जयपुर. राजस्थान के चिकित्सा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. सुभाष गर्ग ने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए इसकी सूचना दी. उधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गर्ग के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. सुभाष गर्ग ने इसके साथ ही लोगों को सावधानी बरतने और कोविड गाइडलाइन्स की पालना करने की भी अपील की है. बता दें कि सुभाष गर्ग लगातार राजस्थान में चिकित्सा मंत्री के साथ मिलकर कोरोना संकटकाल से निपटने के लिए लगातार सक्रिय थे.