राजस्थान में कोरोना का कत्लेआम, 24 घंटे में 53 की मौत, 11 हजार 967 नए रोगी मिले


जयपुर। राजस्थान में कोरोना का कहर बढ़ गया है।  सोमवार को पूरे राजस्थान में 11 हजार 967 नए कोरोना केस सामने आए। वहीं कोरोना ने 53 लोगों की जान ले ली। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में सोमवार को सर्वाधिक 2011 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं, उदयपुर में 702, जोधपुर में 1641, कोटा में 1307, डूंगरपुर में 243, धोलपुर में 399, चितौड़गढ़ में 280, अलवर में 701, अजमेर में 403, भीलवाड़ा में 550, बीकानेर में 401, राजसमंद में 242, सवाईमाधोपुर में 174, सीकर में 248, नागौर में 148, सिरोही में 202, टोंक में 103, दोसा में 187, गंगानगर में 142, हनुमानगढ़ में 117, झालावाड़ में 167, बूंदी में 67 व बारां में 187, पाली में 183 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। राजस्थान में कोरोना से 53 और रोगियों की मौत हुई। इसे मिलाकर राज्य में अब तक 3204 व्यक्तियों की मौत कोरोना से हुई है। राज्य में एक्टिव केसेज की संख्या 76 हजार 641 हो गई है।