नई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी भी अब कोरोना की चपेट में आ गए हैं. कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद राहुल गांधी ने ट्वीट करके दी. राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि हल्के लक्षण दिखने के बाद मैंने कोरोना टेस्ट करवाया, मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हाल में जो भी लोग संपर्क में आए हैं, वो सभी कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करें और सुरक्षित रहें.
उधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. बता दें कि इससे पहले देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कोरोना की चपेट में आ गए थे और उनका एम्स में इलाज चल रहा है.