जयपुर। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 2,59,170 नए मामले सामने आए, 1,761 लोगों की मौत हो गई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,53,21,089 हुई। 1,761 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,80,530 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 20,31,977 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,31,08,582 है।
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए भाजपा ने एक बड़ा फैसला किया है। पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा हो या किसी भी केंद्रीय मंत्री की सभा उस सभा में 500 से ज्यादा लोगों की भीड़ नहीं होगी। इन सभी सभाओं में कोविड-19 की गाइडलाइंस की पालना की जाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा के बाद में इस बात पर फैसला किया है। जितनी भी समय होगी वह सभी समय अब खुले में रखी जाएगी। बता दें कि हाल ही में कोरोना संकट के बढ़ते खतरे के बीच राहुल गांधी ने अपनी सभी सभाएं स्थगित करने का फैसला किया था। और अन्य राजनीतिक पार्टियों से भी ऐसा करने का आग्रह किया था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लगातार पीएम और अन्य नेताओं की सभाओं में होने वाली भीड़ को लेकर आलोचना की जा रही थी जिसके बाद में यह निर्णय लिया गया।...
नई दिल्ली। भारत सरकार ने 1 मई से COVID-19 टीकाकरण के तीसरे चरण के रणनीति की घोषणा की। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका लगवा सकते हैं।
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के विकराल होने के बीच सरकार ने यह बड़ा फैसला किया है। 1 मई से अब देश में 18 साल के ऊपर के सभी लोगों को कोरोना का टीका लग सकेगा। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई हाईलेवल मीटिंग में किया गया। अभी तक 45 साल से ऊपर को कोरोना की वैक्सीन लग रही थी।...
जयपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जैसे ही उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई इसके तुरंत बाद में उन्हें अस्पताल में विशेष चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरना संपर्क संक्रमण से निपटने के लिए एक सुझाव से भरा पत्र भी लिखा था।...
जयपुर। राजस्थान में कोरोना का कहर बढ़ गया है। सोमवार को पूरे राजस्थान में 11 हजार 967 नए कोरोना केस सामने आए। वहीं कोरोना ने 53 लोगों की जान ले ली। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में सोमवार को सर्वाधिक 2011 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं, उदयपुर में 702, जोधपुर में 1641, कोटा में 1307, डूंगरपुर में 243, धोलपुर में 399, चितौड़गढ़ में 280, अलवर में 701, अजमेर में 403, भीलवाड़ा में 550, बीकानेर में 401, राजसमंद में 242, सवाईमाधोपुर में 174, सीकर में 248, नागौर में 148, सिरोही में 202, टोंक में 103, दोसा में 187, गंगानगर में 142, हनुमानगढ़ में 117, झालावाड़ में 167, बूंदी में 67 व बारां में 187, पाली में 183 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। राजस्थान में कोरोना से 53 और रोगियों की मौत हुई। इसे मिलाकर राज्य में अब तक 3204 व्यक्तियों की मौत कोरोना से हुई है। राज्य में एक्टिव केसेज की संख...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने और लोगों को स्वास्थ्य बीमा सुविधा देने वाली चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के तहत एक बार फिर लोगों से जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। CM गहलोत ने कहा कि 'आप सबसे पुनः निवेदन है कि 30 अप्रैल तक चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन करवा लें।
कोरोना संक्रमण को काबू करने के लिए लगाए जन अनुशासन पखवाड़े में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए ई-मित्र केन्द्रों को खुला रखा गया है।' CM ने कहा कि 1 मई से यह योजना लागू हो जाएगी एवं 5 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध होगा। इसमें कोविड-19 का इलाज भी शामिल है। यदि 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया एवं इसके बाद बीमार हुए तो इलाज का भारी-भरकम खर्च स्वयं ही वहन करना होगा क्योंकि इस योजना में ना आने के कारण बीमा कंपनी आपके इलाज का पेमेंट नहीं करेगी।...
जयपुर। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण पर चिंता जताते हुए भले ही 3 मई तक लॉकडाउन जैसे सख्त नियम और आदेश प्रदेश में लागू कर दिए हों लेकिन राजस्थान सरकार के मंत्री ही अपने मुख्यमंत्री के आदेशों को मजाक बनाकर रखे हुए है। और कोरोना संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिन-रात किए जा रहे प्रयासों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं।
एक ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ पूरे राजस्थान सरकार का महकमा इस महामारी से निपटने के लिए आम आदमी की जान बचाने के लिए और संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं, रातों की नींद छोड़कर मेहनत में जुटे हैं और रोज सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं। वहीं हालात यह है कि जिन मंत्रियों और नेताओं को एक आदर्श स्थापित करना चाहिए वही खुद इन नियमों की अवहेलना करके सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे ह...
दिल्ली। लगातार बढ़ते कोरोना संकट के बीच दिल्ली में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। और इसी के मद्देनजर कोरोना महामारी के चलते अत्यंत खराब हालत के मद्देनजर दिल्ली में आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाने का एलान कर दिया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की बैठक में हुआ है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में आज रात 10 बजे से अगले सोमवार को सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है. पिछले 24 घंटे में लगभग 23,500 मामले आए हैं. संक्रमण दर बहुत ज्यादा बढ़ गई है. दिल्ली के अस्पतालों में बेड की भारी कमी हो रही है. ICU बेड लगभग खत्म हो रहे हैं. 100 से भी कम ICU बेड बचे हैं. दवाईयों की कमी हो रही है."...
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 2,73,810 नए मामले सामने आए, 1 हजार 619 लोगों की मौत हो गई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,50,61,919 हो गई है। 1,619 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,78,769 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 19,29,329 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,29,53,821 है।
जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 3 मई तक इसे बढ़ा दिया है। और इसे जन अनुशासन पखवाड़े का नाम दिया गया है। राजनीतिक और प्रशासनिक कौशल वाले एक अच्छे लीडर के रूप में अशोक गहलोत ने lockdown जैसे तनावभरे शब्द से बचते हुए 'जन अनुशासन पखवाड़ा' जैसा बेहतर निर्णय लेकर सबको तनावमुक्त भी कर दिया, और सख्ती का संदेश भी दे दिया।
इस दौरान कई सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं तो जरूरी सेवाओं में छूट भी दी गई है।
पखवाड़े से जुड़ी 25 बड़ी बातें:
1-कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के उद्देश्य से संपूर्ण प्रदेश में 19 अप्रेल से 3 मई की प्रातः 5 बजे तक जन अनुशासन पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया है।
2- इस दौरान सरकारी कार्यालय, बाजार, मॉल्स तथा कार्यस्थल बंद रहेंगे। लेकिन श्रमिकों के रोजगार से...