कोरोना संकटकाल के बीच एक बड़ी दुखद खबर आई है। नासिक में जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक कर गया, जिससे 22 मरीजों के मौत की सूचना है। इस हादसे के बाद पूरे अस्पताल और नासिक प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसे के वक़्त अस्पताल में 171 मरीज थे.
उधर ऑक्सीजन लीक होने की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है. इस दुखद घटना के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि 'लीकेज को कंट्रोल कर लिया गया है. जिन मरीजों की मौत हुई है वह वेंटीलेटर पर थे.'
बताया जा रहा है कि टैंकर भरने के दौरान यह रिसाव हुआ है. रिसाव होने की वजह से अस्पताल परिसर के अलावा आसपास के इलाके में भी ऑक्सीजन फैल गई थी. 25 लोगों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।