सिनेमाघर खोलने की मिली इजाजत, अनलॉक 5.0 की गाइडलाइन्स जारी


नई दिल्ली. सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है.केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक 5.0 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. गृह मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक अनलॉक 5.0 में सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स 50 प्रतिशत सीटों के साथ खोले जाएंगे. 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, एंटरटेनमेंट पार्कों को खोला जाएगा. स्वीमिंग पूल्स को खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए खोला जाएगा. सिनेमा हॉल, थियेटर्स, मल्टीप्लेक्स को लेकर जल्द ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय गाइडलाइंस जारी करेगा. 15 अक्टूबर के बाद अनलॉक 5 में स्कूल और कोचिंग संस्थान खोलने का फैसला राज्य सरकारों को दिया गया है.