20 की प्रतिबद्धता का स्वागत करते हैं। बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपने लोगों को समर्थन देने के लिए, यह प्रतिबद्धता उन कार्यों पर ज़ोर देती है जो जी20 के माध्यम से एक साथ मिलकर किए जा सकते हैं।...

आईएनएस सुमेधा 'एक्सरसाइज ब्राइट स्टार- 23' में भाग लेने के लिए मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में

नई दिल्ली। आईएनएस सुमेधा 'एक्सरसाइज ब्राइट स्टार- 23' में भाग लेने के लिए 06 सितंबर 2023 को मिस्र के पोर्ट अलेक्जेंड्रिया पहुंचा। तीनों सेनाओं के इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में 34 देशों की भागीदारी होगी। यह मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास है। एक्सरसाइज ब्राइट स्टार- 23 को दो चरणों में आयोजित किया जाना है। हार्बर चरण में समुद्री चरण की योजना और संचालन के लिए क्रॉस-डेक विजिट, पेशेवरों का आदान-प्रदान, खेल फिक्स्चर और बातचीत जैसी व्यापक गतिविधियां शामिल हैं। समुद्री चरण में जटिल और उच्च तीव्रता वाले अभ्यास शामिल होंगे, जिनमें क्रॉस डेक फ्लाइंग, एंटी-सरफेस और एंटी-एयर अभ्यास शामिल होंगे जिनमें लाइव हथियार फायरिंग अभ्यास भी शामिल होगा। यह अभ्यास भारतीय नौसेना को अंतरसंचालनीयता को बढ़ाने और प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। यह अपने साझेदार...

भारत ने एशियाई विकास बैंक के 2023 क्षेत्रीय सहयोग और एकीकरण सम्मेलन में पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टरप्लान को प्रदर्शित किया

भारत ने जॉर्जिया के त्बिलिसी में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) द्वारा आयोजित '2023 क्षेत्रीय सहयोग और एकीकरण सम्मेलन: आर्थिक गलियारा विकास (ईसीडी) के माध्यम से क्षेत्रीय सहयोग और एकीकरण को मजबूत करना' में पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान को प्रदर्शित किया। 5 से 7 सितंबर, 2023 तक आयोजित सम्मेलन में 30 से अधिक सदस्य देशों की भागीदारी देखी गई, जिनमें ईसीडी के लिए जिम्मेदार एडीबी के विकासशील सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारी, विकास भागीदार एजेंसियों और क्षेत्रीय सहयोग संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की विशेष सचिव (लॉजिस्टिक्स) सुश्री सुमिता डावरा ने किया। सम्मेलन का उद्देश्य था (i) ईसीडी के साथ स्थानिक परिवर्तन/क्षेत्र-केंद्रित दृष्टिकोण को एकीकृत करने के तरीकों का पता लगाना तथा...

तेलंगाना राज्य के 40 जातियों को पिछड़ा वर्ग के केंद्रीय सूची में शामिल करने हेतु राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने दिल्ली में जन सुनवाई की गई

तेलंगाना राज्य के 40 जातियों को पिछड़ा वर्ग के केंद्रीय सूची में शामिल करने हेतु राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने दिल्ली में जन सुनवाई की गई। दिनांक 5.9.2023 को सुबह 11.00 बजे से लेकर 3.00 बजे तक, महाराष्ट्र सदन में तेलंगाना राज्य के 40 जातियों को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने हेतु यह जन सुनवाई आयोजित की गई थी। जन सुनवाई के दौरान श्री हंसराज गंगाराम अहीर जी माननीय अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, श्री भुवन भूषण कमल जी माननीय सदस्य राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, राज्यसभा सांसद श्री डॉक्टर के लक्ष्मण जी एवं श्री आर कृष्णैया जी व लोक सभा सांसद श्री बी बी पाटिल जी, श्री शुभप्रद पटेल नूली जी माननीय सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (तेलंगाना), श्री राजीव रंजन (आईएएस) सचिव राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, आवास आयुक्त तेलंगाना भवन सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। जन सुनवाई में 40 जातियों के प्रतिनिधियों ने भी...

नमामि गंगे ने मेरठ में सीवेज उपचार अवसंरचना के विकास के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

मेरठ में सीवेज उपचार संयंत्र (एसटीपी) और अन्य अवसंरचना के विकास के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी), उत्तर प्रदेश जल निगम और मैसर्स मेरठ एसटीपी प्रा. लिमिटेड के बीच त्रिपक्षीय समझौते पर नई दिल्ली में एनएमसीजी के महानिदेशक की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। हाइब्रिड वार्षिकी पीपीपी मोड के अंतर्गत इस परियोजना की कुल लागत 369.74 करोड़ रुपये है और इसे दिसंबर, 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एनएमसीजी ने 220 एमएलडी की कुल क्षमता वाले सीवेज उपचार संयंत्र (एसटीपी) का निर्माण करने के लिए परियोजना को मंजूरी प्रदान की है, जिसमें इंटरसेप्शन एंड डायवर्सन (आई एंड डी) संरचनाओं का विकास, आई एंड डी नेटवर्क बिछाना, 15 वर्षों के लिए परिचालन एवं रखरखाव सहित सीवेज पंपिंग स्टेशन आदि जैसे अन्य कार्य भी शामिल हैं। इस परियोजना का उद्देश्य मेरठ शहर में मौजूदा सीवेज समस्याओं और इसके कारण क...

प्राइम वीडियो ने एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ बंबई मेरी जान का एक्शन से भरा ट्रेलर रिलीज़ किया

मुंबई। भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली फिक्शन क्राइम थ्रिलर अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ बंबई मेरी जान के ट्रेलर को रिलीज़ किया। एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी, कासिम जगमगिया और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित, एस हुसैन जैदी की कहानी के साथ, बंबई मेरी जान रेंसिल डी'सिल्वा और शुजात सौदागर द्वारा बनाई गई है, और शुजात सौदागर द्वारा निर्देशित की गई है। इसमें के के मेनन, अविनाश तिवारी, कृतिका कामरा निवेदिता भट्टाचार्य और अमायरा दस्तूर जैसे बहुमुखी और प्रतिभाशाली अभिनेताओं को एक छत के नीचे लाया गया है। 10-एपिसोड वाली इस हिंदी ओरिजिनल सीरीज का प्रीमियर विशेष रूप से भारत और 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर 14 सितंबर को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी सहित कई भारतीय भाषाओं और फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, पुर्तगाली, जापानी, पोलिश, लैटिन ...

फर्जी भ्रूण लिंग परीक्षण कर अवैध गर्भपात करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़, पीसीपीएनडीटी थाने की बड़ी डिकॉय कार्यवाही

जयपुर। राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ ने एक बड़ी डिकॉय कार्रवाई कर भ्रूण लिंग जांच के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए तीन आरोपी सुभाष चंद्र पुत्र श्री नवलाराम निवासी चंद्रपुर सांवली सीकर, रामनिवास पुत्र श्री रामेश्वर लाल, निवासी मुंडवाड़ा सीकर व रामेश्वर लाल पुत्र श्री नारायण राम ग्राम सांवली सीकर को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह गर्भ में बच्चों के दिल की धड़कन जांचने के काम में आने वाली फीटल डॉपलर मशीन से फर्जी अवैध भ्रूण लिंग जांच कर रहा था। कार्यवाही में भ्रूण लिंग जांच के नाम पर ली गई राशि के हुबहू नोट भी बरामद भी किए हैं। उल्लेखनीय है कि आरोपी राम निवास नागौर में एक निजी राजीव पैथ लैब का संचालक है, जो कि फर्जी चिकित्सक बन फिटल डॉपलर मशीन से फर्जी जांच की। अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शुभ्रा सिंह ने इस डिकॉय कार्यवाही के लिए पीबीआई टीम को प्रेरणा स्वरूप बधाई दी है। साथ ही उन्ह...

पीएसएलवी-एक्सएल रॉकेट द्वारा भारत के पहले सौर मिशन आदित्यक एल1 के प्रक्षेपण के अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसे "भारत के लिए सुनहरा क्षण" कहा

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिक वर्षों से एक साथ मिलकर दिन-रात काम और मेहनत कर रहे हैं, लेकिन अब पुष्टि और राष्ट्र को दिए गए वचन को पूरा करने का क्षण आया है। श्री सिंह कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, अंतरिक्ष,परमाणु ऊर्जा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री भी हैं। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए नए अवसर खोलकर और हमें यह बताने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया कि आकाश इसकी सीमा नहीं है। उन्होंने कहा, "सितारों तक पहुंचने और ब्रह्मांड के रहस्यों को खोजने के लिए हमें आत्मविश्वास, साहस और दृढ़ विश्वास देने के लिए भी माननीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद और हमें हमारी अंतरिक्ष बिरादरी की विशाल क्षमता को समझाने के लिए भी धन्यवाद।" डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, "चंद्रयान...