भारत में 24 घण्टों में 2,59,170 नए केस, 1,761 की मौत


जयपुर। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 2,59,170 नए मामले सामने आए, 1,761 लोगों की मौत हो गई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,53,21,089 हुई। 1,761 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,80,530 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 20,31,977 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,31,08,582 है।