18 साल से ऊपर की उम्र वालों को 1 मई से लगेगी वैक्सीन


नई दिल्ली। भारत सरकार ने 1 मई से COVID-19 टीकाकरण के तीसरे चरण के रणनीति की घोषणा की। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका लगवा सकते हैं।

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के विकराल होने के बीच सरकार ने यह बड़ा फैसला किया है। 1 मई से अब देश में 18 साल के ऊपर के सभी लोगों को कोरोना का टीका लग सकेगा। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई हाईलेवल मीटिंग में किया गया। अभी तक 45 साल से ऊपर को कोरोना की वैक्सीन लग रही थी।