जयपुर। राजस्थान में 21 अप्रैल को 14 हजार 622 नए कोरोना केस सामने आए। वहीं 62 लोगों की मौत हो गई। जयपुर में भी कोरोना ने नया रिकॉर्ड बनाया, जहां 3101 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले तो 5 लोगों की मौत हो गई।
जयपुर के प्रताप नगर में 139, मालवीय नगर में 135, जगतपुरा में 131, मानसरोवर में 130 केस मिले। सांगानेर में 99, शास्त्री नगर में 84, टोंक रोड पर 97, सोडाला में 82, वैशाली में 80, झोटवाड़ा में 82, जवाहर नगर में 77, गांधी नगर में 52, गोपालपुरा में 71, दुर्गापुरा में 55, सिविल लाइंस में 48, विद्याधर नगर में 82, पत्रकार कॉलोनी में 72, अजमेर रोड पर 60, आदर्श नगर में 51, सी स्कीम में 51, राजापार्क में 43, किरण पथ में 40, मुरलीपुरा में 51 संक्रमित सामने आए।
जयपुर के अलावा अन्य जिलों की बात करें तो राजस्थान के उदयपुर में 1101, जोधपुर में 1523, कोटा में 1121, डूंगरपुर में 301, धौलपुर में 179, चितौड़गढ़ में 214, अलवर में 915, अजमेर में 345, भीलवाड़ा में 659, बीकानेर में 603, राजसमंद में 273, सवाईमाधोपुर में 402, सीकर में 380, नागौर में 111, सिरोही में 601, टोंक में 134, दौसा में 272, हनुमानगढ़ में 199, झालावाड़ में 203, बूंदी में 81 व बारां में 265, पाली में 171 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए।