जयपुर। कोरोना संकट के बीच राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की 10वीं और 12वीं की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में इस बात पर विचार किया गया कि इस महामारी से समाज के अन्य वर्गों के साथ-साथ विद्यार्थी वर्ग भी अत्यधिक प्रभावित हुआ है। चिकित्सा विशेषज्ञ भी संक्रमण की तीसरी लहर से बच्चों के अधिक प्रभावित होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं निरस्त करने का निर्णय लिया गया।