नई दिल्ली. कृषि बिल (Farm Bills) के खिलाफ देशभर के किसानों का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजस्थान में भी कांग्रेस की अगुुआई में किसानों ने अपना विरोध जताया. पंजाब-हरियाणा में भी किसान पिछले कई दिनों से कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. कृषि विधेयक (Agriculture Bills) के विरोध में शनिवार को किसान मजदूर संघर्ष समिति का पंजाब के अमृतसर में 'रेल रोको' आंदोलन हुआ. कई राजनीतिक दल भी विधेयक को 'किसान-विरोधी' बता रहे हैं और किसानों के समर्थन में आ खड़े हुए हैं. हालांकि भारत सरकार ने एमएसपी की दरें बढाकर किसानों के प्रति अपने सकारात्मक रुख का परिचय दिया लेकिन किसान अभी तक बिल का विरोध कर रहे हैं.
कांग्रेस क्यों विरोध में
कांग्रेस आरोप लगा रही है कि इससे सरकार मंडी व्यवस्था खत्म कर के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से वंचित करना चाहती है. खुद रा...
जयपुर. 'राज्य सरकार जन घोषणा-पत्र को सरकार के नीतिगत दस्तावेज के रूप में स्वीकार करने के बाद इसमें किए गए वायदों के प्रति सजग है एवं इनको लागू करने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है. 501 घोषणाओं में से 252 को पूरा कर दिया गया है तथा साथ ही, घोषणा-पत्र के अतिरिक्त भी समय-समय पर कई नए कार्यक्रमों एवं योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया. घोषणा-पत्र के 173 वायदे प्रक्रियाधीन हैं.' यह दावा है राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार का. CM निवास पर राज्य मंत्रिपरिषद् के सदस्यों तथा छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं पंजाब से सांसद डॉ. अमर सिंह के साथ लगभग 3 घण्टे चली समीक्षा बैठक में राज्य सरकार के मुखिया CM गहलोत ने यह दावा किया.
सरकार का यह भी तर्क है कि कोविड-19 महामारी के कारण कुछ कार्यों की प्रगति पर आंशिक असर पड़ा है लेकिन विषम आर्थिक स्थितियों के बावजूद राज्य सरकार सभी घोषणाओं को समयबद्ध...
नई दिल्ली. बिहार चुनाव टालने से सुप्रीम कोर्ट के इनकार के तुरंत बाद चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. कोरोना महामारी के बीच चुनाव टालने की अर्जी पर SC सुनवाई से इनकार किया. जिसके तुरंत बाद चुनाव आयोग एक्टिव मोड़ पर आ गया और तारीखों का ऐलान किया. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनाव तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि चुनाव की सभी तैयारियों के लिए आयोग तैयार है.
कोरोना वायरस महामारी के बीच देश में यह पहला राज्य चुनाव होगा. बिहार में 243 सदस्यीय मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है.
बड़ी बातें:
1- तीन चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव. पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर, तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा. चुनाव के नतीजे 10 नवंबर आएंगे.एक बूथ पर एक हजार से ज्यादा मतदाता वोट नहीं डाल सकेंगे.
2 - बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटों प...
लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त है. चाहे अपराध किसी भी तरह का हो यूपी सरकार ने अपराध करने वालों को सबक सिखाने के नित नए तरीकों पर काम किया है. अब ताजा नई पहल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह की गई है कि यदि किसी ने भी किसी महिला या लड़की को छेड़ा या उसके साथ दुराचार किया या दुष्कर्म किया तो उसकी खैर नहीं होगी. वह सलाखों के पीछे तो पहुंचेगा ही उसका पोस्टर भी बीच चौराहे पर लगाया जाएगा. ताकि समाज के लोग घिनौनी हरकत करने वालों का चेहरा देख सके.
इतना ही नहीं बकायदा एक ऑपेरशन भी चलाने के निर्देश CM ने पुलिस को दिए हैं. जिससे अब प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध करने वालों की शामत आ गई है. सरकार दुराचारियों और अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन दुराचारी चलाएगी. ऐसे अपराधियों के गली, चौराहों और प्रमुख बाजारों में पोस्टर लगाने के निर्देश दिए गए हैं. लापरवाही बरती तो प...
नई दिल्ली. देश में कोरोना का कहर काम नहीं हो रहा है एक के बाद एक लोगों की जान को रोना लेता जा रहा है. इस कड़ी में अब केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का का भी नाम जुड़ गया है. जिनका कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया है. वह कुछ दिनों पहले ही कोरोना संक्रमित हुए थे लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर 65 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. उनके निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है. अन्य राजनीतिज्ञों ने भी इस निधन पर शोक व्यक्त किया....
जयपुर. राजस्थान सरकार के माइन्स एवं पेट्रोलियम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ. सुबोध अग्रवाल ने कहा है कि 'अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व खान विभाग मिलकर संयुक्त कार्यवाही करेंगे. इतना ही नहीं विभाग के विजिलेंस प्रकोष्ठ का पुनर्गठन कर सेटेलाइट इमेजरी और ड्रोन आदि का उपयोग भी किया जाएगा. राजसमन्द में पायलेट प्रोजेक्ट के रुप में अत्याधुनिक उपकरणों के उपयोग के उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हुए हैं. अब इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा.
अग्रवाल ने बताया कि समन्वित और योजनाबद्ध प्रयासों से खान विभाग की राजस्व आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है. राज्य की एमसेण्ड नीति जल्दी ही लागू होगी वहीं राज्य सरकार द्वार गठित कमेटी द्वारा नई खनिज नीति के प्रारुप को अंतिम रुप दिया जा रहा है. एसीएस माइन्स डाॅ. अग्रवाल मंगलवार को खनिज भवन में खान व भूविज्ञान विभाग की सम...
नई दिल्ली. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के भारी विरोध के बावजूद मोदी सरकार लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी कृषि से संबंधित बिल पास करवा चुकी है. वहीं अब मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बढ़ोतरी को भी मंजूरी दी है.
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा में MSP बढ़ाने की घोषणा की. और कहा कि 'इस कदम से हम स्पष्ट संदेश भेजना चाहते हैं कि सरकार द्वारा एमएसपी को हटाया नहीं गया है.' बड़ी बात यह है कि 6 रबी फसलों पर एमएसपी बढ़ाया गया है जिनमें गेंहू में 50 रुपये, चना में 225 रुपये, मसूर में 300 रुपये, सरसों में 225 रुपये, जौ में 75 रुपये और कुसुम में 112 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है.
...
श्रीगंगानगर. कभी राजस्थान सरकार को मेडिकल कॉलेज के लिए 100 करोड़ का चेक देकर चर्चा में आए पूर्व विधायक कामिनी जिंदल के पिता बी डी अग्रवाल का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है. जाने-माने उद्योगपति, समाजसेवी और राजनेता के तौर पर थी बी डी अग्रवाल की पहचान थी. गुड़गांव के निजी अस्पताल में इलाज़ के दौरान उनका निधन हो गया.
हालांकि बताया जा रहा है कि गत दिनों अग्रवाल जयपुर में सीढ़ियों से गिर गए थे जिसके बाद में उन्हें गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद वो कोरोना संक्रमित भी हो गए और उनकी हालत बिगड़ती गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया.
बी.डी. अग्रवाल श्रीगंगानगर (राजस्थान, भारत) के रहने वाले थे. अग्रवाल नैशनल यूनियनिष्ट जमींदारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ विश्वभर में ग्वार गम का निर्यात करने वाली कम्पनी विकास डब्ल्यूएसपी के चेयरमैन भी रहे. इसके साथ ...
जयपुर. राजस्थान में लगातार बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा फैसला किया है. राज्य सरकार ने प्रदेश में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 11 जिलों में जिला मुख्यालयों में सार्वजनिक स्थलों पर धारा-144 लागू कर 5 से अधिक व्यक्तियों के समूह में इकट्ठा होने पर रोक लगाने का निर्णय किया है. एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया.
कोविड-19 संक्रमण की गंभीर स्थिति के मद्देनजर जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, उदयपुर, सीकर, पाली और नागौर जिलों के मुख्यालय वाले शहरों में सार्वजनिक स्थलों पर धारा-144 के तहत 5 से अधिक व्यक्तियों के एक साथ इक्कठा होने पर प्रतिबंध रहेगा. सार्वजनिक जगहों पर 5 व्यक्ति भी मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियम की पालना करेंगे. संबंधित जिले के कलेक्टर इस संबंध में आदेश जारी करेंगे.
मुख्यमंत्री निवास पर प्...
चीन. दुनिया की आंखों की किरकिरी बना चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. अभी उसकी लापरवाही से कोरोना का कहर दुनियाभर में आतंक मचाए हुए हैं, कोरोना संक्रमण समाप्त होने का नाम भी नहीं ले रहा है कि एक नए वायरस ने चीन में दस्तक दे दी है. इतना ही नहीं इस वायरस से चीन में लोगों में तेज संक्रमित होने का दौर भी शुरू हो गया है. बड़ी बात यह है कि आमतौर पर यह बीमारी मवेशियों को होती है. और यदि यह बीमारी इंसानों को हो जाए तो संक्रमण से तेज सिरदर्द, बुखार और बेचैनी होती है. यह ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से पुरुषों और महिलाओं के अंडकोष खराब हो सकते हैं. इसके अलावा यह प्रजनन क्षमता और प्रजनन प्रणाली को पूरी तरह से खत्म कर सकता है.
बता दें चीन के गांसू प्रांत में अब तक 21,847 लोगों की जांच की जा चुकी है. इनमें से 4,646 लोग प्राइमरी तौर पर पॉजिटिव पाए गए हैं. जबकि, 3245 लोग स्पष्ट तौर पर इस बीमारी से संक्...