चम्बल नदी में 40 लोगों से भरी नाव पलटी, 11 शव बरामद, 20 को बचाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


कोटा. राजस्थान के बूंदी में चंबल नदी को पार करते समय एक नाव पलट गई है. नाव में करीब 40 लोग सवार थे, और कई दुपहिया वाहन इसमें रखे थे. सभी लोग डूब गए जिनमें से 11 के शव अब तक निकाले जा चुके हैं. स्थानीय गोताखोरों की मदद से 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. नाव में बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं. खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया. हादसे में कई लोग बचने के लिए तैरकर बाहर निकलने का प्रयास भी करते रहे लेकिन इनमें से कई लोग डूब गए. लोगों को बचाने के लिए प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. लापता लोगों की तलाश जारी है.