नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. दिल्ली के अस्पताल में रामविलास पासवान का इलाज चल रहा था. उनके बेटे चिराग पासवान ने खुद ट्वीट कर पिता के निधन की जानकारी दी. पासवान का 74 साल की उम्र में निधन हुआ.
उनके बेटे चिराग पासवान ने एक ट्वीट करके पिता के निधन की जानकारी दी और लिखा, ''पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं. Miss you Papa.''...
मुम्बई.सुशांत केस में मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. कमिश्नर ने बताया कि मुंबई पुलिस के खिलाफ फेक अजेंडा चल रहा था. फर्जी TRP रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. फॉल्स TRP का रैकेट चल रहा था.
पुलिस ने कहा, 'रिपब्लिक भारत ने पैसे देकर रेटिंग बढ़ाई. रैकेट के जरिए पैसा देकर TRP के मैन्युपुलेट किया जाता था. मुंबई पुलिस को तीन चैनलों का पता चला है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और 8 लाख रुपये जब्त किए गए हैं.' रिपब्लिक भारत के साथ बॉक्स सिनेमा और वक्त मराठी चैनल भी इसमें शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये टीवी चैनल पैसा देकर टीआरपी को मैन्युपुलेट करने का काम कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक रिपब्लिक टीवी पैसा देकर टीआरपी बढ़ाता है. चैनल के डायरेक्टर के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. चैनल के खातों की जांच हो सकती है.
मामले में ‘रिपब्लिक टीवी’ क...
नई दिल्ली. जयपुर, जोधपुर और कोटा की नव सृजित छह नगर निगमों के चुनाव 31 अक्टूबर तक कराने होंगे. राजस्थान सरकार को सुप्रीम कोर्ट से यह आदेश मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं.
राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली राज्य सरकार की याचिका (SLP) पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव की तारीखों को टालने से इनकार करते हुए हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. SC ने चुनाव 1 हफ्ते में नोटिफाई करने के भी आदेश दिए.
चुनाव आयोग अब चुनाव की तारीख तय करेगा. हालांकि चुनाव 31 अक्टूबर से आगे जाने पर चुनाव आयोग को हाईकोर्ट जाने की छूट दी गई है. बता दें कि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम में 31 अक्टूबर तक चुनाव कराने होंगे.
इससे पहले हाईकोर्ट तीन बार समय-सीमा बढ़ा चुका था....
शिमला. नागालैंड के पूर्व राज्यपाल व सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन के पूर्व निदेशक अश्विनी कुमार ने शिमला स्थित अपने आवास में सुसाइड किया.उन्होंने फंदा लगाकर खुदकुशी की. इसकी जानकारी पुलिस ने दी. आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
नई दिल्ली. सोचे आपने दिन रात मेहनत कर जिस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की, उसकी डिग्री प्राप्त की है, उसका एक दिन आपको पता चले कि वह फर्जी है, तो आप पर क्या बीतेगी? उन अभिभावकों पर क्या बीतेगी जिन्होंने बड़े सपने देख कर अपने बच्चों का एडमिशन इन यूनिवर्सिटीज में कराया था? लेकिन चिंता मत कीजिए एक बार फिर यूजीसी ने ऐसी ही फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी कर दी है जिसका मकसद है स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को जागरूक करना.
इस लिस्ट में देश के कई बड़े राज्यों में संचालित यूनिवर्सिटी के नाम हैं. यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (UGC) ने बुधवार का देशभर की 24 फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी की. लिस्ट में सबसे ज्यादा फर्ज़ी यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश और दिल्ली की हैं. उत्तर प्रदेश की 8 और दिल्ली की 7 यूनिवर्सिटीज को UGC ने फर्जी बताया है. लिस्ट में पश्चिम बंगाल और ओडिसा की दो-दो यूनिवर्सिटीज को भी फर्जी बताया गय...
स्टॉकहोम. केमिस्ट्री विज्ञान में वर्ष 2020 का नोबेल पुरस्कार इमैनुअल शार्पेंची और जेनफिर डाउडना को दिया गया है. यह पुरस्कार जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजने के लिए दिया गया है जिसकी स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज पैनल ने घोषणा की है. इस पुरस्कार के जरिए अकसर उन कार्यों को सम्मानित किया जाता है, जिनका आज व्यावहारिक रूप से विस्तृत उपयोग हो रहा है.
पिछले साल की बात करें तो इस कडी में लिथियम-आयन बैटरी बनाने वाले वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था. आपको बता दें कि यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है.
नोबेल पुरस्कार के तहत स्वर्ण पदक के साथ एक करोड़ स्वीडिश क्रोना जो की भारतीय रुपयों में 8.20 करोड़ की राशि है इनाम में दी जाती है. इससे पहले नोबेल पुरस्कार समिति ने शरीर विज्ञान एवं औषधि क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिकों- हार्वे जे आल्टर और चार्...
जिनेवा. दुनियाभर में कोरोना महामारी का खतरा फिलहाल टला नहीं है. और आने वाले 10 महीनों में भी इसके खत्म होने की संभावना नजर नहीं आ रही हैं. यह बात कोई और नहीं कह रहा बल्कि खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कही है. इस लिहाज से अब जरूरत है लोगों को और सावधानी बरतने की, ताकि किसी भी तरह से इस महामारी से निपटा जा सके.
जिनेवा स्थित मुख्यालय में महामारी पर काबू पाए जाने के लिए हो रही बैठक में WHO के हेल्थ इमर्जेंसी प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक माइकल रयान ने यह दावा करते हुए कहा कि, 'अभी आगामी 10 महीने और यह संकट खत्म होने का कोई संकेत नहीं है. कई देशों में कोरोना वायरस नियंत्रण के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में ढील के बाद सैकंड वेव आ रही है. इसमें संख्या बढ़ रही है.' माइकल रयान के मुताबिक दुनिया की आबादी में से 10% लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं. कोरोना वायरस संक्रमण का रिस्क शहरी और ग्रामी...
अलवर जिले के थानागाजी गैंगरेप मामले में दोषियों को आजीवन कारावास, पति के सामने किया था सामूहिक दुष्कर्म सामूहिक दुष्कर्म मामले में अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण कोर्ट में विशेष न्यायाधीश बृजेश कुमार ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को आजीवन कारावास (life time imprisonment)की सजा सुनाई. राजस्थान के अलवर जिले के बहुचर्चित थानागाजी (Thanagazi gang rape case)क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण कोर्ट में विशेष न्यायाधीश बृजेश कुमार ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को आजीवन कारावास (life time imprisonment)की सजा सुनाई गई। जबकि मुकेश को आईटी एक्ट में 50 हजार रुपए का जुर्माना और पांच साल की सजा सुनाई गई है। यह वारदात 26 अप्रेल 2019 को दिनदहाड़े हुई थी। इसके बाद सामूहिक गैंगरेप का मुकदमा 2 मई 2019 को थानागाजी थाने में दर्ज हुआ...
नई दिल्ली. 1 जनवरी से जिन करदाताओं का सालाना टर्नओवर 5 करोड़ रुपये से कम है, उन्हें मासिक रिटर्न यानी GSTR-3B और GSTR-1 दाखिल करने की जरूरत नहीं होगी. वे केवल तिमाही रिटर्न दाखिल करेंगे.
इतना ही नहीं राज्य सरकारों के लिए भी बड़ी राहत की खबर है. 24,000 करोड़ रुपये का IGST अगले सप्ताह के अंत तक राज्यों को बांट दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने 42वीं GST काउंसिल की बैठक में दी जानकारी. जीएसटी रिफंड के मामलों की बात करें तो 1 जनवरी 2020 से केवल उन्हीं कंपनियों को रिफंड दिया जाएगा जिनका बैंक खाता पैन और आधार नंबर से लिंक होगा. जीएसटी काउंसिल ने रिफंड एप्लीकेशन को आधार से लिंक करने का फैसला किया है.
जैसे ही कोई करदाता जीएसटी रिटर्न फाइल में आधार नंबर का उल्लेख करेगा, एक ओटीपी उसके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर आएगा. इस ओटीपी नंबर को दर्ज करने के बाद रिटर्न फाइल साइन हो जाएगी. ...
जयपुर. 'राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार सो रही है, सारी संवेदनाएं खो चुकी है, विगत 20 महिनों के कांग्रेस शासन में 4 लाख 35 हजार मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिनमें 11 हजार 200 मुकदमे हत्या,हत्या के प्रयास,बलात्कार, छेड़छाड़, यौन शोषण से संबंधित हैं.' राजस्थान सरकार पर यह आरोप लगाए हैं बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने. कहने को तो सतीश पूनिया अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ देश में कानून व्यवस्था के उल्लंघन के खिलाफ सडकों पर थे पर ठीक इसी दौरान वो भी कोरोना गाइडलान्स के नियमों को तोडकर खुद कानून के उल्लंघन के भागीदार भी बने. जहां बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइन्स फाटक पर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की गई.
हालात यह रहे कि राजस्थान में अपराधों के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल और प्रदर्शन दूर तलक सुनाई दे इस उम्मीद कई कार्यकर्ताओं ने मास्क तक हटा दि...