जयपुर. पटाखों के प्रदूषण से कोरोना का खतरा बढने के मामले में राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लिया है. आयोग अध्यक्ष जस्टिस महेश चन्द्र शर्मा ने प्रसंज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से 12 अक्टूबर तक तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है. वहीं राजस्थान के मुख्य सचिव, गृह विभाग, कलेक्टर, एसपी को पटाखों से उत्पन्न प्रदूषण की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं....
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी के हिंदुत्व एजेंडे पर सवाल उठाया है. हाथरस दरिंदगी मामले में पीड़िता की मौत और उसके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल उठाते हुए कहा कि 'हाथरस में रात को 2 बजे बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया. यह लापरवाही हृदयविदारक है. और पूरे देश के स्मृति पटल पर हमेशा के लिए छाई रहेगी.' गहलोत ने कहा कि 'रात को पुलिस की देखरेख में आप दाह-संस्कार कर दो और मां बिलखती रहे सिर्फ अपनी बच्ची के अंतिम दर्शनों के लिए. कोरोना में भी दाह संस्कार के अंदर परिवार वालों को 20 लोगों की छूट दी गई है. बिना कोरोना के भी अंतिम संस्कार में परिवार को बॉडी पहले सौंपी जाती है. हमारे बॉर्डर पर शहीद होते हैं उनकी पार्थिव देह भी पहले गांव तक आती है, हेलीकॉप्टर से, प्लेन से आती है. विदेशों से भी शव लाये जाते हैं. यह सम्मान ...
यूपी. उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) में 20 वर्षीय लड़की के साथ कथित गैंगरेप और हत्या के मामले में पूरे देश में आक्रोश है. वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के तीन सांसदों के साथ हाथरस पहुंच कर गैंगरेप पीड़ित लड़की के परिवार से मुलाकात की.
उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है. लगातार बढ़ रहे राजनीतिक दबाव और लोगों के आक्रोश के बीच यह फैसला काफी अहम हो जाता है. पीड़ित परिवार से मिलने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि परिवार अंतिम समय अपनी बेटी का चेहरा तक नहीं देख सका. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होना चाहिए. पीड़ित परिवार को जब तक न्याय नहीं मिल जाता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी. जहां-जहां अन्याय होगा, हम वहां जाएंगे. हाथरस घटना की जांच के सिल...
ओडिशा. भारत ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए शनिवार को ओडिशा के बालासोर से शौर्य मिसाइल ने नए वर्जन का सफल परीक्षण किया. जमीन से जमीन पर मार करने वाला यह बैलेस्टिक मिसाइल परमाणु क्षमता से लैस है और 800 किलोमीटर दूर तक टारगेट को तबाह कर सकता है. यह मिसाइल मौजूदा मिसाइल सिस्टम के साथ देश को रक्षा के क्षेत्र में मजबूत करेगा. यह संचालन में हल्का व आसान है. बड़ी बात यह है कि भारत ने इस आधुनिक मिसाइल का परीक्षण ऐसे समय पर किया है जब एलएसी (LAC)पर चीन के साथ तनाव चरम पर है और चीन भारत के हर मामले पर अपनी पैनी नज़र बनाए हुए है.
बता दें कि भारत ने इस बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया है, जो 400 किमी दूर तक टारगेट को हिट करने में सक्षम है.जो पिछले मिसाइल की क्षमता से 100 किलोमीटर अधिक है.
शौर्य मिसाइल का पहला परीक्षण 2008 में ओडिशा के चांदीपुर समेकित परीक्षण रेंज से किया...
हिमाचल. भारत देश के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. हिमाचल प्रदेश में दुनिया की सबसे लंबी हाईवे सुरंग आमजन के लिए खुल गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामरिक रूप से अहम सभी मौसम में खुली रहने वाली अटल सुरंग (अटल टनल) का शनिवार को सुबह 10 बजे हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में उद्घाटन किया. बड़ी बात यह है कि इस सुरंग के कारण अब मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो गई. उद्घाटन के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हिमाचल के CM जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे. उद्घाटन समारोह के बाद पीएम मोदी ने लाहौल स्पीति के सीसू और सोलांग घाटी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में संबोधित किया.
अटल सुरंग दुनिया में सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है और 9.02 लंबी सुरंग मनाली को साल भर लाहौल स्पीति घाटी से जोड़े रखेगी. पहले घाटी छह महीने तक भारी बर्फबारी के कारण शेष हिस्से से कटी रहती थी. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. इस टनल स...
यूपी. हाथरस गैंगरेप मामले में एसपी विक्रांत वीर सिंह, डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं. इन सब पर मामले में लापरवाही बरतने और इस मामले में शिथिलता का आरोप है. हाथरस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया. यह फैसला CM के निर्देश पर SIT की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है. साथ ही दोनों पक्षों (पीड़ित और आरोपी) का नार्को टेस्ट करवाने का भी फैसला राज्य सरकार ने किया है. इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट कर लिखा था कि उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है. इन्हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा. आपकी यूपी सरकार प्रत्येक माता-बहन की सुरक्षा व विकास हेतु संकल्पबद्ध है. यह हमारा संकल्प है-वचन है....
जयपुर. यदि आपके हौसले बुलंद हों और कुछ कर गुजरने की आपने ठान ली तो कुछ भी असंभव नहीं. राजस्थान के छोटे से गांव देवली से निकले युवा प्रोड्यूसर विकास माहेश्वरी ने सफलता की नई कहानी लिखी है. उनके हाल ही में बनाए गए पंजाबी गाने चोरनी को 6.3 मिलियन व्यूज मिले. गाने के सुपरहिट होने पर जयपुर में सेलिब्रेशन हुआ.
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचाने वाला यह गाना साथी मनु मीणा के साथ मिलकर विकास माहेश्वरी ने तैयार किया है. खास बात यह रही कि रिलीज होते ही अगले पांच मिनट में ही इस गाने को रिकॉर्ड एक मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले जबकि महज 24 घंटों में ऑल ओवर इंडिया के यू-टयूब पर टेंड्र करने लगा, 12 वें नम्बर पर गाने ने टेंड्र किया.
विकास ने बताया कि चोरनी गाने में मैन लीड रोल में टिकटॉक स्टार टीना छैत्री, डी चार्ली और रैपर इक्का को लिया गया है. इस गाने को यू-ट्यूब पर रिलीज करते ही दर्शकों का बेप...
नई दिल्ली. अमेरिका के बाद दुनिया में कोरोना का सबसे बडा कहर भारत पर बरपा है. भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख के पार हो गई है. कोरोना संक्रमितों की संख्या में जहां भारत अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बडा देश है वहीं कोरोना से हुई मौतों के मामले में भारत तीसरे नम्बर पर है. दुनिया में अमेरिका और ब्राजिल के बाद सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई है.
भारत में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर काफी प्रयासों के बावजूद कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. भारत में शुक्रवार को इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख के पार हो गया. worldometers वेबसाइट के मुताबिक, विश्व में कोरोना से अब तक कुल 1,029,719 लोगों की मौत चुकी है, जिनमें से अमेरिका में सबसे ज्यादा 212,912 मौत हुई है जबकि भारत में यह आंकड़ा 100,323 है....
उत्तर प्रदेश. हाथरस (Hathras) में दलित लड़की के साथ हुई दरिंदगी के मामले में लगातार मीडिया की सख्त रिपोर्टिंग के बाद यूपी सरकार ने कवरेज स्थल पर जाने से मीडिया को भी रोक दिया, मीडिया कवरेज पर पाबंदी लगा दी गई. हाथरस में मीडिया कवरेज पर रोक लगाने के बाद स्थानीय एएसपी प्रकाश कुमार ने कहा कि जब तक SIT काम कर रही है तब तक मीडिया को गांव में जाने की अनुमति नहीं होगी. जांच प्रभावित न हो इसलिए रोक लगाई गई है. मौजूदा कानून-व्यवस्था को देखते हुए राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल पर रोक लगी रहेगी. जब तक प्रशासन तय न कर ले कि अब गांव का माहौल मुफीद है.
उधर पीड़ित परिवार से मिलने जाने से यूपी पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर का रुख किया. शुक्रवार को वो अपने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वाल्मीकि मंदिर में पहुंची और यहां प्रार्थना सभा में शा...
दिल्ली/लखनऊ.राहुल गांधी प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के 203 नेताओं के खिलाफ इकोटेक-1 थाने में FIR दर्ज की गई है. धारा 144 का उल्लंघन, पैंडेमिक एक्ट के तहत यह एफआईआर दर्ज की गई है. इनमें 50 अज्ञात लोगों पर भी FIR दर्ज की गई है. जिस थाने में FIR दर्ज की गई है वो ग्रेटर नोएडा का ईकोटेक-1 पुलिस स्टेशन है, जिसमें IPC की धारा 188, 269, 270 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है....